*नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय *
डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।
(*अयोध्या*)
*बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा समेत आई ओसी एल, बीपी सी एल और एचपी सी एल के विक्रय अधिकारी मौजूद रहे।*
समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है और आपूर्ति भी निर्बाध जारी है।
*जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं होनी चाहिए।*
वही घरेलू एलपीजी को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम 7 दिन का बैकलॉग ही स्वीकार्य किया है।
साथ ही साथ उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
*यही ही नहीं उपभोक्ताओं को एजेंसी गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुविधा का ही लाभ उठाएं।


