Thursday, May 28, 2026

लखनऊ में सुबह से चल रही ठंडी हवा:भीषण गर्मी से मिली राहत, रात तक बारिश के आसार, 3-4 डिग्री गिरेगा तापमान

यह भी पढ़े

लखनऊ में आज मौसम साफ रहने के साथ बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। सुबह से तेज चटक धूप निकलने के साथ हवा चल रही है। शाम को बादलों की गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

सुबह से करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पूर्वी हवा का असर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। यह बीते 3-4 दिनों के औसत तापमान से 3-4 डिग्री कम होगा।

लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 38 फीसदी दर्ज की गई है।

लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

6 से 8 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल भीषण गर्मी के दौर से राहत मिलेगी। अब प्रदेश में 28 मई से मौसम बदलने वाला है। तेज आंधी-तूफान, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य भाग में बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का दौर शुरू होगा।

इस वजह से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और 29 मई से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 28 मई तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्म पछुआ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे वहां लू और भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे