यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। नमाजियों की संख्या अधिक होने के चलते ज्यादातर शहरों में दो शिफ्टों में नमाज अदा की जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में बकरीद की नमाज अदा की गई। यहां नाइजीरियन पर्यटकों ने भी नमाज अदा की। गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।
संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ललितपुर में नमाज पढ़ने के बाद एसपी मो. मुश्ताक ने बाहर खड़े गरीबों को पैसे दिए। सपा जिला उपाध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा ने पुलिस और नमाजियों पर फूल बरसाए।
सहारनपुर में डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने फ्लैग मार्च किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह जा सकते हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील की है कि मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। इसके अलावा कुर्बानी घर के अंदर या निर्धारित स्लॉटर हाउस में ही करें। खुले में कुर्बानी न करें।
बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईद की बधाई दी है।
तस्वीरें देखिए-







