Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 27

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढ़ने से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे । विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी । मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढेगा ।घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी । आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगड़ने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है । कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

होली की खुशियां मातम में बदली: ससुराल ले जाने के बहाने पत्नी का कत्ल, फिर खुद के पेट में मारा चाकू; रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात!

0

Moradabad News: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सोनकपुर ओवरब्रिज के पास घने जंगल में एक पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर उसी चाकू से खुद की जीवनलीला भी समाप्त कर ली।

होली मिलने का बहाना और मौत का जाल
मृतक विनोद उर्फ विक्की और उसकी पत्नी ममता नवीन नगर के रहने वाले थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे विनोद ने ममता से कहा कि वे होली मिलने के लिए ससुराल चलेंगे। ममता खुशी-खुशी उसके साथ बाइक पर बैठ गई, लेकिन विनोद उसे ससुराल ले जाने के बजाय सोनकपुर के जंगल में ले गया। वहां सुनसान जगह देखकर विनोद ने ममता पर हमला कर दिया और चाकू से उसका गला रेत दिया।

शादी के 9 साल बाद भी सूनी थी गोद, दूसरी शादी की थी सनक
परिजनों ने इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह बताई है कि शादी के 9 साल बीत जाने के बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी, जिसे लेकर घर में अक्सर कलेश रहता था। ममता के परिवार का आरोप है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। वह इसके लिए बिहार भी गया था, लेकिन बात नहीं बनी। ममता ने अपनी मां को बताया था कि विनोद उसे संतान न होने का ताना देता था और दूसरी शादी के रास्ते से हटने के लिए प्रताड़ित करता था।

पुलिस की कार्रवाई और घटनास्थल का मंजर
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि काशीराम कॉलोनी के पास जंगल में दो शवों की सूचना मिली थी। मौके पर पति और पत्नी के शव कुछ दूरी पर पड़े थे। पुलिस को पास ही उनकी बाइक भी बरामद हुई है। जांच में सामने आया कि पत्नी की हत्या करने के बाद विनोद ने खुद के पेट में चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

10 महीने का इंतजार और आधी रात को गूंजी चीख: पत्नी के गम में डूबे पति ने उठाया वो कदम, जिसे देख कांप उठा पूरा गांव

0

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जलेसर थाना क्षेत्र के पुन्हेरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की जुदाई और पारिवारिक कलह से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बुधवार रात 32 वर्षीय दुष्यंत ने देसी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

10 महीने का इंतजार और जानलेवा तनाव
ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक, दुष्यंत पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भारी मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी पिछले 10 महीनों से अपने मायके में रह रही थी। दुष्यंत ने उसे वापस लाने की कई बार कोशिश की, लेकिन पत्नी के न लौटने से वह भीतर ही भीतर टूट चुका था। बुधवार की रात इसी गम और तनाव में उसने शराब का सेवन किया और फिर खौफनाक कदम उठा लिया।

तमंचे की गूंज और पसरा सन्नाटा
नशे की हालत में दुष्यंत ने घर में रखे अवैध देसी तमंचे से खुद पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुष्यंत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही जलेसर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव के पास से ही वह देसी तमंचा बरामद कर लिया है, जिससे गोली चलाई गई थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक तनाव के कारण की गई आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और समय की पुष्टि हो सकेगी।

रॉन्ग साइड से आई फॉर्च्यूनर ने छात्रों को रौंदा, BRD मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत; रेलिंग में फंसा रह गया शव

0

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बेकाबू फॉर्च्यूनर ने खौफनाक तांडव मचाया है। मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर गलत दिशा (Wrong Side) से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी और बाइक सवारों को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस भीषण हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के एक होनहार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं।

रेलिंग में लटका रह गया छात्र का शव
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार युवक हवा में कई फीट ऊपर उछला और सीधे ओवरब्रिज की लोहे की रेलिंग में जाकर फंस गया। युवक का शव काफी देर तक रेलिंग से लटका रहा, जिसे देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। मृतक की पहचान संतकबीरनगर निवासी आकाश पांडेय (22 वर्ष) के रूप में हुई है। आकाश BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर का छात्र था और भविष्य में डॉक्टर बनकर सेवा करने का सपना देख रहा था।

हादसे में कई घायल, मची चीख-पुकार
इस दुर्घटना में कुल 4 लोग फॉर्च्यूनर की चपेट में आए। आकाश की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि 2 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। एक अन्य राहगीर को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले, जिससे गाड़ी का नंबर (UP 32 LR 0013) पता चला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी लग्जरी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या चालक नशे में था या यह केवल लापरवाही का मामला है।

मामूली कहासुनी में भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम, चाची की गोली मारकर की हत्या

0

मेरठ: जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को अपनी चाची की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि गणेशपुर गांव में 18 वर्षीय युवक शिवा त्यागी ने अपनी चाची पूजा (33) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। लवानिया ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी अपनी चाची से आए दिन कहासुनी व झगड़ा होता था और इसी मनमुटाव के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP Assembly Elections 2027: संगठन और सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर बीजेपी का जोर, कानपुर में कल होगा मंथन

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संघ, संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकों का दौर जारी है।

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की ओर से क्षेत्रवार समन्वय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें संगठन के पदाधिकारी, सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। इन बैठकों का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा करना, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाना और आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम क्षेत्र की समन्वय बैठक आज गाजियाबाद में आयोजित की जा रही है। इसके बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक शुक्रवार को कानपुर में होगी। वहीं ब्रज क्षेत्र की समन्वय बैठक 7 मार्च को आगरा में प्रस्तावित है।

इससे पहले 28 फरवरी को अवध क्षेत्र की बैठक लखनऊ में आयोजित की जा चुकी है। इसके अलावा 1 मार्च को वाराणसी में काशी क्षेत्र और 2 मार्च को गोरखपुर में गोरक्ष क्षेत्र की बैठक संपन्न हो चुकी है। इन बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि इन बैठकों के साथ ही भाजपा प्रदेश संगठन और राज्य मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर भी मंथन चल रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से इस पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने 2027 के चुनाव को लेकर अभी से जमीनी स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जिससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाकर चुनावी तैयारी को मजबूत किया जा सके।

 

 

जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य, हर समस्या का पारदर्शी तरीके से हो निस्तारण: योगी

0
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को जन शिकायतों का तत्परता और संवेदनशीलता से समाधान करने की हिदायत देते हुए आगाह किया कि किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद चलकर पहुंचे और एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं।

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की और सभी को समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन समस्याओं का समाधान तत्परता और संवेदनशीलता से करें। उन्होंने हिदायत दी, ”इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। बयान के मुताबिक जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इलाज के लिए उनकी भरपूर मदद करेगी।

Hoarding Disorder: घर में बेकार सामानों का लगा ढेर, फिर भी फेंकने का नहीं होता मन? ये हो सकती है दिमागी बीमारी

0

क्या आपके घर में भी ढेर सारी पुरानी चीजें इकट्ठा हैं, इनमें से कई तो ऐसी ही जिनका वर्षों से कोई इस्तेमाल भी नहीं हुआ है? घर में बिना काम की चीजें हैं फिर भी उसे फेंकने की इच्छा नहीं होती तो संभव है कि ये मानसिक स्वास्थ्य विकार हो सकता है जिसे होर्डिंग डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है।

क्या आपके घर में भी पुरानी चीजों का ढेर लगा हुआ है? पुराने डब्बे, बिना काम के कपड़े, गत्ते आदि। इनमें से कई चीजें तो ऐसी हैं जिनका वर्षों से कोई इस्तेमाल भी नहीं हुआ है। घर में बिना काम की चीजें पड़ी हैं, फिर भी उन्हें फेंकने या किसी दूसरे को देने की इच्छा नहीं होती? 

आमतौर पर पहली नजर में ऐसा लग सकता है कि आप आलसी हैं, चीजों को हटाने के लिए जानबूझकर समय नहीं निकालते या फेंकना नहीं चाहते हैं। पर विशेषज्ञ इसे मेंटल हेल्थ की समस्या के तौर पर देखते हैं। जमाखोरी, पुरानी चीजों को इकट्ठा करते रहना उन्हें खाली न करना होर्डिंग डिसऑर्डर नामक समस्या की वजह से हो सकता है।

अगर आपके घर में भी बुजुर्ग या किसी अन्य में ऐसी आदत है तो उनपर चीखने-चिल्लाने या चीजों को न फेंकने के लिए गुस्सा न करें। मानसिक स्वास्थ्य की इस तरह की समस्याओं पर डॉक्टरी सलाह जरूर हो सकता है।

पुराने चीजों को इकट्ठा न करने की आदत- होर्डिंग डिसऑर्डर

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ निधि जैन बुखारिया कहती हैं, अक्सर हम सभी के घरों में कोई ऐसा हो सकता है जिसे आपने भी पुराने चीजों को इकट्ठा करते रहने की आदत के लिए शिकायत की होगी।

ये कोई आलस ये गंदगी की इच्छा नहीं है, बल्कि ये साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर हो सकता है। इनमें लोगों को पुरानी, बेकार पड़ी और जिनका इस्तेमाल भी नहीं हो पा रहा है उसे फेंकने या फेंकने का सोचने तक में घबराहट या दिक्कत होने लगती है।

 

उन्हें ऐसा लग सकता है कि ये सामान बाद में काम आ जाएगा, फेंक दिया तो दिक्कत आ सकती है या फिर इसके साथ कुछ यादें जुड़ी हैं। इस चक्कर में घर में पुराने सामान इकट्ठा होते रहते हैं और पूरा घर अव्यवस्थित सा लग सकता है।

होर्डिंग डिसऑर्डर के बारे में जान लीजिए

जैसा कि बताया गया है कि होर्डिंग डिसऑर्डर एक ऐसी समस्या है जिसमें आपको अपनी चीजों को फेंकने या उनसे अलग होने में दिक्कत होती है।

  • आपको लगता है कि ये चीजें घर में रहनी ही चाहिए, कभी न कभी इनका इस्तेमाल हो सकता है।
  • आप धीरे-धीरे बहुत सारी चीजें इकट्ठा करते जाते हैं।
  • कुछ मामलों में, होर्डिंग डिसऑर्डर का आपके साथ रहने वालों की जिंदगी पर असर हो सकता है।
  • होर्डिंग डिसऑर्डर वाले लोग इसे समस्या नहीं मानते, हालांकि इसके कारण आसपास या साथ रहने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।

Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ

0

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में अपने माता-पिता को लेकर बड़ी बातें कही हैं। अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं। अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है। अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया। अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।

Kanpur Dehat: बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गाली-गलौज का विरोध करने पर बरसाईं लाठियां, पांच पर FIR

0

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया गांव की बाजार में गाली देने से मना करने पर कुछ लोगों ने वृद्ध की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में घायल बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर निनाया निवासी चंद्रपाल (75) मंगलपुर को शाम छह बजे गांव के बाजार गए थे। यहां एक पक्ष के कुछ लोगों से उनका गाली देने को लेकर विवाद हो गया। पत्नी रामजानकी ने बताया कि गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गए। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सिद्ध गोपाल शर्मा ने उनका उपचार किया।

रात को बिगड़ी हालत, हो गई मौत
चोटें सामान्य बता घर भेज दिया। इधर, बुधवार दोपहर करीब करीब ढाई बजे उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही संतोष, कल्लू, विजय और दो अन्य लोगों ने बाजार में उनके पिता चंद्रपाल को लाठी, डंडों, सरिया व लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। होली त्योहार पर मारपीट कर हत्या करने से हड़कंप मच गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के गैर इरादतन हत्या, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।