Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 5

Auraiya News: खाली प्लॉट में आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

0
बेला। थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई।
विकराल आग ने सूखी घास-फूस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव पृथ्वीपुर निवासी अनिल कुमार का प्राथमिक विद्यालय के पास खाली प्लॉट पड़ा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक प्लॉट में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और अनिल कुमार को सूचना दी।
अनिल ने घटना की जानकारी पुलिस दी। इसके बाद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम और दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों मशक्कत की और आग को आसपास के खेतों व मकानों तक फैलने से रोक लिया।

Auraiya News: भतीजी की शादी में शामिल होने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

0

फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें सैफई ले गए, वहां रविवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। वह दिल्ली से भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे।
गांव तुलसीपुर निवासी हाकिम सिंह (65) दिल्ली में एमटीएनएल दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त थे। वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। इसी 14 मार्च को वह अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह की बेटी सरोजिनी की शादी में शामिल होने गांव आए थे। शनिवार शाम वह गांव में परिचितों से मिलने के लिए घर से बाहर निकले थे।ग्रामीणों के अनुसार गांव में ही अपने ननिहाल आया एक युवक कार चला रहा था। कार की रफ्तार तेज होने से युवक ने नियंत्रण खो दिया। उसने पहले गांव निवासी युवक अंग्रेज (22) को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद घबराहट में चालक ने कार की गति और बढ़ा दी। इस कारण से बेकाबू कार ने प्रताप सिंह के मकान की बाउंड्री व चबूतरा तोड़ते हुए वहां खड़े हाकिम सिंह को रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों को जुटता देख चालक कार वहीं छोड़कर भाग निकला। परिजन घायलों को तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रविवार तड़के हाकिम सिंह ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पत्नी प्रेमलता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हाकिम सिंह दिल्ली में संगम विहार के धवन फार्म में गली नंबर 16 में परिवार के साथ रहते थे।

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-1-हाकिम सिंह। फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

Kanpur: चोरी और हादसे के शिकार युवक ने अवसाद में फंदा लगा दी जान

0

चकेरी थाना क्षेत्र के संजीवनगर अहिरवां में रविवार सुबह प्राइवेट कर्मी संतोष कुमार (42) ने अवसाद में आकर फंदा लगा जान दे दी। छोटे भाई उमेश ने बताया कि घर में हुई लाखों रुपये की चोरी और हादसे के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ने से वह अवसाद में थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।संतोष कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटा अभय और बेटी नंदनी हैं। बेटा कन्नौज में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। वहीं, बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। छोटे भाई उमेश ने बताया कि अप्रैल 2025 में घर से चोरों ने करीब 8-10 लाख का माल पार कर दिया था। पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। करीब छह माह पहले हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधार मांग कर किसी तरह इलाज कराया गया। अर्थिक स्थिति बेहद खराब होने से वह अवसाद में रहने लगे। रविवार सुबह करीब चार बजे बेटे को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अवसाद में युवक ने जान दी है।

Kanpur: ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साला-बहनोई घायल

0

सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बिनगवां रेलवे पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चला रहे अफजलपुर निवासी पवन (21) की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे उसके दोस्त साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती करा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अफजलपुर निवासी किसान पिता मुनेश्वर सिंह ने बताया कि पवन नौबस्ता स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिवार में उसकी मां रीता और छोटा भाई अभिषेक हैं। मंझला बेटा पवन शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे ऑटो से अफजलपुर घर लौट रहा था।
उसके साथ लवकुश विहार निवासी साले बहनोई रानू और सरताज बैठे थे। 1:15 बजे रेलवे पुल के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए घाटमपुर की ओर भाग निकला। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।

Lucknow News: पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

0

लखनऊ। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रशिक्षुओं से कहा कि दीक्षांत परेड प्रशिक्षण का अंत नही है, यहां से नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है जिसे संवेदनशीलता और अनुशासन से निभाएं। वे रविवार को डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कुल 119 प्रशिक्षुओं ने पासिंग आउट परेड में भाग लिया। इनमें 4 अधिकारी संवर्ग और 115 जेल वार्डर शामिल हैं। जेल वार्डरों में यूपी के 74 और उत्तराखंड के 41 प्रशिक्षु शामिल हैं। डीजी कारागार पीसी मीना ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी। पासिंग आउट परेड में उच्च कोटि का प्रदर्शन करने पर सर्वोच्च प्रशिक्षणार्थी का पुरस्कार अधिकारी संवर्ग में यूपी के डिप्टी जेलर शशिकांत और जेल वार्डर संवर्ग में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की कविता जलाल को मिला। मंत्री ने इन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक व रेंज डीआईजी डॉ. रामधनी ने नए डिप्टी जेलरों व जेल वार्डरों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

पासिंग आउट परेड में 119 प्रशिक्षु हुए शामिल

अखिलेश यादव बोले: सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 40 हजार की सम्मान राशि, मथुरा कांड पर उठाए सवाल

0

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है। भाजपा सरकार में हथेली गरम, पुलिस नरम की स्थिति है।अखिलेश ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्यसभा में नंगा कर देंगे। आखिर कौन दोषी है। वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गई। बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गई थी कि जान को खतरा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मथुरा में संत की हत्या हो गई।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में इस सरकार ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया हैं, उसी डिजाइन में खामियां है। उद्घाटन के बाद ही कॉरिडोर धंस गया। इस पर पैदल चलने के लिए कोई जगह नहीं है।

मुकद्दर का सिलिंडर
झांसी में भाजपा नेताओं ने गैस सिलेंडर का ट्रक गायब कर दिया। मुकद्दर का सिलिंडर जैसी स्थिति हो गई है। संयोग से ही रसोई गैस मिल पा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार का नहीं मिलेगा कोई फायदा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अभी से अधिकारियों की सेटिंग शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा चाहे जो कर ले, चाहे जितने अधिकारी बदल दें वहां ममता बनर्जी फिर चुनाव जीतेंगी। संघ परिवार के बड़ी संख्या में लोग पश्चिम बंगाल भेजे गए हैं। चुनाव के बाद इन्हें यूपी में उतारने की भाजपा की योजना है, लेकिन यहां हमने भी पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि रूठों को मनाने के लिए भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है, लेकिन इसका कोई लाभ चुनाव में नहीं मिलेगा।

सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 40 हजार की सम्मान राशि
समाजवादी पार्टी के सरकार बनने पर पुनः समाजवादी पेंशन शुरू की जाएगी। महिलाओं को विशेष सम्मान देकर नारी समृद्धि सम्मान योजना में हर साल 40 हजार रुपये देंगे। महिलाओं के लिए पहले की समाजवादी पेंशन योजना फिर चलाई जाएगी। साथ ही 40 हजार रुपये विशेष सम्मान राशि देंगे।

यूपी: लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा होगी फिर शुरू, पहलमाग हमले के बाद की गई थी बंद

0

लखनऊ से श्रीनगर की इकलौती सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू होगी। इसके लिए एयरलाइन सर्वे करा रही है। यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।यात्रियों की मांग पर गत वर्ष 30 मार्च को इंडिगो ने लखनऊ से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती बीस दिनों में विमान दोनों ओर से फुल रहा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई जो 180 से घटकर 35 पहुंच गई थी। घाटे के कारण इस विमान सेवा को छह मई 2025 को बंद कर दिया गया था। यह सेवा सिर्फ 35 दिन ही चल पाई थी।इसके बाद से लखनऊ से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों की निर्भरता कनेक्टिंग उड़ानों पर बढ़ गई। लखनऊ से श्रीनगर जाने के लिए अब दिल्ली होकर जाना पड़ता है जिससे यात्रा में अधिक धन-समय खर्च होता है। सूत्र बताते हैं कि फिर से इस सेवा को शुरू करने के लिए सर्वे चल रहा है। एक से डेढ़ महीने में विमान सेवा दोबारा शुरू हो सकती है। इससे गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर घूमने की योजना बना रहे लोगों बहुत फायदा मिलेगा।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी के प्रमोशन में तदर्थ सेवा भी गिनी जाएं, नियुक्ति तिथि के आधार पर हो पदोन्नति

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सेवा मामले में दिए एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया विधि सम्मत रही हो और कर्मचारी लगातार सेवा में रहा हो, तो उसकी तदर्थ सेवा को भी पदोन्नति के लिए गिना जाएगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि किसी कर्मचारी से कनिष्ठ कर्मचारी को पदोन्नति मिल चुकी है, तो उसे भी उसी तिथि से पदोन्नति का अधिकार है, भले ही उसकी सेवा का नियमितीकरण बाद में हुआ हो।न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने यह फैसला राज्य सरकार की दो विशेष अपीलों को खारिज करके दिया।इस मामले में मूल याची अनिल कुमार और शैलेंद्र सिंह, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। दोनों वर्ष 1986 में जूनियर इंजीनियर के पद पर तदर्थ नियुक्त हुए थे और बाद में उनकी सेवाएं नियमित की गईं।मामले में विवाद तब उत्पन्न हुआ जब इनके बाद नियुक्ति पाए कर्मचारियों को सहायक अभियंता पद पर 18 जनवरी 1995 से पदोन्नति दे दी गई, जबकि याचियों को इस लाभ से वंचित रखा गया। पहले, एकल पीठ ने याचियों के पक्ष में फैसला सुनाया था जिसे राज्य सरकार ने विशेष अपील के माध्यम से चुनौती दी।

सरकार की ओर से तर्क दिया गया कि चूंकि याचियों की सेवाएं उस समय तक नियमित नहीं हुई थीं, इसलिए उन्हें पिछली तिथि से पदोन्नति नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने निर्णय में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि तदर्थ सेवाकाल को भी पदोन्नति के लिए गिना जाएगा।

यूपी: प्रदेश में होगी 2584 महिला परिचालकों की होगी भर्ती, गृह जिले में मिलेगी तैनाती; जानिए पूरी प्रक्रिया

0

उप्र परिवहन निगम में 2584 पदों पर संविदा महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले लगेंगे। 25 मार्च से रोजगार मेलों की शुरुआत होगी। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह बताया कि चयनितों को उनके गृह जिले के डिपो में ही तैनाती दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास होना और सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उप्र कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना जरूरी है। एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस, स्काउट-गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार धारकों को मेरिट में पांच प्रतिशत वेटेज मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और इंटर में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होगा। चयनित महिला परिचालकों को संविदा पर अन्य परिचालकों के समान पारिश्रमिक दिया जाएगा।

अयोध्या में 28 को लगेगा रोजगार मेला
संविदा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 25, 28 व 30 मार्च और एक 1 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन होगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा और प्रयागराज में रोजगार मेला लगेगा। 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी, 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन व आजमगढ़ में और एक अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में रोजगार मेले लगेंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं।

यूपी: आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में दस डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; डराने वाले हैं पूर्वानुमान

0

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी नीचे आ गया था। रविवार को बलिया और गोरखपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार से विक्षोभ का असर कमजोर पड़ गया है और बारिश का दाैर थमने से आगे माैसम शुष्क रहेगा।विभाग का कहना हैकि अब धूप की तपिश बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों में दिन के तापमान में सात से दस डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मध्यांचल में एक दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई।

इसके बावजूद रविवार को पश्चिमी व पूर्वी संभागों में माैसम सुहाना रहा। नजीबाबाद में अधिकतम तापमान गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से सोमवार से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। साथ ही मौसम सामान्य होने पर अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दस डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

राजधानी में दो दिन में 6.8 डिग्री चढ़ा पारा

राजधानी में विक्षोभ का असर खत्म होते ही धूप की तपिश में तेजी आई। शुक्रवार और शनिवार को बारिश और हवाओं के असर से माैसम खुशनुमा रहा। रविवार को धूप तीखी रही और शुक्रवार से रविवार के बीच दो दिनों में अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ रहने और रूखी पछुआ से तपिश बढ़ेगी और अगले चार दिनों अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त के संकेत हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 30.3 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 0.2 डिग्री कीमामूली गिरावट के साथ 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।