Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 23

Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी से योग निद्रा में लीन होंगे सृष्टि के पालनहार, पढ़ें व्रत कथा

0

Devshayani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, लेकिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन से भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसे ‘चातुर्मास’ कहा जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है और भक्त तप व साधना में लीन हो जाते हैं।

25 जुलाई को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी है। जिसे हरिशयनी, विष्णुशयनी, पदमा एवं शयन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से लोक में भोग और परलोक में मुक्ति प्राप्त होती है। अगर आप व्रत नहीं कर सकते तो इस व्रत कथा को अवश्य पढ़ें या सुनें। इससे आपके जीवन के समस्त पापों का नाश होगा।

PunjabKesari Devshayani Ekadashi Vrat Katha

Devshayani Ekadashi Vrat Katha देवशयनी एकादशी व्रत कथा
सत्युग में मान्धाता नाम के एक सत्यवादी एवं महान प्रतापी सूर्यवंशी राजा हुए हैं। जो अपनी प्रतिज्ञा के पक्के थे और अपनी प्रजा का पालन अपनी संतान की भांति किया करते थे। उनके राज्य में सभी लोग सुखी एवं खुशहाल थे। राजा वैदिक धर्म का आचरण पूरी निष्ठा के साथ करते थे। अत: उनके राज्य में अकाल, महामारी, सूखा, भूकम्प और अति वर्षा जैसे दैविक प्रकोप से कभी भी प्रजा पीड़ित नहीं हुई थी। उनकी प्रजा के भीतर किसी भी तरह का कोई भय एवं चिंता नहीं थी।

एक बार 3 साल तक वर्षा न होने के कारण फसल नहीं हुई और राज्य में सूखे की वजह से अकाल पड़ गया। धर्म-कर्म और यज्ञादि कार्यों पर विराम लग गया। लोग अन्न और जल के अभाव में कष्ट सहने लगे।

भूखमरी से दुखी होकर प्रजा राजा मान्धाता के पास गई और उनसे प्रार्थना की कोई ऐसा उपाय करें ताकि वर्षा होने लगे और फसलें पैदा हो। जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषन भले प्रकार से कर सकें। प्रजा के दुख से दुखी होकर राजा सेना को साथ लेकर वन की तरफ चल पड़ा। वर्षा न होने के कारण का पता लगाने की इच्छा से वह अनेक ऋषियों के पास गया तथा अंत में ब्रह्मा जी के पुत्र अंगिरा ऋषि से मिला। राजा ने ऋषि अंगिरा को अपने राज्य में वर्षा न होने के बारे में बताते हुए तुरंत वर्षा होने का उपाय पूछा।

ऋषि अंगिरा ने राजा को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पदमा यानि हरिशयनी एकादशी का विधिपूर्वक व्रत करने के लिए कहा। राजा ने अपने राज्य में आकर सारी प्रजा को सच्चे भाव से देवशयनी एकादशी का व्रत करने के लिए बोला। राजा की बात मानकर सभी ने धार्मिक परम्पराओं का पालन करते हुए व्रत किया, जिसके प्रभाव से खूब वर्षा हुई और सूखी धरती सिंचित हो गई। जिससे खूब अन्न पैदा हुआ और सारी प्रजा सुखी हो गई।

देवशयनी एकादशी व्रत के दिन यह कथा पढ़ने, सुनने और सुनाने वाले सभी जीवों पर श्री हरि विष्णु की अपार कृपा सदा बनी रहती है।

 

Noida Heights Accident: सेक्टर 125 में निर्माणाधीन इमारत की 10वीं मंजिल से गिरा पेंटर, मौत

0

Noida Heights Accident : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर 125 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पेंटिंग का काम करते समय एक युवक 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीते दिन इस हादसे की आधिकारिक जानकारी दी।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमेनेश कुमार ने बताया कि अरविंद मौर्य (25) एक निर्माणाधीन इमारत में पेंट का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पेंट करते समय वह दसवीं मंजिल से लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

Delhi Metro Stations Closed : दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते लगातार तीसरे दिन 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद

0

Delhi Metro Stations Closed : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के तहत शनिवार को भी लगातार तीसरे दिन 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इस फैसले से मध्य दिल्ली में सफर करने वाले आम यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

DMRC के अनुसार शनिवार को इन 18 स्टेशनों पर यात्रियों के आने-जाने पर रोक रहेगी। वो स्टेशन हैं राजीव चौक, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान, नई दिल्ली और सेवा तीर्थ।

 

 

वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर ट्रेन बदलने (Interchange) की सुविधा चालू रहेगी। यानी यात्री यहां एक लाइन से दूसरी लाइन में ट्रेन तो बदल सकेंगे लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या बाहर से अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

आपको बता दें कि जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CJP के प्रदर्शन के कारण दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग की है जिससे कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया है। मेट्रो स्टेशन बंद होने और सड़कों पर जाम के चलते दफ्तर और गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों के अनुसार उनके सामान्य सफर में 40 से 45 मिनट का अतिरिक्त समय लग रहा है।

आज बदलेगी इन राशियों की तकदीर, मिलेगा धन, मान और सम्मान

0

मेष : पूरा परहेज रखने के बावजूद  पेट कुछ अपसैट सा रहेगा, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही उधारी में फंसें।

वृष: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, मगर फैमिली फ्रंट पर तनातनी तथा नाराजगी का डर रहेगा, सफर भी न करना सही रहेगा।

मिथुन: शत्रु बे-लिहाज रहेंगे तथा आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हरदम तुले हुए नजर आएंगे, सफर भी परेशानी देने वाला होगा।

कर्क : संतान का रवैया कोआपरेटिव रहेगा, इसलिए उसके साथ जुड़ी किसी प्राब्लम को टैक्टफुली हैंडल करें।

सिंह : प्रॉपर्टी के काम के साथ जुड़ी आपकी कोई भी कोशिश सिरे न चढ़ेगी, मन भी डावांडोल सा रहेगा, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

कन्या : घटिया लोगों से फासला रखें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, कामकाजी साथी भी आपसे सोच-विचार में मतभेद रखेंगे।

तुला : कारोबारी कामों में लेन-देन के काम सचेत रहकर निपटाएं, न उधारी में फंसें और न ही अपनी कोई पेमैंट फंसने दें।

वृश्चिक : व्यापार तथा कामकाज की दशा ठीक-ठाक रहेगी, मगर सोच-विचार में नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, मन भी अशांत सा रहेगा।

धनु : चूंकि आम सितारा ढीला है, इसलिए न तो किसी की जिम्मदारी में फंसें और न ही लेन-देन के काम बेध्यानी से करें।

मकर : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभप्रद, आम हालात बेहतर बनेंगे तथा मुश्किल हटेंगी।

कुंभ: किसी अफसर के नाराजगी वाले रुख के कारण आपके किसी बने-बनाए काम के बिगड़ने का डर रहेगा।

मीन : आम सितारा कमजोर, इसलिए बाधाओं-मुश्किलों के उभरने का डर रहेगा, मन भी डरा-डरा सा रहेगा।

दिल्ली उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शेर सिंह ने दिया इस्तीफा

0

दिल्ली: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शेर सिंह ने इस्तीफा दिया है। जंतर-मंतर पर CJP के मंच से इस्तीफे का ऐलान किया गया। कांस्टेबल शेर सिंह ने मंच से इस्तीफा पढ़कर सुनाया। मामला CJP के प्रदर्शन के दौरान सामने आया.

दिल्ली: राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा

0

दिल्ली: राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है। राहुल ने उन्हें क्रिमिनल शिक्षा मंत्री बताया और शिक्षा व्यवस्था के पतन का प्रतीक बताया। राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा। उन्होंने हजारों लोगों के प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

 

‘युवाओं का अपमान न करें PM मोदी’, आधी रात के Video संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार

0

नेशनल डेस्कः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करीब आधी रात वीडियो संदेश करने और उसमें शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को नजर अंदाज करने को लेकर उनकी आलोचना की। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ”मान्यवर मोदीजी, हमारे छात्र (शिक्षा मंत्री) धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस बेकार वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें। तीन कार्य करें, पहला प्रधान को हटाएं, दूसरा छात्रों की पिटाई करने वालों को सजा दें और तीसरा माफी मांगें।”

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि उनकी सरकार प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक विधेयक पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप देगी। मोदी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगले हफ्ते संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान होंगे। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में यह भी कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधेयक के मसौदे पर चर्चा की जाएगी और प्रस्तावित कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Chandauli News: लावारिस खड़े ट्रक ने खोला लाखों का राज, बोरियां खोलते ही…

0

Chandauli News: चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में पुलिस ने बीते गुरुवार को एक लावारिस ट्रक से अवैध रूप से ले जाई जा रही 720 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप तथा एस्कफ सिरप बरामद की। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि रिंग रोड के कोरी अंडरपास के पास संदिग्ध हालात में एक ट्रक खड़ा है। उन्होंने बताया कि वह जब मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 36 बोरियों में छिपाकर रखी गई कोडीनयुक्त कफ सिरप की 7200 शीशियां बरामद की गईं। इन शीशियों में सिरप की कुल मात्रा 720 लीटर थी।

सिंह के अनुसार मादक पदार्थ निरीक्षक चन्द्रेश कुमार द्विवेदी को भी इस मौके पर बुलाकर जांच कराई गई, जिसमें उन्होंने बरामद कफ सिरप के अवैध रूप से ले जाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि वह ट्रक फिरोजाबाद के निवासी राहुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है। सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Pratapgarh News: कमरे से आ रही थी तेज बदबू, जब फर्श की खुदाई हुई तो पुलिस ने देखा कुछ ऐसा कि…

0

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक घर के अंदर फर्श खोलकर दफनाया गया 85 वर्षीय एक व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सबसे छोटे बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) आलोक कुमार ने बताया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के अथासा गांव के रहने वाले जगदीश द्विवेदी (85) के लापता होने की जांच के दौरान उनके घर के अंदर से उनका शव निकाला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के मुताबिक द्विवेदी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि द्विवेदी के तीन बेटे थे जिनमें से संतोष और अजय दिल्ली में काम करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा विजय उनके साथ रहता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुमार के अनुसार पड़ोसियों ने 21 जुलाई को संतोष को बताया कि घर से बदबू आ रही है जिसके बाद संतोष ने अपने पिता और भाई को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि संतोष और अजय गांव लौटे और 22 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और गुरुवार को जांच के दौरान पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसमें तेज दुर्गंध महसूस की गई।

कुमार ने बताया कि एक कमरे के अंदर ताजा खोदी गई जमीन का हिस्सा मिला, जो कब्र जैसा लग रहा था। उन्होंने बताया कि इस जगह की खुदाई करने पर पुलिस को जगदीश द्विवेदी का सड़ा-गला शव मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में द्विवेदी के सबसे छोटे बेटे विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यात्री कृपया ध्यान दें… दिल्ली में लगातार तीसरे दिन यह 17 मेट्रो स्टेशन बंद, जानिए किन रास्तों से करें सफर?

0

Delhi Metro Advisory : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के चल रहे विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कानून व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार तीसरे दिन यानी आज भी 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है।

 

 

 

 

 

डीएमआरसी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7:30 बजे से ये सभी 17 स्टेशन अगले आदेश तक आम यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रभावित 17 मेट्रो स्टेशनों पर न तो यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर निकल पाएंगे।

 

 

यात्रियों को ज्यादा असुविधा न हो इसके लिए प्रमुख जंक्शनों पर इंटरचेंज (Line Change) की सुविधा चालू रखी गई है। यानी यात्री एक ट्रेन से उतरकर दूसरी लाइन की ट्रेन पकड़ सकते हैं लेकिन स्टेशन परिसर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

बंद हुए 17 स्टेशनों की देखें पूरी लिस्ट

सुरक्षा बलों के निर्देश पर बंद किए गए 17 मेट्रो स्टेशनों की सूची में आते हैं- लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक (इंटरचेंज उपलब्ध), पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस (इंटरचेंज उपलब्ध), सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (इंटरचेंज उपलब्ध), आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और अंत में आता है झंडेवालान।

 

 

साथ ही आपको बता दें कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल ट्रेन बदलने (इंटरचेंज) की अनुमति होगी। प्रवेश या निकास पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय से अतिरिक्त समय लेकर निकलें और यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्गों या चालू स्टेशनों की जानकारी चेक कर लें।