Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 74

Auraiya News: सूबे के सचिव ने विकास कार्यों की जानी प्रगति

0

औरैया। उत्तर प्रदेश शासन के सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलू शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट के मानस सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।निर्देश दिए कि योजनाओं का संचालन करते हुए पात्रों का चयन कर लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी लक्ष्य मिले, उसको शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
उन्होंने समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुपालन विभाग, पेंशन, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग की समीक्षा की। लक्ष्य पूर्ति की स्थिति को भी जाना।

उन्होंने कहा कि जो कार्य शेष हैं, उनको समय से पूरा किया जाए। उन्होंने शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निस्तारण समय से स्थलीय निरीक्षण, संवाद व गुणवत्ता के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन तेजी से किए जाए। किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए। निरस्त आवेदन पत्रों का कारण भी अंकित किया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की ड्रेस, मध्याह्न भोजन, शिक्षा की गुणवत्ता, अध्यापक व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश बीएसए को दिए। उन्होंने सड़क निर्माण व गड्ढा मुक्त सड़क के संबंध में भी जानकारी ली।
बैठक में एसपी अभिषेक भारती, सीडीओ संत कुमार, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, डीडीओ सतीश कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा रामदुलार, डीपीआरओ श्रीकांत यादव, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य, बीएसए संजीव कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे

बिधूना कब्जा हटाने गई राजस्व टीम की ग्रामीणों से झड़प, दो घायल

0

बिधूना। चरागाह की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम गरिमा सोनकिया राजस्व टीम और फोर्स के साथ पहुंचीं।बुलडोजर से कब्जा हटाने के दौरान कब्जा करने वाले टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते-देखते झड़प हो गई। जानकारी पर आसपास थाने की फोर्स पहुंची। इस दौरान दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया।अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पंचायत बोडेपुर के मजरा रामपुर में चरागाह की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत एक ग्रामीण ने शिकायत की थी। शिकायत पर एसडीएम, लेखपाल अवनीश कुमार, सत्येंद्र यादव, अजीत कुमार, कुलदीप कुमार व मोहम्मद रिजवान के साथ पहुंचीं। टीम बुलडोजर से कब्जा हटवाने लगी। इसी दौरान कब्जा करने वाले और उनके परिजन व ग्रामीण बुलडोजर के सामने खड़े होकर विरोध कर हंगामा करने लगे।एसडीएम की सूचना पर अछल्दा, बिधूना सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों की पुलिस व राजस्व टीम से झड़प हो गई। हंगामे के बीच ग्रामीणों की अधिक भीड़ होने पर हुई धक्का- मुक्की में ग्रामीण रंजीत का बेटा आनंद व उसकी पत्नी सोना देवी मामूली चोट आने से घायल हो गईं।

पुलिस दोनों को अस्पताल ले जाने लगी तो परिजन विरोध करने लगे। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने परिजन को समझाया। इसके बाद वे शांत हो गए। बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उपचार के बाद जाने दिया गया।

सीओ पी.पुनीत मिश्र ने बताया कि राजस्व टीम गांव कब्जा हटवाने गई थी। इसी दौरान झड़प हो गई। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। घायलों को उपचार कि लिए भेजा गया है, उन्हें मामूली चोट आई थी।

दिबियापुर सहायक लोको पायलट की हालत बिगड़ने पर रोकी मालगाड़ी

0

दिबियापुर (औरैया)। शुक्रवार को सहायक लोको पायलट की हालत बिगड़ने पर मालगाड़ी को स्थानीय फफूंद रेलवे स्टेशन पर आधा घंटे रोका गया। यहां से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां जांच व उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने ठंड से सीने में दर्द बताया।टूंडला से कानपुर जाने वाली मालगाड़ी के सहायक लोको पायलट मुनीश कुमार कश्यप (35) की रास्ते में अचानक हालत बिगड़ी। इस दौरान साथी लोको पायलट ने मामले की जानकारी रेलवे कंट्रोलर को दी। इसके बाद मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस कर्मियों की मदद से मुनीश को 108 एंबुलेंस से सुबह करीब 11 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि लोको पायलट को सर्दी के कारण सीने में दर्द हुआ है। उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। इसके बाद वह स्टेशन पहुंचे और मालगाड़ी रवाना हो गई। रेल अधिकारियों ने मामले की जानकारी लोको पायलट के परिजन को भी दी है।

Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग बंद, डेढ़ घंटे लगा जाम

0

कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों के गुजरने के कारण क्रॉसिंग गेट बंद किया गया। इससे शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तीन ट्रेनों को पास कराने के लिए क्रॉसिंग गेट बंद किया गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमू, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि यात्री ट्रेनों के साथ-साथ डीएफसी ट्रैक पर छह मालगाड़ियां भी गुजरीं। इस दौरान गेट काफी देर तक बंद रहा।

कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा कर दिया, इससे जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण कई वाहन फंसे रहे और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दस बजे के बाद फाटक खुलने पर यातायात सुचारू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों का दबाव अधिक होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग को लंबे समय तक बंद रखना पड़ा।

फफूंद तीन साल बाद भी नहीं बना जवान का स्मारक

0

फफूंद। लेह-लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर देश सेवा करते हुए सेना के जवान अनुभव त्रिपाठी ने अपनी जान गंवा दी थी। जवान की याद में तीन साल बाद भी स्मारक का निर्माण नहीं हो सका है। इसे लेकर जवान के परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है।थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी निवासी दिवंगत उमाकांत त्रिपाठी के पुत्र अनुभव त्रिपाठी भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। 11 जुलाई 2022 को लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसलने से उनके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

पार्थिव शरीर गांव लाने पर यहां डीएम व एसपी समेत कई अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसी दौरान जवान की स्मृति में समाधि स्थल के पास स्मारक बनाए जाने का भरोसा भी दिया गया था। शहीद के छोटे भाई अतुल त्रिपाठी ने बताया कि स्मारक को लेकर उनकी मां शांति देवी ने कई बार ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लॉक अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पांच जुलाई 2025 को मां का भी निधन हो गया। बताया कि सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालय में लगाने के लिए भाई अनुभव त्रिपाठी के नाम का पत्थर भेजा गया था, लेकिन इसे अब तक नहीं लगाया गया।

नये साल पर दी श्रद्धांजलि

जवान अनुभव त्रिपाठी की स्मृति में नये साल पर बृहस्पतिवार शाम ग्रामीणों ने गांव में कैंडल मार्च निकाला। यह पूरे गांव में घूमता हुआ मुढ़ी फफूंद संपर्क मार्ग पर स्थित जवान की अंत्येष्टि स्थल पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि देकर अनुभव को याद किया। ग्रामीण आयुष दुबे, अभिषेक तिवारी, दुष्यंत बाथम, अंकित सेंगर, अमन दुबे, आलोक दुबे, अंकित तिवारी आदि ने जिलाधिकारी से स्मारक बनवाए जाने की मांग की है।

लखनऊ योगी सरकार के साइबर कमांडो करेंगे काम तमाम,

0

लखनऊ- योगी सरकार के साइबर कमांडो करेंगे काम तमाम, साइबर अपराधियों पर साइबर कमांडो कसेंगे नकेल , SPG, NSG की तर्ज पर तैयार हुए साइबर कमांडो , IIT कानपुर, नया रायपुर, मद्रास के एक्सपर्ट से ट्रेनिंग, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट से ली ट्रेनिंग , पहले चरण में 15 पुलिसकर्मियों को दिया गया, प्रशिक्षण, एनएफएसयू गुजरात और नई दिल्ली से भी ली ट्रेनिंग, साइबर कमांडो को जोन, मुख्यालय में दी गई तैनाती, जिला, थाने स्तर के पुलिसकर्मियों को दे रहे प्रशिक्षण , साइबर ठगी, अपराध पर हाईटेक टूल्स से लगाएंगे लगाम

लखनऊ प्रयागराज में माघ मेले का प्रथम स्नान पर्व,

0

लखनऊ – प्रयागराज में माघ मेले का प्रथम स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी, 5 बजे तक लगभग 28 लाख श्रद्धालु ने स्नान किया, वाराणसी के अलग अलग घाट में भी स्नान , अब तक 11 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अयोध्या में साढ़े 6 लाख भक्तों ने डुबकी लगाई, मथुरा में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

अलीगढ़ विकास लोक कॉलोनी में फायरिंग से हड़कंप,

0

अलीगढ़ – विकास लोक कॉलोनी में फायरिंग से हड़कंप, युवक को घेरकर की दबंगों ने की फायरिंग, युवक ने इलाके के घर में घुसकर बचाई जान, भगदड़ में लोगों ने दबंगों को पकड़कर पीटा, 3 को तमंचे के साथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना इलाके की घटना

 

नोएडा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

0

नोएडा – चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, डिस्प्यूट कारों को सस्ते में खरीदते थे , बिना लिखापढ़ी कार को बेचते थे, डुप्लीकेट चाभी के जरिए कार चोरी करते थे, शिकायत पर थाना सेक्टर 113 पुलिस का एक्शन, डीलर समेत गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की कार पुलिस ने की बरामद

मुंबई न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित

0

मुंबई- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित, रोहित शर्मा, विराट कोहली टीम में शामिल, भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी, शुभमन गिल कप्तान बने, अय्यर उप कप्तान, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर टीम में शामिल, सिराज, जडेजा, हर्षित राना को टीम में जगह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप, ऋषभ पंत भी टीम में