कानपुर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।
BJP राज में राजभर समाज के लोगों की हत्याएं:लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, पंकज राजभर बोले- अत्याचार हुआ

लखनऊ में सपा-बीजेपी के बीच होर्डिंग वार जारी है। बुधवार को सपा मुख्यालय के बाहर एक और होर्डिंग लगी। इसमें बीजेपी और सुभासपा पर निशाना साधा गया। होर्डिंग में आरोप लगाते हुए साल 2024 से लेकर 26 तक राजभर समाज पर अत्याचार का आरोप लगाया गया।
होर्डिंग समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के उपाध्यक्ष पंकज राजभर की तरफ से लगवाई गई है। इसमें सबसे ऊपर लिखा है- भाजपा सरकार में 2024 से 2026 के बीच में हुई राजभर समाज के लोगों की हत्याएं’।

1. वाराणसी में 6 हत्याएं: सुरेश राजभर 2025 , फ़या राजभर 2025, छोटू राजभर 2025 , डाक्टर सचिन राजभर 2025 , इंजीनियर रोहित राजभर 2026, फते राजभर 2026
2. बलिया में तीन हत्याएं: दिग्विजय राजभर 2025 , चंदन राजभर 2026, विक्की राजभर 2026
3. गाजीपुर में तीन हत्याएं: शिव मूरत राजभर 2024 , दीपक राजभर 2026 , सुधारन राजभर 2026
4. मऊ में हत्याएं: सुनील राजभर 2024, सुरेश राजभर 2025 , अमित राजभर 2025 , अनिल राजभर 2026, सशिवबचन राजभर 2026
5. जौनपुर में दो हत्याएं: पंकज राजभर 2024 , सुनील राजभर 2026
6. बाराबंकी में हत्या: रिंकी राजभर 2024 और संत कबीर नगर में नंदनी राजभर 2024 की हत्या
लॉ एंड ऑर्डर बिलकुल जीरो
पंकज राजभर ने कहा- आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बिलकुल जीरो है। साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि यहां पर राजभर समाज के लोग बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। मौजूदा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर सिर्फ राजभर समाज की बात करते हैं। उनके सुरक्षा और विकास के लिए कोई काम नहीं किया। जो व्यक्ति अपने समाज के लोगों की सुरक्षा न कर पाए उस से क्या उम्मीद की जा सकती है।
समाजवादी पार्टी में ही राजभर और पीडीए समाज के लोग सुरक्षित हैं। ओमप्रकाश राजभर सिर्फ हमारे नेता अखिलेश यादव पर हमला करना जानते हैं। उन्हें अपना समय समाज की सेवा और सुरक्षा में लगाना चाहिए। हम लोग राजभर समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें न्याय जरूर दिलाएंगे।
राजभर ने अखिलेश पर कसा था तंज
योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने गत रविवार को लखनऊ में ऑटो चलाया। वे ऑटो चलाकर पार्टी दफ्तर से अपने सरकारी आवास तक गए।
मंत्री ने कहा, अखिलेश यादव ने बताया है कि ऑटो चलाते-चलाते सरकार चलाओ। संदेश यही है कि अब ऑटो वाले ओम प्रकाश राजभर। इससे पहले राजभर ने ऑटो चलाते हुए X पर फोटो पोस्ट किया। उन्होंने खुद को संघर्ष से निकला नेता बताते हुए अखिलेश की राजनीति को ‘AC-PC और ट्विटर’ वाली बताया था। उन्होंने कहा था,
अखिलेश यादवजी, आप चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, हम नहीं। हमारी इसी फोटो को लेकर आपके उजड्ड ट्रोलर लोग हमारी हंसी उड़ा रहे हैं। हमें हमारी औकात बता रहे हैं।

3 तस्वीरें देखिए…



राजभर ने जो कुछ लिखा, हूबहू पढ़िए…
‘उड़ा लीजिए गरीबी का मजाक’
अखिलेश यादवजी, आप चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं… हम नहीं। हमारी इसी फोटो को लेकर आपके उजड्ड ट्रोलर लोग हमारी हंसी उड़ा रहे हैं। हमें हमारी औकात बता रहे हैं…।
जान लीजिए कि हमारी ये फोटो ही हमारा अभिमान है, हमारी आन-बान-शान है…। हमारे संघर्ष के दिनों की न जाने कितनी यादें बसी हैं इसमें। हमारा संघर्ष आज भी जारी है…।
छोड़िए… आपको समझ में नहीं आएगी बात…क्योंकि आपको विरासत में बड़ी-बड़ी गाड़ी, लॉन में टहलाते कुत्ते, विदेश में पढ़ाई, सत्ता का पॉवर, पहले से तैयार मुख्यमंत्री की गद्दी मिली है। जिसे आपने गद्दी मिलने के बाद बस केवल ट्विटर, एसी और पीसी वाली राजनीति में बदल दिया है। इसीलिए आपको ऑटो-रिक्शा चलाने वाले, ठेला-पटरी वाले, गरीब आदमी हंसी के पात्र लगते होंगे।
‘2017 की तरह 2027 में विदेशी साइकिल को कचरेंगे’
उड़ा लीजिए गरीबी का मजाक… और खूब उड़ भी लीजिए सातों आसमान तक…। बस यह बात गांठ बांध लीजिए कि 2027 में यही टेम्पो, रिक्शा, ठेला और खोमचा वाले मिलकर आपकी 2011 वाली विदेशी साइकिल को 2017 की तरह पलटेंगे भी और कचरेंगे भी…।

‘जनता का दुख दर्द सुनना ही मेरी राजनीति’
अखिलेश जी, जब ये ओम प्रकाश राजभर गांव-गांव घूम कर अति पिछड़ा, दलित, वंचित की आवाज उठा रहा था…लाठी खा रहा था… गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहा था, तब आप अपने पावरफुल पिताजी के धन पर विदेश घूम रहे थे। आप लिखे और पढ़े हो सकते हैं लेकिन संस्कारी नहीं हैं। यही वजह है कि आप अपने पिता का अपमान कर राजनीति में आए और सत्ता हासिल की।
वहीं, हमारे पिता जी ने हमें गरीबी में पाला है, लेकिन हम आपकी तरह अपने पिता जी का अपमान करके नहीं, बल्कि उनका आशीर्वाद लेकर राजनीति में आए हैं। हम अपने समाज के दर्द से निकले हुए हैं…।
राजनीति हमारे लिए ट्विटर, एसी और पीसी नहीं है। 45 डिग्री की तपती दोपहरी में गांव की पगडंडियों पर चलकर जनता का दुख सुनना ही हमारी राजनीति है।
क्यों अखिलेश से नाराज हैं राजभर?
सपा के कई समर्थक ओम प्रकाश राजभर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सुरेंद्र यादव नाम के X अकाउंट होल्डर ने लिखा, अरे ये तो दूर से ही ओमप्रकाश राजभरजी की वाइब दे रहा है। लगता है पहले ऑटो चलाते थे, फिर सोचा ‘जब बिना मीटर के लोग घूम सकते हैं, तो बिना मुद्दे के राजनीति क्यों नहीं।
इनका ऑटो भी बड़ा यूनिक होगा। सवारी पूछे ‘किधर चलोगे?’ तो जवाब आए ‘जिधर सत्ता जाएगी उधर!’ मीटर डाउन कम, बयान डाउन ज्यादा करते लग रहे हैं। और चेहरा ऐसा कि ऑटो में भी बैठो तो लगेगा अभी कहेंगे ‘हमारी पार्टी निर्णायक भूमिका में है।’

लखनऊ में बकरीद पर ₹450 करोड़ के बिके जानवर:2 लाख लोगों ने बकरे और 1 लाख ने खरीदे बड़े जानवर, रातभर गुलजार रहे बाजार
ईद-उल-अजहा (बकरीद) लखनऊ में अकीदत के साथ मनाई जा रही है। इस खास मौके पर लोगों ने जमकर जानवरों की खरीदारी की। बकरीद का चांद नजर आने से लेकर बुधवार देर रात तक बकरों की मंडी सजी रही। अरबी कैलेंडर के अनुसार, 1 जिल-हिज्जा को चांद दिखा जिसके बाद लोगों ने बकरों की खरीदारी शुरू कर दी थी, जो कि 9 जिल हिज्जा देर रात तक जारी है। इस बकरीद लगभग 450 करोड़ का व्यापार हुआ।
शनिवार देर रात तक बकरा मंडी के साथ शहर के बाजार भी गुलजार रहे। लोगों ने देर रात तक जमकर खरीदारी की। कुर्बानी के लिए इस बार करीब 450 करोड़ से अधिक दुंबा, भेड़, बकरे बिके। बकरों के साथ कपड़े, ड्राई फ्रूट, क्रॉकरी और अन्य चीजें शामिल हैं। देर रात तक मंडियों में खरीदारी होने के साथ ही अमीनाबाद, मौलवीगंज, चौक, अकबरी गेट और नक्खास के बाजारों में भी बकरीद की रौनक छाई रही।
बड़े जानवर में 7 लोग करते हैं कुर्बानी
ईद-उल-अजहा पर मुसलमान बकरा, दुंबा और भेड़ की कुर्बानी करते हैं । इन छोटे जानवरों पर एक जानवर पर एक ही व्यक्ति के नाम से कुर्बानी होती है। इसके अलावा, इस्लाम में बड़े जानवरों की कुर्बानी की भी इजाजत है। इसमें सात लोगों के हिस्सा लेने की सहूलियत दी गई है। मुसलमान बड़े जानवरों में भैंसा पर सात लोग मिलकर कुर्बानी करते हैं।
लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा:भीषण गर्मी से मिली राहत, रात तक बारिश के आसार, 3-4 डिग्री गिरेगा तापमान
लखनऊ में आज मौसम साफ रहने के साथ बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। सुबह से तेज चटक धूप निकलने के साथ हवा चल रही है। शाम को बादलों की गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।
सुबह से करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पूर्वी हवा का असर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। यह बीते 3-4 दिनों के औसत तापमान से 3-4 डिग्री कम होगा।
लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 38 फीसदी दर्ज की गई है।

6 से 8 डिग्री तक गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल भीषण गर्मी के दौर से राहत मिलेगी। अब प्रदेश में 28 मई से मौसम बदलने वाला है। तेज आंधी-तूफान, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य भाग में बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का दौर शुरू होगा।
इस वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और 29 मई से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 28 मई तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्म पछुआ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे वहां लू और भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है।
ताजमहल में नमाज पढ़ी, कानपुर में ड्रोन से निगरानी:संभल में मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात, ललितपुर SP ने नमाज पढ़कर गरीबों को पैसे दिए
यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। नमाजियों की संख्या अधिक होने के चलते ज्यादातर शहरों में दो शिफ्टों में नमाज अदा की जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में बकरीद की नमाज अदा की गई। यहां नाइजीरियन पर्यटकों ने भी नमाज अदा की। गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ललितपुर में नमाज पढ़ने के बाद एसपी मो. मुश्ताक ने बाहर खड़े गरीबों को पैसे दिए। सपा जिला उपाध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा ने पुलिस और नमाजियों पर फूल बरसाए।
सहारनपुर में डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने फ्लैग मार्च किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह जा सकते हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील की है कि मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। इसके अलावा कुर्बानी घर के अंदर या निर्धारित स्लॉटर हाउस में ही करें। खुले में कुर्बानी न करें।
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईद की बधाई दी है।
तस्वीरें देखिए-





कच्चे तेल के दाम में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,074 अंक चढ़ा
बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 1,074 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 312 अंक के लाभ में रहा। अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर धारणा सुधरने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी आयी जिसका घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत चढ़कर 76,488.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,143.72 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 76,559.07 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार, पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 अंक पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.52 प्रतिशत टूटकर 97.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सतर्क रुख अपना रहे हैं और किसी भी खराब समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों के चलते बाजार में तेजी रही। होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में प्रगति की खबरों से वैश्विक धारणा में सुधार हुआ है। हालांकि, घटनाक्रम में लगातार बदलाव को देखते हुए स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।”
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए। दक्षिण कोरिया और हांगकांग में अवकाश के कारण बाजार बंद रहे। यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,440.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स बीते सप्ताह शुक्रवार को 231.99 अंक बढ़कर 75,415.35 अंक पर, जबकि निफ्टी 64.60 अंक की तेजी के साथ 23,719.30 अंक पर रहा था।
लखनऊ में एक और Twisha चढ़ी दहेज की बलि! शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली, कार के लिए होता था टॉर्चर
श्वेता के पिता ने दी लिखित शिकायत
ठाकुरगंज थाने के प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि श्वेता ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यहां जारी एक बयान में पुलिस ने कहा, “25 मई को ठाकुरगंज पुलिस थाना में शिकायतकर्ता उमेश कुमार सिंह (ठाकुरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी) ने लिखित शिकायत दी।
कार की मांग को लेकर लगातार हो रहा था उत्पीड़न
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी श्वेता सिंह (26) उर्फ ’बौआ’ का विवाह 22 नवंबर, 2025 को लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के काशी विहार निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ‘शुभम सिंह’ से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी का उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया, विशेष रूप से चार पहिया वाहन की मांग को लेकर। 25 मई को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पति और ससुरालियों से हो रही पूछताछ
पुलिस ने बताया, “शिकायतकर्ता ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद पर अपनी बेटी की हत्या करने और बाद में उसके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।” उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया, “मृतक के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वाले कम दहेज देने को लेकर हमेशा ताने मारते थे।”
Ganga Expressway पर मौत की रफ्तार! एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान, 5 गंभीर, 7 साल की बच्ची ने मौके पर तोड़ा दम
रायबरेली : गंगा एक्सप्रेस-वे पर रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के मिरजहांपुर गांव के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों में सात साल की बच्ची भी शामिल है। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से जौनपुर जा रही स्कॉर्पियो सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव की निवासी सरोज सिंह (55), समृद्धि (सात) और संगीता सिंह (22) के रूप में हुई है। हादसे में गुरचरण सिंह, उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह, नीरज सिंह, उनकी पत्नी सविता सिंह और तीन साल का बच्चा घायल हुए हैं।
Lucknow News : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 80 (दहेज हत्या), 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला पर क्रूरता करना) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है .


