लखीमपुर-दोस्त ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या की, दो दिन पहले हुए विवाद में बढ़ी कहासुनी, चंदन ने पेट में चाकू घोंपा, आंतें बाहर निकलीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, आला-क़त्ल की तलाश में पुलिस जुटी, पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव का मामला
सरकारी अस्पतालों में नई ड्रग लिस्ट लागू
लखनऊ-सरकारी अस्पतालों में नई ड्रग लिस्ट लागू, 100 नई दवाओं को सूची में किया शामिल, कुल दवाएं अब बढ़कर हुईं 397, आईसीयू, मल्टी-विटामिन दवाएं जोड़ी गईं, सूजन की नई दवाएं भी लिस्ट में शामिल, कई नई दवाएं कॉरपोरेशन से अस्पतालों को भेजी गईं, पहले लिस्ट में केवल 297 दवाएं थीं, कई दवाएं लोकल पर्चेज से आती थीं, स्वास्थ्य विभाग ने किया दावा, 1-2 माह में सभी नई दवाएं उपलब्ध होंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र दौरा आज
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र दौरा आज, बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम, 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, महिला पुलिस के लिए 25 स्कूटी को हरी झंडी दिखाएंगे, सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करेंगे
Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन की करारी हार, जानिए किस पार्टी ने कौन-कौन से सीट जीते
मधेपुरा- चंद्रशेखर
मानसी- गौतम कृष्णा
पारू- संकर प्रसाद
रघुनाथपुर- ओसामा शहाब
मरहौरा- जितेंद्र कुमार राय
गरखा- सुरेंद्र राम
परसा- करिश्मा
राघोपुर- तेजस्वी प्रसाद यादव
उजियारपुर- आलोक कुमार मेहता
मोरवा- रणविजय शाहु
मटिहानी- नरेंद्र कुमार सिंह
साहेबपुर कमाल- सत्तानंद संबुद्ध
फतुहा- रामानंद यादव
मनेर- भाई विरेंद्र
ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव
जहानाबाद- राहुल कुमार
मकदुमपुर- सुबेंद्र दास
बोधगया- कुमार संजीत
तिकड़ी- अजय कुमार
वारसेलीगंज- अनीता
चकाई- सावित्री देवी
गोह- अमरेंद्र कुमार
बिहार चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत बताते हुए कहा है कि यह प्रचंड जीत गठबंधन को नये संकल्प के साथ जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रचंड जीत के लिये प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि भविष्य में बिहार देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
‘सरकार के काम‘ की जीत’ – गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘ सरकार के काम‘ की जीत बताते हुए कहा है कि तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने वालों को बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है और यह‘विकसित बिहार’में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि यह मुकाबला मुख्य चुनाव आयुक्त और बिहार की जनता के बीच था।
Auraiya News: लेनदेन के विवाद में हुई थी सबमर्सिबल मिस्त्री की हत्या
औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव मोहारी में सबमर्सिबल मिस्त्री की हत्या अवैध संबंधों में रुपयों के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में हुई थी। पुलिस ने मृतक के फोन की सीडीआर से घटना का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को एसपी अभिषेक भारती ने औरैया कोतवाली में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव मोहारी में सबमर्सिबल मिस्त्री सुरेंद्र शर्मा (70) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। सुबह बेटे के दुकान पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद से ही थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम हत्या करने वालों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट पुलिस ने निकलवाई। इसमें शाम 7.17 बजे आखिरी कॉल जिला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को किया गया था। बस यहीं से पुलिस हत्या की कड़ियां जोड़ती चली गई।
एसपी ने बताया कि महिला का मायका औरैया के सहायल थाना क्षेत्र में है। वहीं थाना करहल क्षेत्र के गांव धनसिंह निवासी सुखवीर की ससुराल इटावा सीमा से सटे गांव में है। सुखवीर के माध्यम से ही महिला तीन महीने पहले मृतक के संपर्क में आई थी। इस बीच वह तीन बार सबमर्सिबल मिस्त्री से मिलने रात में दुकान पर आ चुकी थी। इसके लिए उसने पहली बार दो हजार रुपये और दूसरी बार तीन हजार रुपये लिए थे। बुधवार रात को भी वह सुखवीर और आगरा के थाना चित्राहाट निवासी सदाराम के साथ कार से दुकान पर पहुंची थी। रात में महिला मिस्त्री के साथ दुकान के पीछे बने परिसर में रुकी थी। जाने के दौरान महिला व उसके साथियों ने मिस्त्री से आठ हजार रुपये मांगे, जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला और दोनों युवकों ने मिलकर मिस्त्री की हथौड़ा, बसूली और निहाई से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों कार में बैठकर भाग गए।
शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान भीखेपुर चौराहे से ग्राम जैनपुर नहर के निर्माणाधीन पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग की कार और मिस्त्री का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना हथौड़ा, बसूली और निहाई पहले ही बरामद कर लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस को मिस्त्री की हत्या के बाद घटनास्थल से टूटी हुईं चूड़ियां और एक कान की बाली भी मिली थी। एसपी ने बताया कि इसके बाद से ही किसी महिला के घटना में शामिल होने का शक गहरा हो गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान मिस्त्री से उनकी हाथापाई भी हुई थी। इसी दौरान महिला की चूड़ियां टूटने के साथ कान की बाली भी खिंच गई थी। इससे महिला के कान में भी चोट आई थी।
Auraiya News: इमर्शन रॉड में दौड़े करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
औरैया। शहर से सटे गांव खानपुर में शुक्रवार सुबह पानी गर्म करने के दौरान इमर्शन रॉड में दौड़े करंट की चपेट में युवक आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। परिजनों की नजर पड़ी तो इमर्शन रॉड हटाकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।खानपुर निवासी रोहित (25) फर्नीचर बनाने का काम करता था। रोजाना की तरह रोहित शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पानी गर्म करने के लिए उसने इमर्शन रॉड पानी से भरी बाल्टी में लगाई। इसी दौरान रोहित करंट की चपेट में आ गया। रोहित की चीख सुनकर पास ही मौजूद परिजन दौड़कर पहुंचे। बिजली की सप्लाई बंद कर किसी तरह उसे करंट से अलग किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद वह रोहित का शव लेकर परिजन घर लौट गए। घटना को लेकर मृतक के घर में चीख पुकार मची रही
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। मेहनत से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे।फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

