Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 2

IGI: दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की है। अग्निश्मन विभाग के अनुसार, विमान सुरक्षित उतरा है और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी के चलते विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस दौरान रनवे पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था। विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान में इंजन फेल होने जैसी समस्या हो गई थी।

Live Noida Airport Inauguration Live: ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू’, उद्घाटन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

0

यूपी सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह जो काम हो रहा है न, यह युवाओं के भविष्य को नई उड़ाने देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में से एक हो गया है।

ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है: पीएम मोदी

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, मैं चाहता हूं कि जो भी उपस्थित है, आप सब करें। इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करिए। पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने भी हाथों में मोबाइल लेकर फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, अब यहां उपस्थित हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह आपकी अमानत है, यह आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है। इसलिए एयरपोर्ट का उद्घाटन आप लोग करेंगे। मौजूद जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे।’

पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* पीएम मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- मिलकर काम करें और तैयारियां मजबूत रखें; सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा

*2* प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि ‘टीम इंडिया’ की भावना से मिलकर काम करने पर देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक उबर जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग व आपूर्ति श्रृखंलाओं को मजूबत करना है

*3* पीएम मोदी ने धैर्य, संयम और सतर्कता बरतने की अपील की और अफवाह फैलाने, कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ चेतावनी दी और  सभी राज्य सरकारों से सख्त निगरानी और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा

*4* वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “युद्ध के कारण देश में लॉकडाउन की आशंकाएं केवल डर फैलाने के लिए फैलाई जा रही अफवाहें हैं।” उन्होंने राजनेताओं से ऐसी अफवाहें न फैलाने की अपील की। वित्त मंत्री ने कहा, “महंगे होते वैश्विक कच्चे तेल का बोझ आम आदमी पर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटा दी है, ताकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पंप पर कीमतें न बढ़ाएं।

*5* वैश्विक उथल-पुथल के बीच सरकार राजकोषीय मोर्चे पर भी पूरी तरह सतर्क है। वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने के लिए मुस्तैद रहेगी और गैर-कर राजस्वजुटाने के प्रयास तेज करेगी। इस चर्चा के बाद राज्यसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया, जिसके साथ ही 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय प्रक्रिया पूरी हो गई है।

*6* ‘कोई कुछ भी कहे, आप डरना मत, मोदी सरकार पर रखिए भरोसा’, Times Now Summit में ईंधन संकट पर बोले गृह मंत्री शाह

*7* 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

*8* सरकार ने 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्ताव मंजूर किए, एयरफोर्स को S-400 मिसाइल डिफेंस और आर्मी को धनुष गन सिस्टम मिलेंगे

*9* मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने देश के सभी उच्च न्यायालयों को पत्र लिखकर न्यायिक रिक्तियों को तुरंत भरने के निर्देश दिए हैं। CJI ने विशेष रूप से महिला जजों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने हाईकोर्ट को सुझाव दिया है कि वे केवल स्थानीय वकीलों तक सीमित न रहें, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही महिला वकीलों के नाम पर भी विचार करें

*10* श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 7 की मौत, 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे, जोजिला दर्रे के पास हादसा

*11* सरकार का दावा- 2025 में बेरोजगारी घटकर 3.1 फीसदी हुई; गांवों में सुधार, स्थायी नौकरियों में बढ़ोतरी

*12* मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की ले रही जान, सरकार से कानून बनाने की मांग

*13* ईरान बोला-भारतीय बच्चों का गुल्लक दान करना कभी नहीं भूलेंगे, ये प्यार भरा तोहफा; मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखकर इजराइल पर दागीं

*14* अमेरिका ने ईरान पर 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं, इसे बनाने में 2 साल लगते हैं, जंग खिची तो स्टॉक खत्म होने की आशंका

*15* ट्रंप के ईरान युद्ध से बदला समीकरण: भारत ने रूस संग बढ़ाई नजदीकी, आयातित कच्चे तेल की मात्रा जल्द होगी दोगुनी

*16* IPL की शुरुआत आज से, बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते

*17* देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी राज्यों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की चेता

🔶सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म

🔶शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1690 अंक टूटकर 73,583 पर आया, निफ्टी 22,819 पर बंद,शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़

🔶‘नेपाल-35 साल के बालेन शाह बने प्रधानमंत्री’ भारत से संबंधों में गर्मजोशी की उम्मीद!

🔶NATO से अलग होगा अमेरिका! ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दी ब्रेकिंग न्यूज, कहा- हमें अब कोई जरूरत नहीं

🔶अमेरिका-ईरान युद्ध को हुआ एक महीना, सऊदी में US बेस पर फिर अटैक, 10 सैनिक घायल

🔶श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 7 की मौत: 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे, जोजिला दर्रे के पास हादसा

🔶पंजाब में वेरका के GM समेत 3 अधिकारी सस्पेंड: सेना को भेजे दूध पाउडर के सैंपल फेल मिले, 125 मीट्रिक टन की खेप लौटाई

🔶पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर मुख्यमंत्रियों से की बात, ‘टीम इंडिया’ की भावना पर जोर देने को कहा

🔶सरकार बोली- देश में पेट्रोल, डीजल, गैस भरपूर, लॉकडाउन जैसे हालात नहीं

🔶मार्च वेतन बिलों को लेकर वित्त विभाग के निर्देश जारी, 1अप्रैल से कोष में होंगे फॉरवर्ड

🔶भारत की पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर एंटी ड्रोन-सेंसर से निगरानी: चीन सीमा पर पेट्रोलिंग 3 गुना बढ़ी, लद्दाख में ITBP के 29 नए आउटपोस्ट बन

🔶जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई: राहुल को पप्पू कहा; खामेनेई की तस्वीर लहराई, CM बोले- ईरान पर युद्ध थोपा

🔶कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत: मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे

🔶राहुल बोले-केरल की नर्स ने रातभर मां की देखभाल की: नर्सें राज्य की पहचान; यहां 5 लाख नर्सें; 9 अप्रैल को चुनाव

🔶 रामलला का सूर्य तिलक, 4 मिनट ललाट पर पड़ीं किरणें: पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया; अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे

🔶दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी

🔶West Asia: पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी-ट्रंप की बातचीत में मस्क भी थे शामिल, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

🔶Noida Airport Inauguration: पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, कहा- कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

🔶West Bengal Polls: सीएम ममता के CRPF को कथित धमकी वाले वीडियो पर बवाल, चुनाव आयोग ने CEO से मांगी जांच रिपोर्ट

🔶तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका

🔷वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए: सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

 

 

अमेठी लखनऊ STF की टीम ने फर्जी दस्तावेद तैयार कर पेपर साल्वर कराने वाले गैंग का किया खुलाशा, 

0

अमेठी- लखनऊ STF की टीम ने फर्जी दस्तावेद तैयार कर पेपर साल्वर कराने वाले गैंग का किया खुलाशा,

जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के दीपक कुमार को किया गिरफ्तार,

STF टीम के मुताबिक इन पर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार करने के साथ साथ आयोजित परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से लिए जाते थे लाखों रूपये,

STF की टीम ने साल्वर उपल्बध कराने वाले गैंग का किया खुलासा,

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔸 कर्नाटक सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए डिजिटल पॉलिसी बनाई, पढ़ाई के अलावा *मनोरंजन के लिए स्क्रीन टाइम रोजाना 1 घंटे तय*, शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद करने की भी सिफारिश

 

🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे एक नया विक्षोभ सक्रिय, मेवाड़ में 29 को बारिश की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 34.8 और रात को 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@36.4, राजसमंद@35

 

🔸 उदयपुर के फतहसागर पर बदमाशों ने फोटोग्राफी का काम करने वाले *फोटोग्राफर को हफ्ता नहीं देने पर पीटा*, मामला दर्ज

 

🔸 *दुकान से चांदी के जेवर चुराए, आरोपी नौकर गिरफ्तार*, उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र की घटना

 

🔸 उदयपुर में *एलपीजी सप्लाई पर प्रशासन अलर्ट*, कालाबाजारी पर एफआईआर, कलेक्टर ने दिए 24 घंटे में शिकायत निपटान के आदेश

 

🔸 ईरान युद्ध से ऊर्जा संकट गहराया, *नेशनल इमरजेंसी घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश बना फिलीपींस*

 

🔸 *हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं*’, ईरान-अमेरिका के बीच पाक की मध्यस्थता के सवाल पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

 

🔸 यूपी: रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, *26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश*

 

🔸 बंगाल चुनाव: *बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता डॉक्टर की मां को दिया टिकट*, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

 

🔸 *वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, ठेका कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना*, IRCTC पर भी 10 लाख फाइन

 

🔸 *अमेरिका से कोई बातचीत नहीं, युद्ध का हो स्थायी अंत*: ईरानी विदेश मंत्री, ईरान ने किया अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान गिराने का दावा

 

🔸 *रूसी हमले से यूक्रेन के चेर्निहिव में ऊर्जा सुविधा को नुकसान*, 1.5 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल

 

🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के गाजियाबाद में 35 साल के युवक का अपनी बहन के साथ हुआ नोंकझोंक, गुस्से में बहन ने भाई को दिया काट, बहन के दांत से भाई में फैली दहशत, घबराकर सीधे पहुंचा हॉस्पिटल, मानो बहन नहीं, किसी जंगली जानवर ने किया हो उस पर अटैक, दिल में डर, जुबान पर एक ही सवाल “कहीं मुझे हो तो नहीं जाएगा रेबीज, बहन लड़ती है कुत्तों की तरह, आज तो भर दिया बटका भी, कहीं जान से न धोना पड़े हाथ, कोई तो दो मेरा साथ”, डॉक्टरों ने खूब समझाया इंसानों के काटने से नहीं होता रेबीज, पर खौफजदा युवक लगाता रहा इंजेक्शन की गुहार, अंत में थक- हार डॉक्टर ने उसके लगा दी टिटनेस का इंजेक्शन, किया विदा, लोग ले रहे चुटकी,भाई पहुंचा अस्पताल डर के मारे, समझा खुद को शिकार, डॉक्टर बोले “ये बहन है, नहीं कोई जंगल का शेर या सियार!”

🔸 *रोडवेज की नई सेवा* : कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद-बड़ौदा के लिए सेमी डीलक्स बस 1 अप्रैल से

🔹 *आईपीएल 2026*: कैप्टंस मीट मुंबई में हुई, पहली बार सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय, पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु – हैदराबाद के बीच

 

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनोगे। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

Unnao Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

0

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। वह बुजुर्ग रिश्तेदार के नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार के बाद घर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना स्थल पर बोलेरो का टूटा हुआ बंपर मिला है। इससे बोलेरो की टक्कर से हादसा होने का अनुमान है।

हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के अटिया गांव निवासी राजू राठौर के चाचा रामजीवन की बीमारी से मंगलवार दोपहर मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने भतीजा राजू राठौर (55), कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी रामबालक यादव (50) और गढ़ी निवासी पवन यादव (48) के साथ बाइक से बांगरमऊ कोतवाली के नानामऊ स्थित गंगा घाट आए थे।

देर शाम अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार रात करीब नौ बजे तीनों एक ही बाइक से हरदोई लौट रहे थे। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। काफी देर तक हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब 10:30 बजे इसी रास्ते से जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तब हादसे का पता चला।

सूचना पर पहुंची बेहटामुजावर थाना पुलिस ने तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रामबालक के बेटे अखिलेश ने बताया कि तीनों लोग खेती करते थे। पति की मौत से राजेश्वरी और दो बेटों का रो-रोकर बेहाल रहा।

मृतक राजू की मौत से बेटा भगौती और पत्नी राजेश्वरी, पवन की पत्नी शांति देवी, मां सरस्वती व अन्य परिजन बेहाल हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजन आ गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

UP: शहीदों की मूर्तियां खंडित करने पर सीएम योगी नाराज, कंपनी ब्लैक लिस्टेड और एफआईआर दर्ज; अफसर निलंबित

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियां खंडित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मूर्तियों को ससम्मान पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है।

ब्लैक लिस्ट की गई कंपनी
सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है।
ब्लैक लिस्ट की गई कंपनी
सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है।

सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसी लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को तत्काल सम्मानजनक तरीके से सही जगह पुनर्स्थापित करने का भी आदेश दिया है।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी, 16706 करोड़ रुपये में हुआ सौदा; जानें नया मालिक कौन

0

आईपीएल 2026 सीजन से पहले यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी बेचने का एलान कर दिया है। यूएसएल ने आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 1.78 अरब डॉलर (करीब 16706 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में बेच दिया है। गत चैंपियन आईपीएल टीम का स्वामित्व अब इस समूह के पास होगा। एक ही दिन में दो आईपीएल फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिला है। इससे पहले, काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी करीब 15290 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

फ्रेंचाइजी में होगी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है। इस सौदे में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है। यूएसएल, ब्रिटेन की डियाजियो की सहायक कंपनी है और वह अब आरसीबी से बाहर निकलना चाहती है क्योंकि यह टीम उनके मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं थी।
बीसीसीआई और आईपीएल की मंजूरी मिलना बाकी
समझौते के तहत एबीजी के निदेशक आर्यमान विक्रम बिड़ला को आरसीबी का चेयरमैन (प्रमुख) बनाया जाएगा, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी उनके उप प्रमुख होंगे। इस सौदे को हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल संचालन समिति के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है।

कौन-कौन था दौड़ में शामिल
आरसीबी को खरीदने की दौड़ में टाइम्स इंटरनेट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, एबीजी और आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी शामिल था। लेकिन यूएसएल ने आदित्य बिरला ग्रुप की अगुआई वाले कंसोर्टियम (समूह) के साथ करार करने का फैसला किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी का स्वामित्व आधिकारिक रूप से कब इस ग्रुप को मिलता है।

एक ही दिन में दो बड़े सौदे
आईपीएल इतिहास में 24 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा है। इस दिन इस लीग के इतिहास के दो सबसे बड़े सौदे हुए। पहले राजस्थान रॉयल्स को 15000 करोड़ से अधिक में खरीदने पर सहमति बनी जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा करार था। लेकिन ये रिकॉर्ड 24 घंटे भी नहीं टिक सका क्योंकि मंगलवार की रात तक यूएसएल ने आरसीबी को 16000 करोड़ से अधिक की कीमत पर बेच दिया। इस तरह ये डील आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा करार बन गया।

LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर, तेल कंपनियों ने नए नियम किए लागू

0

तेल कंपनियों ने गैस आपूर्ति के नए नियम लागू कर दिए हैं। अब जिनके यहां दो सिलिंडर हैं उनको 35 दिन बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। वहीं उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद सिलिंडर देने का नियम लागू किया गया है।

एक सिलिंडर वालों को मिलेगा 25 दिन में
यूपी एलपीजी एसोसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों पर यह सूचना आ गई है कि जिनके पास एक सिलिंडर है उन्हीं को 25 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कॉमर्शिलय सिलिंडर की आपूर्ति भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।

इससे पहले ये प्रक्रिया हुई थी शुरू
इससे पहले एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक नई प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का विवरण, घर में शादी, भंडारा या कोई अन्य आयोजन है तो उसकी भी जानकारी देनी होगी। तभी सिलिंडर बुक होगा।

पूछे जाएंगे ये सवाल
– परिवार में छह या इससे अधिक सदस्य हैं?
– परिवार में मेहमान आए हैं।
– शादी, भंडारा या अन्य कोई कार्यक्रम है।
– अन्य घरेलू उपयोग के लिए।