Thursday, April 2, 2026
Home Blog Page 8

बीएड प्रवेश परीक्षा:अब तक साढ़े तीन लाख पंजीकरण, यूपी में एक हजार से ज्यादा बनेंगें केंद्र; जानिए पूरी डिटेल

0

बुंदेलखंड विवि ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के हर जिले में समन्वयक तथा विवि में कुलसचिव को नोडल समन्वयक बना दिया है। पंजीकरण 3.55 लाख से ज्यादा हो चुके हैं, इसलिए एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाना तय कर लिया है।बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रति युवाओं का रुझान काफी बढ़ा है। खासतौर पर पूर्वांचल के युवाओं में। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर तक 3.55 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 2.77 लाख फार्म सबमिट कर चुके थे। युवाओं के रुझान को देखकर ही शासन ने परीक्षा की तिथि विस्तारित कर 31 मई की है।

यही नहीं, पांच अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। 10 अप्रैल तक फार्म विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को शुचिता से कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के हर जिले में डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर व डिस्ट्रिक नोडल ऑफिसर तैनात कर दिए हैं। राजकीय विवि के कुलसचिवों को नोडल समन्वयक बना दिया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रदेश के 69 जिलों में 851 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे मगर अब एक हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाना तय है। इसकी वजह फार्म भरने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि होना है। 

UP: 1228 नर्सिंग अफसरों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र; इन मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती

0

राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बाकी, 736 अभ्यर्थियों को 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और दो चिकित्सा संस्थानों में आयोजित लाइव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक, इन नियुक्तियों से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरी की गई है।

यहां मिलेगी तैनाती

नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के मेडिकल कॉलेजों के साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान, कानपुर में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों में 1097 महिलाएं और 131 पुरुष शामिल हैं।

 

Lucknow: संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन, कारागार मंत्री ने लिया हिस्सा

0

राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। जवानों ने उन्हें सलामी दी।बताते चलें कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रशिक्षु जेल वार्डर के 178वें सत्र की दीक्षांत परेड हुई।

इस मौके पर मंत्री दारा सिंह ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी प्रशुक्षकों को बधाई दी। कहा कि आज का यह दिन आप सबके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा।

यूपी: बिजली संकट को देखते हुए प्रदेश में बदला नियम, ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं से होगी वसूली

0

ट्रांसफार्मर जलने पर अभियंता जिम्मेदार होंगे। जले ट्रांसफार्मर की मरम्मत पर होने वाले व्यय की रिकवरी भी संबंधित अभियंता से की जाएगी। पॉवर कार्पोरेशन अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश जारी कर दिया है।  भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि  10 केवीए से 63 केवीए तक के ट्रांसफर के जलने पर अवर अभियंता से 50 प्रतिशत, उपखंड अधिकारी से 30 फीसदी, अधिशासी अभियंता से 20 फीसदी रिकवरी होगी। 100 केवीए से 250 केवीए तक के ट्रांसफर पर अवर अभियंता से 40 फीसदी, उप खंड अधिकारी से 40फीसदी, अधिशासी अभियंता से 20 फीसदी वसूली होगी। इसी तरह 400 केवीए से 1000 केवीए तक के ट्रांसफर पर अवर अभियन्ता से 30 फीसदी, उपखंड अधिकारी से 30 फीसदी, अधिशासी अभियंता से 30 फीसदी और अधीक्षण अभियंता से 10फीसदी की वसूली की जाएगी।

इस रिकवरी के लिए संबंधित को सक्षम अधिकारी द्वारा नियम-10 का नोटिस जारी किया जाएगी। सभी क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर शत-प्रतिशत् फ्यूज सेट/टेललेस यूनिट लगाने के लिए सभी डिस्काम को निर्देशित किया गया है। ऐसे में  ट्रांसफार्मरों को डैमेज से बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाए।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)

आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू या कार्यालय के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी व सहयोग मिलेगा , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।

अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

.🔶गाजियाबाद में ISI के स्लीपर सेल का भंडाफोड़! 9 जासूस गिरफ्तार, 7 राज्यों को दहलाने की थी खौफनाक साजिश

🔶ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से दहला इजराइल… डिमोना में इमारत गिरी, 20 घायल-

🔶पाकिस्तान की भारत को गीदड़भभकी, कहा- मुंबई और दिल्ली पर बम गिराना चाहिए

🔶विचार: अमेरिकी राष्ट्रपति की मनमानी, अहंकार के चलते विश्व को संकट की ओर धकेला

🔶​​गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी:यु वराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए

🔶​पंजाब में बेअदबी पर विशेष सत्र 13 अप्रैल को: कानून लाएगी AAP सरकार, CM बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी

🔶​ईद पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का ऐलान- “हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते, ‘IA’ बनाकर बदलेंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा

🔶एयर चाइना ने बीजिंग-दिल्ली के बीच फिर शुरू की सीधी उड़ान, चीन बोला-ये सिर्फ यात्रा नहीं…भरोसे की वापसी

🔶पाकिस्तान में असली धुरंधर कांड, ईद की नमाज पढ़ते ही टपका दिया लश्कर का कमांडर

🔶ईरान के हमलों से अमेरिका को भारी नुक़सान, पहले दो हफ़्तों में गवां दिए 75 अरब रुपये से ज़्यादा

🔶डिमोना में रखे हैं 80 एटम बम? इजरायल के उसी सेंटर पर ईरानी ने दागीं मिसाइलें

🔶​​LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी: केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं

🔶राहुल बोले- तेल की कीमतें बढ़ना महंगाई का संकेत: कहा- सरकार भले ही इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे

🔶​मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पथराव: पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं, आरोप- गोतस्करों ने ट्रक से कुचला; ट्रक ड्राइवर की भी मौत

🔶​​भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी: पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

🔶​​राज्यसभा में क्रॉस-वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को बीजू जनता दल ने पार्टी से निकाला

🔶भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा: अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी

🔶राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : देश की सामरिक आत्मनिर्भरता में राजस्थान निभाएगा अहम भूमिका, प्रदेश में बनेंगे विमान, हेलीकॉप्टर, रडार, ड्रोन, मिसाइल और एवियोनिक्स

🔶ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’

🔶FBI के पूर्व प्रमुख राबर्ट मुलर का निधन, मृत्यु पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- ‘खुशी है कि वह मर गया’

🔶घरेलू उड़ानों के किराए से हटी’कैपिंग’, अब एयरलाइंस तय करेगी हवाई टिकट के दाम

🔶‘धुरंधर 2’ की ईद बनी बॉलीवुड का सबसे बड़ा दिन! 3 दिन से पहले 300 करोड़ पार

🔶ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार

🔶असम में कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 पार्टियों से मिलाया हाथ

🔷टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी: दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, 8 साल में चौथा दौरा होगा

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏

UP News: गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाले लोग होंगे सम्मानित, सीएम बोले- सब जगह CCTV लगाएं

0

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर गो संरक्षण को लेकर बैठक की। इसमें पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में गौ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सीएम ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस क्षेत्र में समर्पित लोगों का सार्वजनिक सम्मान किया जाना चाहिए।

किसानों को गो-आश्रय स्थलों से जोड़ें- सीएम

निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सीएम ने प्रत्येक गोशाला में ‘भूसा बैंक’ की स्थापना पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय किसानों से समन्वय करके हरे चारे की उपलब्धता और प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को गो-आश्रय स्थलों से जोड़ने के निर्देश दिए।

सीएम ने सभी गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। गोसेवा आयोग के पदाधिकारियों को दो-दो के समूह में मंडलवार भ्रमण करके ‘भूसा बैंक’ की स्थापना और गोचर भूमि के विस्तार कार्य को गति देने को कहा। हर भ्रमण की रिपोर्ट भी भेजने को कहा।

ये हैं आंकड़े

बैठक में बताया गया कि यूपी में वर्तमान में 7,527 गो-आश्रय स्थलों में 12.39 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। इनमें 6,433 अस्थायी स्थलों में 9.89 लाख, 518 वृहद गो-संरक्षण केंद्रों में 1.58 लाख, 323 कान्हा गो-आश्रयों में 77,925 तथा 253 कांजी हाउस में 13,576 गोवंश संरक्षित हैं। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 1.14 लाख लाभार्थियों को 1.83 लाख गोवंश सुपुर्द किए गए हैं। उनका सत्यापन और भरण-पोषण के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। निगरानी व्यवस्था के तहत 74 जनपदों में 5,446 गो-आश्रय स्थलों पर 7,592 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। 52 जनपदों में कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित हैं। जबकि, शेष में प्रक्रिया प्रगति पर है।

प्रदेश में 97 गोबर गैस संयंत्र संचालित

गोचर भूमि के प्रभावी उपयोग के लिए 61,118 हेक्टेयर से अधिक भूमि उपलब्ध है। इसमें से 10,641.99 हेक्टेयर को गो-आश्रय स्थलों से जोड़ा गया है। 7,364.03 हेक्टेयर में हरे चारे का विकास किया जा चुका है।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 97 गोबर गैस संयंत्र संचालित हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा एवं आय सृजन का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सीएम ने विभिन्न जनपदों में स्वयं सहायता समूहों एवं एनजीओ द्वारा गो-पेंट, वर्मी कम्पोस्ट, गो-दीप सहित अन्य उत्पादों के निर्माण को आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल बताया। मुजफ्फरनगर का गो-अभयारण्य इस दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में उभर रहा है।

आज के दिन: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन तैयारियों की समीक्षा करेंगे योगी; सांसदों के घर का घेराव करेगी करणी सेना

0

आज 22 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जेवर आएंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दो दिन के महाराष्ट्र दौरे का आज दूसरा दिन है।

उपराष्ट्रपति का महाराष्ट्र दौरा

शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिन के महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वे पुणे के उरुली कंचन स्थित निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

केसी त्यागी करेंगे बैठक

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी रविवार को दिल्ली के रफी मार्ग स्थित मावलांकर हॉल में समान विचारधारा वाले लोगों की बैठक करेंगे। इस बैठक में त्यागी अपनी आगे की राजनीतिक दिशा तय करेंगे। हाल ही में उन्होंने जदयू छोड़ने का एलान किया था। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने पार्टी की सदस्यता नवीनीकरण नहीं कराया। करीब दो दशकों से वह जदयू से जुड़े थे।

दिल्ली में लगेगी लोक अदालत

दिल्ली में 22 मार्च को नेशनल लोक अदालत लगेगी। यह दिल्ली के सात प्रमुख कोर्ट परिसरों में आयोजित की जाएगी। इस विशेष पहल के तहत दिल्ली के विभिन्न न्यायालय परिसरों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को अपने लंबित चालान और नोटिसों का निपटारा कराने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा बैठक 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। इसके उद्घाटन की 28 मार्च तय की गई है।

कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान

कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 22 से 31 मार्च तक झारखंड के चाईबासा में होगा। ‘संगठन सृजन’ अभियान के तहत जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा। इस पहल का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।

मुख्यमंत्री  सैनी फ्लैटों की चाबियां देंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को विकसित बादशाहपुर महारैली के दौरान मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां देंगे। इसमें 2709 पात्र लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं।

सांसदों के घरों का घेराव
जयपुर में यूजीसी नियमों के विरोध में करणी सेना रविवार को सांसदों के घरों का घेराव करेगी। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी सांसदों के घरों के बाहर करने की योजना बनाई गई है।  करणी सेना और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उन राज्यों में भी जाएंगे, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

TOP News: ट्रंप का होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम; ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला;

0
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए पावर प्लांट्स पर हमले की चेतावनी दी है, वहीं ईरान और इस्राइल  के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां डिमोना जैसे संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। इधर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है आंधी, बारिश और वज्रपात ने कई राज्यों में तापमान गिरा दिया है और अलर्ट जारी है। वहीं अफगानिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
ट्रंप की ईरान को नई धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी शर्त के पूरी तरह नहीं खोला, तो अमेरिका उसके प्रमुख पावर प्लांट्स पर हमला करेगा।

LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

0

खाड़ी देशों में युद्ध के चलते एलपीजी की दिक्कत हो रही है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने बीते 9 महीने में कोई सिलेंडर नहीं भरवाया है। उनको नए सिरे से केवाईसी करना पड़ेगा। इसके बाद ही बुकिंग हो सकेगी ।एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि बीते कई दिनों से खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। ऐसे में वह लोग भी सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, जिन्होंने बीते 9 महीने में एक बार भी सिलेंडर नहीं लिया है। ऐसे कनेक्शन की सेवाएं अभी बंद कर दी हैं। इनको नए सिरे से केवाईसी करना होगा। इसके बाद ही इनको बुकिंग होगी।इससे पता किया जाएगा कि यह कनेक्शन सुचारू रूप से संचालित है या भी नहीं। इनमें अधिकांश पीएनजी धारक हैं जो गैस की किल्लत के बीच में बुकिंग कर रहे हैं। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन के जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। पीएनजी धारक को अपना एलपीजी कनेक्शन त्यागना होगा। वह अनावश्यक बुकिंग करके सर्वर पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील लेकर हुए कहा कि अनावश्यक बुकिंग न करें और एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करें।