Wednesday, August 19, 2026
Home Blog Page 5

फतेहपुर: महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया

0

फतेहपुर: महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बीच सड़क युवक ने महिला को पीटा। महिला ने भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिश्ते में युवक महिला का भतीजा बताया जा रहा है। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी का है।

बांदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0

बांदा: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुआ था। 14 अगस्त को कोर्ट परिसर से भागा था। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी संजय फरार हुआ था। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। कार्रवाई चिल्ला और तिंदवारी थाना पुलिस ने की है।

राहुल गांधी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

0

दिल्ली: राहुल गांधी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आय से अधिक संपत्ति मामले में याचिका दाखिल की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने CBI और ED को जांच के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

राम मंदिर में राम धन गबन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी

0

दिल्ली: राम मंदिर में राम धन गबन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में कोर्ट की निगरानी में SIT जांच की मांग की गई है।

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गोवा दौरे पर रहेंगे

0

गोवा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गोवा दौरे पर रहेंगे। आज शाम 4 बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

आज 12 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल खुर्जा पहुंचेंगे।

0

बुलंदशहर: आज 12 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल खुर्जा पहुंचेंगे। वह कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देंगे। कार्यक्रम खुर्जा के शिल्पा गार्डन में आयोजित होगा।

गोरखपुर 2 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

गोरखपुर: 2 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रतियोगिता शुरू हुई। आज समापन समारोह में सीएम योगी शामिल होंगे। सीएम योगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और पुरस्कार वितरित करेंगे।

 

लखनऊ राशन कोटेदारों को आज मिलेगा बड़ा तोहफा

0

लखनऊ: राशन कोटेदारों को आज बड़ा तोहफा मिलेगा। CM योगी आदित्यनाथ नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। यूपी के 78 हजार से ज्यादा कोटेदारों को इसका लाभ मिलेगा। उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाया गया है। लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। सरकार ने वार्षिक लाभांश बजट में बढ़ोतरी की है। सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत व्यवस्था लागू होगी। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ होगा। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री योगी इसका शुभारंभ करेंगे।

उन्नाव: किन्नर वैशाली के घर डकैती मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

0

उन्नाव: किन्नर वैशाली के घर डकैती मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए हैं। तीसरे बदमाश अली को दौड़ाकर पकड़ा गया। कब्जे से जेवर और नकदी बरामद हुई है। डकैती में 5 बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। एक बदमाश पहले से फतेहपुर जेल में बंद है। पांचवें बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वारदात गंगाघाट क्षेत्र में असलहे के बल पर हुई थी।

 

 

लखनऊ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान

0

लखनऊ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना, पेट्रोल में मिलावट से लोग परेशान-अखिलेश, PDA की लड़ाई सामाजिक न्याय का रास्ता-अखिलेश