Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 2

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पर बरसे सुखपाल खैहरा, बोले- “तुरंत दें इस्तीफा”

0

जालंधर: सीनियर कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर सार्वजनिक धन और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन संबंधी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बैंस ने पर्सनल विदेशी दौरे का खर्च न केवल सरकारी खजाने से वसूला, बल्कि उनकी गैर हाजिरी में सरकारी गाड़ियों का फर्जी बिल भी बनवा कर पास करवा लिया।

 

खैहरा ने पूछा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल बताएं कि उनकी कथित “कट्टर ईमानदारी” आखिर कहां गई। पंजाब सरकार फर्जी यात्रा बिल, कथित वित्तीय अनियमितताओं, पेपर लीक और अवैध खनन जैसे मामलों के दोषी मंत्री बैंस का इस्तीफा कब लेगी। साथ ही खैहरा ने फरीदकोट में फार्मेसी भर्ती नकल घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा भी मांगा है।

जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान खैहरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस साल 2024 में 17 से 20 जनवरी तक निजी विदेश यात्रा पर कनाडा गए, लेकिन कथित तौर पर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रा से संबंधित करीब 4.48 लाख रूपए खर्च का प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) दावा किया। उन्होंने कहा कि आरोप है कि मंत्री को लगभग तीन लाख रुपये यात्रा भत्ते के रूप में भुगतान किए गए हैं, जबकि यात्रा निजी थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री की गैरहाजिरी में उन्हीं दिनों में सरकारी गाड़ी चंडीगढ़, मोहाली और दिल्ली में चलती रही तथा कथित रूप से करीब 70 हजार रुपए के फर्जी यात्रा और वाहन संबंधी बिल भी पास कराए गए। खैहरा ने कहा कि यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितताओं की ओर संकेत करता है और इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए। खैहरा ने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री यदि स्वयं नियमों का पालन नहीं करेंगे तो जनता का सरकार पर विश्वास कैसे कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि मुद्दा केवल तीन लाख रुपये का नहीं, बल्कि सरकार की नीयत और जवाबदेही का है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर पंजाब के खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर राज्य लगभग 4.30 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर गोवा सहित अन्य राज्यों में करोड़ों रुपये सरकारी विज्ञापनों पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में टीवी चैनलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर पंजाब सरकार के विज्ञापन लगाए गए। खैहरा ने कहा कि आने वाली सरकार को इन सभी खर्चों का व्यापक ऑडिट कराना चाहिए ताकि जनता के पैसे का पूरा हिसाब सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री पहले से ही पेपर लीक प्रकरण को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। अब सरकार यह कह रही है कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि इस संबंध में पुराने बयान और वीडियो सामने आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं और बरसात के मौसम में भी खनन जारी रहने के आरोप लगे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स पर लाठियां का विरोध करते हैं, लेकिन यहां खुद आप सरकार पंजाब में कर्मचारियों, छात्रों, बेरोजगार युवाओं और सफाई सेवकों पर लगातार लाठीचार्ज कर रही है। हाल ही में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफल पंजाब बंद इसका प्रमाण है कि सरकार के प्रति व्यापक असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को “पुलिस स्टेट” में बदल दिया है।

Srinagar में भागती रह गई Police… बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चकमा देकर हुई फरार, देखें Video

0

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :   श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध गाड़ी ट्रैफिक पुलिस को देखकर तेज़ रफ्तार में भाग निकली। पुलिस अधिकारियों ने वाहन को रोकने और काबू में करने की पूरी कोशिश की, लेकिन चालक अचानक गाड़ी मोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के हैदरपोरा में बिना नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी ट्रैफिक पुलिस को देखकर फरार हो गई है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ड्राइवर गाड़ी घुमाकर भागने में कामयाब हो गया। यह देखने और सोचने वाली बात है क्योंकि ऐसी गाड़ियों में जरूर कुछ शक वाली चीज़ें होती हैं। फिलहाल, पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है और उसके भागने का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पढ़ाई के नाम पर झांसा, 2 बार अबॉर्शन… मुंबई के मशहूर मदरसे का ट्रस्टी मुफ्ती अलाउद्दीन रे/प के आरोप में गिरफ्तार

0

Mumbai News: गुजरात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के प्रसिद्ध अंजुमन तकदीरुन्निसा अल इस्लामिया लिल बनत मदरसे के ट्रस्टी मुफ्ती अलाउद्दीन अब्दुल गफ्फार अंसारी (55) को गिरफ्तार कर लिया है। मुफ्ती पर भरूच की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसे प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के  मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने और वित्तीय मदद देने का झांसा दिया था। इसी बहाने वह युवती को अपने झांसे में लेता रहा। आरोप है कि आरोपी ने मदरसे के भीतर ही युवती के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं उत्पीड़न के दौरान पीड़िता को दो बार जबरन गर्भपात करवाने के लिए भी मजबूर किया गया।

बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भरूच पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुंबई स्थित मदरसे से आरोपी मुफ्ती को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से संबंधित इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पंजाब के गोल्ड कारोबारी से हरियाणा में Gun Point पर लूट, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

0

हरियाणा में पंजाब के गोल्ड कारोबारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यमुनानगर में व्यापारी से 3 करोड़ के करीब सोना लूट लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी जयपाल सिंह अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने के रॉ-मैटेरियल डिलीवर करने जा रहा था।

 

इस संबंधी जानकारी देते हुए कारोबारी जयपाल ने बताया कि, जब वह पंचकूला-सहारनपुर हाईवे से खुंडेवाला-महलावाली की ओर खेतों के रास्ते पर पहुंचे  तो वहां पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और बेटे इंद्रवीर के सिर पर पिस्तौल तान दी। कारोबारी ने बताया कि इस दौरान बदमाशों के पास एक पिस्टल भी थी और उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के पेट में चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। इस दौरान घबराए बेटे ने गाड़ी में रखा बैग बदमाशों को दे दिया, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद घबराए हुए बेटे ने तुरन्त 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

वहीं दूसरी तरफ यमुनानगर के ज्वेलर्स का कहना है कि जयपाल काफी लंबे समय से पंजाब में सोना सप्लाई करना आता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरन्त कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए वहां की पुलिस ने बताया कि, कारोबारी से 1200 ग्राम के करीब सोना लूटा गया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि, बदमाशों पहले से गोल्ड काराबोरी के रूट की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनभर खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* मेटा इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज, CJP प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया में PM मोदी पर हुई है ‘अपमानजनक’ टिप्पणी

*2* संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग करता रहा। हालांकि, इस बीच लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। यह विधेयक बिना किसी चर्चा के मंजूर हुआ

*3* सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने लिखा, ‘पीएम मोदी और अमित शाह – आप जेन-जी (Gen Z) को डराकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हटा रहे हैं।

*4* संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन; मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस

*5* पश्चिम बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, CM शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था; दावा- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का करीबी है

*6* ‘रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए भारतीयों के परिवारों की मदद करे केंद्र’, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

*7* ‘पिता की वर्दी खून से लथपथ थी…’, CJP प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों की प्रेसवार्ता, संसद से उठाई न्याय की मांग

*8* भाजपा के सर्वे में UP में 52-67 सीटों का नुकसान, एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव

*9* 2011 से अलग रह रहे उमर अब्दुल्ला-पायल का तलाक, 32 साल पहले हुई थी शादी; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी

*10* महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 9 मौतें, मरम्मत का काम चलते वक्त हादसा; 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका

*11* ITR फाइलिंग ताबड़तोड़… एक ही दिन में 40 लाख लोगों ने भरा ITR, आज आखिरी मौका

*12* ईरान पर हमले रोकने का बिल एक वोट से गिरा, अब राष्ट्रपति को मिलिट्री एक्शन का अधिकार; ट्रम्प के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की

*13* UP में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंचा, गुजरात-उत्तराखंड में स्कूल बंद, राजस्थान के बाड़मेर में 40° तापमान; 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

*14* साउथ कोरिया के शेयर बाजार में 18% की रिकॉर्ड तेजी, वजह- AI शेयर्स में रिकवरी; सैमसंग और SK हायनिक्स के शेयर 23% से ज्यादा चढ़े

*15* बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर

*============================*

ताहिर हुसैन को उम्रकैद!! ताहिर हुसैन को IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान..!!.

0

ताहिर हुसैन को उम्रकैद!! ताहिर हुसैन को IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान..!!. दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में..कड़कड़डुमा कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा सुनाई।शुक्रवार (31 जुलाई) को सजा का ऐलान करने से पहले जज ने कहा यह बहुत गम्भीर घटना थी।*

गोरखपुर मासूम का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका

0

गोरखपुर : मासूम का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा 10 साल की मासूम बच्ची का जिला अस्पताल से एक सिपाही ने किडनैप किया अपहरण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी हत्या के बाद बच्ची का लाश नदी में फैंकी गयी यूपी पुलिस के आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पिता समाजवादी पार्टी के नेता हैं आरोपी सिपाही जनवरी-2025 में एक बंगालन महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया थाजेल से छूटने के बाद सितंबर-2025 में उसकी अफसरों ने बहाली कर दी और नौकरी ज्वाइन करा दी

अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला, हिंदू पहचान के साथ जिहाद का खेल

0

अयोध्या : अयोध्या में आया लव जिहाद का मामला, हिंदू पहचान के साथ जिहाद का खेल तलाकशुदा महिला से फेसबुक पर हिंदू बनकर किया फ़रेब, बाद में निकला मुस्लिम महिला ने कोतवाली नगर में की शिकायत शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी पहले राम कुमार से शादी हुई थी, बाद में 2019 में तलाक हो गया महिला का आरोप,फेसबुक पर “सूरज” नाम से संपर्क करने वाले व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध और शारीरिक संबंध बनाए बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि सूरज का वास्तविक नाम मुन्ताज है आरोप है कि मुन्ताज ने गुप्त रूप से बनाए गए निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी निकाह करने के लिए मजबूर किया शिकायतकर्ता का आरोप है कि निकाह के बाद मुन्ताज विदेश चला गया  मुन्ताज के पिता और अन्य परिजनों ने धमकी देकर शारीरिक शोषण किया, धर्म परिवर्तन और गोमांस खिलाने का दबाव बनाया

शिकायत में आरोप है कि शिकायतकर्ता से करीब 7 लाख रुपये लिए गए और जमीन भी अपने नाम करा ली गई शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पहले पति से जन्मी 13 वर्षीय बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई और उससे निकाह कराने का दबाव बनाया गया शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पासपोर्ट बनवा चुके हैं और एफआईआर दर्ज होने पर देश छोड़कर भाग सकते हैं शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पासपोर्ट जब्त करने तथा कार्रवाई की मांग की है कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली है पीड़ित महिला

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी!! टीवी बहसों में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से दिया इस्तीफा

0

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी!!टीवी बहसों में भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है..!!*१. उन्होंने अपने X बायो से “भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता” का परिचय हटा दिया है। २. हालांकि, बायो में अब भी खुद को “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी” बताया है।*पेशे से वकील पूनावाला ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी और 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर चर्चा में आए थे।*

लखनऊ, पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा,

0

लखनऊ, पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने शुरू की जांच, विजिलेंस से मांगे केस से जुड़े अहम दस्तावेज, अब तक हुई जांच की रिपोर्ट भी मांगी गई, मुकेश श्रीवास्तव NRHM घोटाले के आरोपी, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई थी गिरफ्तारी, पिछले माह वेव मॉल से विजिलेंस ने पकड़ा था, 2021 में विजिलेंस ने दर्ज किया था मुकदमा, बिना काम कराए भुगतान कराने का आरोप, तत्कालीन CMO समेत कई अधिकारी आरोपी, ED ने स्वास्थ्य विभाग से भी मांगी जानकारी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा के अस्पतालों की डिटेल मांगी, 2013-2016 के बजट और खर्च का मांगा ब्योरा