मेष : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, कामकाजी टूरिंग प्लानिंग भी लाभ देगी।
वृष: जो भी सरकारी कोशिश करें पूरा जोर लगाकर करें, तैयारी के बगैर कोई सरकारी काम भी हाथ में न लें, वैसे प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
मिथुन: कामकाजी मामलों में आप हर फ्रंट पर विजयी तो रहेंगे मगर ढीले मन के साथ कोई कोशिश न करें, वैसे आम हालात पहले जैसे रहेंगे।
कर्क : पेट के मामले में लापरवाह न रहना ठीक रहेगा, खान-पान में भी बदपरहेजी न बरतें, सफर भी परेशानी देने वाला हो सकता है।
सिंह : कारोबारी कामों के लिए पूरे जोर के साथ कोशिश करें, आम कामों के लिए आपके यत्न आगे तो बढ़ेंगे, मगर भरपूर जोर लगाना जरूरी होगा।
कन्या : विरोधियों के कारण परेशानियां पैदा होती रहेंगी इसलिए उन्हें लाइटली डील न करें, मनोबल में टूटन का ट्रैंड बना रहेगा।
तुला: यत्न करने पर तथा जोर लगाने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, सरकारी कामों के लिए भी सितारा ढीला।
वृश्चिक: किसी भी जायदादी काम के लिए यत्न सहजता के साथ न करें, क्योंकि हल्के-फुल्के तरीके के साथ किया गया कोई भी प्रोग्राम आगे न बढ़ेगा।
धनु : कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ तो बनी रहेगी, मगर नतीजा कुछ ज्यादा न मिलेगा, मगर आम हालात अनुकुल चलेंगे।
मकर: कारोबारी कोशिशों का फेवरेवल नतीजा बरामद न होगा, मगर आप भागदौड़ करने में कोई कसर न छोड़ेंगे।


