Thursday, October 1, 2026
Home Blog Page 2

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में लीन रहोगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग या मुलाकात होने की सम्भावना है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं व कल के लिए कोई योजना बना सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की या कोई अन्य योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे । सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ लगभग सब कुछ अच्छा होगा।

 

 

मथुरा प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के मामले में शिष्य के छत से गिरने का CCTV आया सामने

0

मथुरा: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के मामले में शिष्य के छत से गिरने का CCTV सामने आया है। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत हुई थी। शिष्य रसिक दुलारी शरण की छत से गिरकर मौत हुई थी। आश्रम के पास लगे कैमरे का वीडियो बताया जा रहा है। 24 सितंबर को शिष्य रसिक की संदिग्ध मौत हुई थी। परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। आश्रम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रायबरेली: हत्या के दोषी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई

0

रायबरेली: हत्या के दोषी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जगतपुर के छोटी करौती में वारदात हुई थी। फावड़े से हमला कर हत्या का आरोप था। दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने फैसला सुनाया।

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड हुआ प्रसारित

0

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। सेना ने आतंकियों को कड़ा जवाब दिया-पीएम। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति-पीएम। सेना ने आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए-पीएम मोदी। जनगणना हमारा राष्ट्रीय दायित्व-पीएम मोदी। कोई आंख दिखाएगा तो छोड़ेंगे नहीं-पीएम मोदी। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी-पीएम मोदी। आतंकवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया-पीएम मोदी। देश में जनगणना का पहला चरण पूरा-पीएम मोदी। आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता-पीएम मोदी। सोमनाथ मंदिर को मिटाने वालों का वजूद नहीं रहा-पीएम.

SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह

0

SIR विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- भ्रम फैलाकर जनता को किया जा रहा गुमराह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर लगातार भ्रम फैला रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है।

 

सीएम योगी बोले, “SIR पहली बार नहीं हो रहा है। 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 में भी SIR हो चुका है, तब ज्यादातर कांग्रेस की सरकारें थीं। फिर भी कांग्रेस, सपा, RJD हायतौबा मचा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतता है तो चुप रहता है, हारता है तो चुनाव आयोग और EVM को दोष देता है। जिस EVM से कांग्रेस की सरकारें बनीं, उसे अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

सीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सेना के शौर्य और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। विपक्ष को लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए !!

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* मन की बात का 138वां एपिसोड आज, पीएम मोदी जेन-जी और एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन के बारे में बात कर सकते हैं

 

*2* गृहमंत्री आज गुजरात में LNG ट्रेन के दिखाएंगे हरी झंडी, टैंक फुल होने पर 2200 किमी चलेगी, LNG और डीजल के बीच स्विच कर सकेगा इंजन

 

*3* एलएनजी से दौड़ेगी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: डीजल को देगी एलएनजी की टक्कर, 40% घटेगी खपत, कम होगा प्रदूषण

 

*4* जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति, सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती

 

*5* यूएन महासभा में एस. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए पाकिस्तान पर नाम लिए बिना तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी राज्य का समर्थन और सीमा पार इस्तेमाल वैश्विक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इसके साथ ही खाड़ी, लाल सागर, काला सागर और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए उन्होंने समुद्री सुरक्षा, नागरिकों की रक्षा, खाद्यान्न और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत बताई।

 

*6* मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को पहली बार तीनों चुनाव आयुक्तों की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए।

 

*7* SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर, विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला; अब तक 30 राज्य-UT में 13.37 करोड़ नाम कटे

 

*8* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कई अहम कदमों की घोषणा की। आयोग ने नाम हटाने के नोटिस का सामना कर रहे लोगों के लिए दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि बढ़ाने के साथ घर पर दस्तावेज जुटाने और मदद के लिए विशेष सहायता केंद्र व शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।

 

*9* ‘सच सामने आ गया’, वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर कोई मतभेद नहीं; EC की सफाई पर बीजेपी का बयान

 

*10* चुनाव आयुक्त पर ममता का तंज-वे ज्ञानेश नहीं, गायब कुमार, वोटर्स के नाम काटे, उन्हें जाना होगा; राहुल का आरोप- चुनावों में फिक्सिंग की

 

*11* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच पूर्व केरलम मुख्य सचिव जिजी थॉमसन के एक दावे ने नया सियासी मुद्दा खड़ा कर दिया है। थॉमसन ने आरोप लगाया है कि 2016 में, जब ज्ञानेश कुमार सेवा में थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। थॉमसन के मुताबिक, चुनाव जीतने पर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की बात भी कही गई थी।

 

*12* राहुल गांधी ने कांग्रेस केरल के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि पहले ज्ञानेश कुमार (तब एक सेवारत आईएएस अधिकारी) को भाजपा के लिए भर्ती करने के काम में लगाया गया। फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में मैच फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंप दी।

 

*13* मात्र ₹25/लीटर पड़ेगा ईंधन का खर्च! नितिन गडकरी का दावा: अक्तूबर में लॉन्च होगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार!

 

*14* पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने यह बात कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। सीएम अधिकारी ने कहा कि इसे स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में गाना जरूरी होगा।

 

*15* खाने की थाली से बढ़ रहा बीमारियों का बोझ’: तुकाराम मुंढे बोले- नहीं चेते तो भारी पड़ेगा; चिंता की बात क्या?

 

*16* महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने खाद्य सुरक्षा को भारत में लोक स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी चुनौती बताया है। अहमदाबाद में करनावती यूनिवर्सिटी में ‘तुकाराम से टक्कर’ टॉक सेशन के बाद उन्होंने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा की समस्या लोक स्वास्थ्य में बड़ा संकट पैदा कर रही है, लेकिन लोग अभी इसकी गंभीरता को समझ नहीं पा रहे हैं। जितनी जल्दी लोग इस समस्या को समझेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

 

*17* तुकाराम मुंढे ने कहा कि आमतौर पर लोग किसी बीमारी को सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के तौर पर देखते हैं। वे इस बात पर उतना ध्यान नहीं देते कि वे क्या खा-पी रहे हैं और उसका उनकी सेहत से क्या संबंध हो सकता है? उन्होंने कहा कि आज 25 से 30 साल की उम्र में भी लोगों को कार्डियक अरेस्ट हो रहे हैं और इसका खानपान से सीधा संबंध है। उन्होंने कहा कि कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।

 

*18* एसआईआर के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का बड़ा एलान: चार अक्तूबर को मुंबई में जनमोर्चा; विपक्षी दलों को भी दिया न्योता

 

*19* आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे, ATM भी फ्री, सोमवार से सरकारी बैंक 3 दिन बंद रहेंगे; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

 

*20* TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा; 4 महीने में तीसरी बार हमला हुआ

 

*21* कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा, ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले बल्लेबाज

 

*22* कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर, रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

 

*23* यूपी में भारी बारिश, गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3 फीट पानी, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रुकी, चक्रवात अर्नब के चलते यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट

 

*24* होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर US के आधिकारिक जवाब का इंतजार, ईरान बोला-7 दिनों के रोडमैप पर US को करना है फैसला

==============================

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं

0

कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम

यूपी में 40 घंटे से मूसलाधार बारिश, हालात बिगड़े

0

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में पिछले 40 घंटे से हो रही जोरदार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जबकि 36 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

लगातार बारिश से कई शहरों में जलभराव हो गया है। कानपुर में रात में हुई बारिश के बाद गलियों में पानी भर गया, लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत-बचाव की टीमें तैनात की गई हैं !!

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजनों का आनंद लिया।

 

*2* प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया। इसमें लगातार प्रयास, दृढ़ता और कर्म के महत्व को रेखांकित किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार, सफलता और नए विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए केवल भाग्य पर निर्भर रहने के बजाय निरंतर प्रयास, साहस और संकल्प जरूरी है।

*3* संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार के लगातार बोलने पर जयशंकर ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, ‘एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा है? चलिए!’

 

*4* इस घटनाक्रम से एक दिन पहले एक भारतीय पत्रकार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रवेश द्वार के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सवाल किया था। पत्रकार ने पूछा था, ‘प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?’ इसके बाद हाफिज सईद को लेकर भी सवाल किया गया कि पाकिस्तान उसके खिलाफ मुकदमा कब चलाएगा। शहबाज शरीफ दोनों सवालों का जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए

 

*5* जयशंकर के जवाब के बाद भी पाकिस्तानी पत्रकार अपनी बात कहता रहा। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने उसे रोकते हुए कहा, ‘आपने उन्हें बिल्कुल साफ-साफ सुन लिया है।’ इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर के जवाब की चर्चा होने लगी।

 

*6* केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहनों को भविष्य का रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन अपनाने से जीवाश्म ईंधन का आयात कम हो सकता है, ग्रामीण इलाकों में नौकरियां पैदा हो सकती हैं और किसानों की आय बढ़ सकती है।

 

*7* गडकरी ने देश में प्रदूषण कम करने और ईंधन आयात पर निर्भरता घटाने के लिए वैकल्पिक ईंधन और हाइड्रोजन तकनीक पर बड़ा जोर दिया है। स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराते हुए गडकरी ने खुलासा किया कि वे खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार का उपयोग करते हैं। उन्होंने टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) का उदाहरण देते हुए कहा:

 

*8* नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के फॉर्म में घोषणा पत्र शामिल किए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देशभर में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के 3.27 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह आंकड़ा 24 जून 2025 से अब तक का है। फिलहाल देश में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के कुल 17.38 करोड़ मतदाता हैं।

 

*9* चुनाव आयोग: चिदंबरम ने ईसी से मांगी फाइलें; फैसलों को लेकर उठाए सवाल; कहा- सर्वसम्मति से हुए तो सार्वजनिक करें

 

*10* पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन करते हुए उन्हें पद्म भूषण देने की बात कही। उन्होंने बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान और मतदाता सूची से कथित घुसपैठियों के नाम हटाने को लेकर भी दावा किया।

 

*11* सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ फैसलों और फॉर्म-6 में किए गए संशोधनों को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने बिना सहमति और अल्पमत में लिए गए फैसलों को शुरू से अमान्य घोषित करने की मांग की है। इसके साथ ही पद और अधिकार की सीमा से आगे जाने वाले कथित कृत्यों पर आपराधिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है

 

*12* शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के मुताबिक, याचिका में मांग की गई है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से बिना सहमति और अल्पमत में रहते हुए लिए गए सभी फैसलों को शुरू से ही अमान्य घोषित किया जाए

 

*13* चुनाव आयोग पर NDA के भीतर अलग सुर, भाजपा के 3 सहयोगी दलों ने खुलकर मांगा जवाब

 

*14* सरकार ने मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में AFSPA की समयसीमा बढ़ाई, 1 अक्टूबर से 6 महीने के लिए लागू

 

*15* ‘राहुल गांधी मदारी हैं, उनकी मां ने नागरिकता लेने से पहले वोट कैसे डाला’; गिरिराज सिंह का आरोप

 

*16* ट्रंप के टैरिफ से चीन को राहत, रूसी तेल विवाद पर हरदीप पुरी बोले- हमारे पास प्लान-बी तैयार

 

*17* देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 28 से 30 सितंबर तक सभी एटीएम लेनदेन मुफ्त करने की घोषणा की है। सरकार ने भी रविवार, 27 सितंबर को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो

 

*18* आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। यह समय पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दौरान पूरे 15 दिनों तक कई नियमों का विशेष रूप से पालन करने की भी मान्यताएं हैं

 

*19* डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर नेशनल पॉलिसी बनाने की मांग, स्कूलों में स्मार्टफोन बैन हो, 15 साल तक के बच्चे सोशल अकाउंट न बना सकें

 

*20* गंभीर बीमारियों का जोखिम 14% बढ़ा: रोज 100 ग्राम ज्यादा अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड दिल के लिए घातक, मौत तक का खतरा

 

*21* चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, मीठे पेय, पैकेज्ड स्नैक्स और रेडी-टू-ईट भोजन आज की व्यस्त जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं। इन्हें तैयार करने में कम समय लगता है और लंबे समय तक सुरक्षित रहने के कारण ये सुविधाजनक विकल्प भी माने जाते हैं। लेकिन इन खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ने के साथ स्वास्थ्य पर संभावित असर को लेकर सामने आए नए शोध ने चिंता बढ़ाई है।

 

*22* 45 वर्षों के वैश्विक जलवायु आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया है कि दुनिया के करीब आधे भू-भाग में चरम गर्मी का दौर लंबा हुआ है। उत्तर-पश्चिमी भारत में अत्यधिक गर्म दिनों की शुरुआत गर्मी के सामान्य मौसम से पहले हो रही है।

 

*==============================*