Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 3

जालौन, सड़क हादसे में BJP बूथ अध्यक्ष की मौत

0

जालौन, सड़क हादसे में BJP बूथ अध्यक्ष की मौत, बेटा गंभीर घायल, शादी से लौटते समय हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, थाना आटा क्षेत्र की घटना

आगरा कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन

0

आगरा, कांग्रेस का नगर निगम में प्रदर्शन, गंदगी और कूड़े के ढेर पर हंगामा, सदन के बाहर जमकर नारेबाजी, बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने, महापौर हेमलता दिवाकर का बयान, सदन में घुसने पर FIR होगी

लखनऊ, SI भर्ती को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई,

0

लखनऊ, SI भर्ती को लेकर वायरल वीडियो पर कार्रवाई, फेसबुक यूजर आशुतोष पांडेय पर मुकदमा दर्ज, भर्ती में धांधली का आरोप लगाया था, पैसे लेकर नौकरी देने का वीडियो वायरल, हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस भर्ती बोर्ड ने आरोपों को भ्रामक बताया

पुलिस कांस्टेबल सुनील शुक्ला के गंभीर आरोप

0

पुलिस कांस्टेबल सुनील शुक्ला के गंभीर आरोप, पुलिस सिस्टम और अधिकारियों पर उठाए सवाल, मुझे अपनी जान का खतरा- सुनील शुक्ला, अपने ही विभाग के लोगों से डर- सुनील शुक्ला, घर में अंदर से ताला लगाकर रहने की कही बात, मुख्यमंत्री और DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार, PGI क्षेत्र में रहते हैं कांस्टेबल सुनील शुक्ला, भगत सिंह को बताया अपना आदर्श, शहीद हो जाऊंगा लेकिन सिस्टम सुधरना चाहिए- सुनील शुक्ला

Kanpur: फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ड्यूटी पर जा रहे दो युवकों की मौत, हेलमेट भी नहीं आए काम

0

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कोयला नगर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों सिक्योरिटी गार्ड थे।

सचेंडी के कटरा भैंसोर निवासी विजय शंकर का बेटा सागर कमल (22) और सुरेश कुमार का बेटा आलोक कमल (23) सीओडी के पास आर्मी कैंप में सिक्योरिटी गार्ड थे। परिजनों ने बताया कि दोनों की ड्यूटी सुबह पांच बजे से शुरू होती थी। इसके चलते वह दोनों एक ही बाइक से ड्यूटी पर जाते थे।

अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया
रोज की तरह रविवार तड़के साढ़े चार बजे दोनों बाइक से निकले थे। इसके बाद हाईवे से होते हुए वह लोग जैसे ही चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर फ्लाईओवर पर पहुंचे। वैसे ही अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों हेलमेट लगाए हुए थे।

तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी
हालांकि, वाहन की टक्कर से हेलमेट दूर छिटककर जा गिरे। हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिर भी हादसे में वाहन का पता लगाया जा रहा है।

 

यूपी में बड़ा हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दो की मौत, एक 19 तो दूसरे की उम्र 20 साल; बनाते थे फर्नीचर

0

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई। यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के सामने हुई।दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी बाइक एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान दीपक और सागर के रूप में हुई है। दीपक की आयु 19 वर्ष थी, जबकि सागर 20 वर्ष का था।

मृतकों की पहचान और पेशा
दीपक भोजपुर के पट्टी गांव का निवासी था। सागर हापुड़ के सदीकपुरा का रहने वाला था। दोनों युवक फर्नीचर बनाने का काम करते थे। वे अपने काम से लौट रहे थे या कहीं जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP: मंत्री न बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर छलकी विधायक की पीड़ा, पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी

0

उत्तर प्रदेश सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। कुल आठ लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस बीच भाजपा विधायक आशा मौर्य ने मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पहली पोस्ट को डिलीट करके दूसरी पोस्ट की। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा था कि आप सभी पत्रकार बंधुओं, पूरे देश, प्रदेश से आये फ़ोन कॉल, सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों, समर्थकों एवं स्नेह रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है लेकिन यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं, विशेषकर हम जैसे मौर्य समाज के संघर्षशील एवं निष्ठावान लोगों की आवश्यकता नहीं दिखाई दे रही, बल्कि बाहर से आए हुए बागी एवं दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्षों से पार्टी और संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कहीं न कहीं पीड़ादायक है। फिर भी हम समाज, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे।

Live CSK vs LSG Live Score: उर्विल ने आईपीएल का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया, 13 गेंदों पर पूरा किया पचासा

0
IPL Live Cricket Score, CSK vs LSG Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। सीएसके ने खराब शुरुआत के बाद खुद को संभाला है और पिछले लगातार दो मैच जीते हैं। वहीं, लखनऊ भी जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही है। अब दोनों की नजरें इस लय को बरकरार रखने पर टिकी हुई है। 

 

 

ATM से पैसे निकालने गई महिला हुई ठगी का शिकार, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

0

अम्ब- ऊना जिले के अम्ब इलाके में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो शातिर ठगों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए एक महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और चंद मिनटों के भीतर उसके खाते से 40 हजार रुपए उड़ा लिए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर (अम्ब) की रहने वाली एक महिला अम्ब-ऊना रोड स्थित एक एटीएम में नकदी निकालने गई थी। इसी दौरान दो युवक भी बूथ के अंदर आ गए और अपनी बारी का इंतजार करने का नाटक करने लगे। जब महिला मशीन से पैसे निकाल रही थी, तब पीछे खड़े आरोपियों ने बड़ी चालाकी से उसका गुप्त पिन नंबर देख लिया। इसके बाद उन्होंने महिला को बातों में उलझाया और पलक झपकते ही उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। महिला को इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं लगी।

कार्ड हाथ लगते ही दोनों शातिर वहां से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक अन्य बैंक के एटीएम में पहुंचे और खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। गनीमत यह रही कि बैंक की दैनिक निकासी सीमा खत्म हो गई, जिससे खाते में मौजूद बाकी की रकम सुरक्षित बच गई। पीड़िता के अनुसार जैसे ही उसके खाते से 10 हजार रुपए की पहली ट्रांजैक्शन हुई, उसके मोबाइल पर बैंक का अलर्ट मैसेज आ गया। मैसेज देखते ही उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और वह बदहवास हालत में तुरंत बैंक की तरफ दौड़ी, लेकिन जब तक वह बैंक पहुंचती, तब तक दोनों आरोपी पूरी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके थे।

इस मामले पर जानकारी देते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। एटीएम बूथ और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान की जा सके।इसके साथ ही डीएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे एटीएम से पैसे निकालते समय पूरी सावधानी बरतें। बूथ के अंदर किसी अजनबी की मदद बिल्कुल न लें और अपना पिन नंबर दर्ज करते समय उसे पूरी तरह गोपनीय रखें।

‘जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है…’ योगी कैबिनेट विस्तार पर बधाई देने के बजाय ये क्या पोस्ट कर गए बृजभूषण?

0

 गोंडा: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर छह नये मंत्री शामिल किये है जबकि दो मंत्रियों को प्रोन्नत किया है। इस लेकर नए मंत्रियों की जहां भाजपा नेता बधाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक लोगो इसके अलग- अगल मायने निकाल रहे हैं।

दरअसल, पूर्व सासंद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है…जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो … वो टूट भी सकती है”   हालांकि उन्होंने मंत्री के सपथ लेने से पहले ही पोस्ट किया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि उनके बेटे को मंत्री नहीं बनाया गया जिस वजह से नाराज है। क्योंकि मंत्रि मंडल में किसी भी ठकुर नेता तो जगह नहीं है। इस वजह से उन्होंने पोस्ट किया हो।

अपा को बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने योगी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर छह नये मंत्री शामिल किये है जबकि दो मंत्रियों को प्रोन्नत किया है।  भूपेन्द्र चौधरी तथा मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री और सुश्री कृष्णा पासवान , कैलाश सिंह राजपूत ,  सुरेन्द्र दिलेर तथा  हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री के रुप में मंत्री परिषद में शामिल किया गया है। मंत्रिपरिषद में पहले से शामिल दो राज्यमंत्रियों  अजीत पाल तथा सोमेन्द्र तोमर को प्रोन्नत कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।  इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का यह पोस्ट राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।