कन्नौज, ओवरटेक करने में डंफर से भिड़ी बाइक, बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत, फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी था शिवम, गुरसहायगंज क्षेत्र के संतोषा गांव का मामला
रायबरेली, पत्नी, बेटी ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
रायबरेली, पत्नी, बेटी ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, 17 जुलाई से लापता छोटेलाल का कंकाल मिला, पत्नी, बेटी ने हत्या कर शव दफनाया, हड़कंप, घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मारकर दफनाया, पत्नी, बेटी की निशानदेही पर बरामद हुआ कंकाल, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव की वारदात
दिल्ली, राज्यसभा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
दिल्ली, राज्यसभा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हल्द्वानी रैली के बाद मंच शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया, मुझे अछूत होने का एहसास कराया- मल्लिकार्जुन खरगे, खरगे बोले- मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता, मैंने कभी नहीं कहा मैं दलित हूं, मेरी रक्षा करो- खरगे, मुझमें लड़ने की शक्ति है और मैं लड़ता हूं- खरगे, छुआछूत विरोधी कानून के तहत कार्रवाई हो- खरगे, BJP ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती- नड्डा
गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी द्वारा बीड़ी पीने पर हंगामा, बैग खोलते ही उड़े होश, खूब वायरल हो रहा Video
जालंधर(सोनू): शहर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे एक ग्रंथी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य ग्रंथी से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।
6 अगस्त को सेवा के लिए आया था जालंधर
जानकारी के अनुसार, ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। वीडियो में वह गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें वीडियो के अनुसार बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू बरामद हुआ। इसके अलावा कुछ कैप्सूल मिलने की भी बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान किरपाल सिंह ने बताया कि वह 6 अगस्त को सेवा के लिए जालंधर आया था। वीडियो में उससे उसके सामान और मोबाइल फोन को लेकर भी पूछताछ की गई।
मामले के बाद ग्रंथी से उसकी गलती लिखित रूप में स्वीकार करवाई गई। साथ ही उसने भविष्य में किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी न करने का लिखित आश्वासन दिया। वीडियो में किरपाल सिंह यह भी कहता नजर आ रहा है कि उससे यह बयान किसी दबाव में नहीं लिया गया। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आगे क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
बेटियों का इंतजार अधूरा: कपड़ा कारोबारी शिवचरण गुप्ता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित…ऑनलाइन नंबर ढूंढकर पहुंचे बड़े भाई
सोनीपत: मुंबई के बड़े कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता की अस्थियां आज गंगा में प्रवाहित की गई। अहमदाबाद से हरिद्वार आ रहे उनके बड़े भाई व्यापारी महेंद्र कुमार अस्थियों को विसर्जित किया। इसके लिए समाज कल्याण शिक्षा समिति के सदस्य बुधवार को हरिद्वार रवाना हुए।

समाज कल्याण शिक्षा समिति को शिव चरण गुप्ता की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए बेटियों का इंतजार था। लेकिन अब तक भी उनका आना तय नहीं हुआ है। इधर, पिता की अंत्येष्टि में नहीं पहुंची बेटियों का वायरल वीडियो देखकर महेंद्र कुमार को छोटे भाई की मौत का पता लगा। इसके बाद उन्होंने खुद ऑनलाइन समिति के संपर्क नंबर तलाश कर उनसे बात की।

मीडिया से भाई की मौत की जानकारी मिलने पर हरिद्वार पहुंचे महेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘मैं तो 10 साल पहले ही भाई शिवचरण की मौत मान चुका था। नेपाल में आए भूकंप के दौरान उनकी मौत हो गई होगी, ऐसा मान बैठा था। अब सोशल मीडिया से सच्चाई पता चली तो यहां पहुंच गया।’ शिवचरण गुप्ता सात भाई-बहन थे। पिछले 10 साल से शिवचरण के परिवार से किसी का कोई संपर्क नहीं था।

वृद्धाश्रम प्रबंधन ने मृतक की बड़ी बेटी से दोबारा बातचीत की था। बेटी ने प्रबंधकों से कहा, ‘आप मेरे पिता के छोटे भाई समझकर पूरी रस्में निभा देना।’ बेटियों ने यह भी कहा कि वे अपने पिता से बहुत प्यार करती थीं। अस्थि विसर्जन के बाद हवन और कन्याओं को भोजन करवाने की बात कही गई। बेटियां अपने घर पर तेरहवीं की रस्म करवाएंगी।

