दिबियापुर। मां-बेटी को पीटने और गला दबाने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ निवासी रजौली देवी ने पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर की सुबह आग ताप रही थी। पास में 16 साल का बेटा खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी शिवा वहां पहुंचे और लाठी से हमला कर दिया।
मां ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी आरोपी ने पीट दिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि 30 दिसंबर देवरानी की बेटियाें से गाली-गलौज कर दी। बुधवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
मां-बेटे को पीटने और गला दबाने में प्राथमिकी
Lucknow: केजीएमयू के इंटर्न पर लगा यौन शोषण और धमकाने का आरोप, छात्रा बोली-मुझे शादी का झांसा दिया
लखनऊ में नर्सिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने केजीएमयू से इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस डॉक्टर मो. आदिल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोपी पर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अलीगंज स्थित पीजी में रहने वाली छात्रा की कुछ समय पहले कैसरबाग आगा साहब की कोठी स्थित फ्लैट निवासी मो. आदिल से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि आदिल ने उनसे दोस्ती की और प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उन्हें अपने फ्लैट पर बुलाया और वहां यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले छात्रा ने आरोपी से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। छात्रा के दबाव बनाने पर आरोपी शादी से मुकर गया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
UP: नया बिजली कनेक्शन सस्ता… इतने में लगेगा प्रीपेड मीटर; नई कॉलोनियों में ये राहत; ग्राहकों के लिए तोहफा
उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना अब पहले से सस्ता और आसान हो गया है। विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को नई कॉस्ट डाटा बुक-2025 जारी कर दी। इसके तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर और नए कनेक्शन की लागत में बड़ी कटौती की गई है। साथ ही एस्टीमेट बनाने की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत सिंगल फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत 6016 रुपये से घटाकर 2800 रुपये कर दी गई है। वहीं, थ्री फेज स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब 11342 रुपये की जगह 4100 रुपये में लगाया जाएगा। आयोग ने नए बिजली कनेक्शन के लिए एस्टीमेट प्रणाली को खत्म करते हुए फिक्स चार्ज लागू कर दिया है। अब 300 मीटर तक दूरी और 150 किलोवाट तक लोड (निजी नलकूप को छोड़कर) के लिए अलग से एस्टीमेट तैयार नहीं किया जाएगा।
Lucknow: तेज रफ्तार कार माइनर में गिरी, प्रॉपर्टी डीलर सहित दो की मौत; शीशा के अंदर से चीखते रहे
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। मृतक की पहचान बाराबंकी के पलिया कुर्सी रोड निवासी विनोद यादव (45) और अरुण (23) के रूप में हुई है। विनोद यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और गुडंबा थाने के पीछे पत्नी मीना व बेटे अभय के साथ रहते थे।परिजनों के मुताबिक, विनोद अपने दो साथियों अरुण और कुंवर के साथ बाराबंकी के पालिया गांव गए थे। देर रात करीब 11 बजे लौटते समय बेहटा माती और पारा गांव के बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर माइनर में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को माइनर से निकालकर सीएचसी गुडंबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनोद और अरुण को मृत घोषित कर दिया। तीसरा साथी कुंवर घायल है। विनोद के भाई वीरेंद्र ने कुंवर से पूछताछ और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं अरुण के पिता संतोष रावत ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी गर्भवती है और हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
New Year 2026: जोश के आगोश में दुबकी ठंड… मस्ती में डूबी रात, बरेली में नए साल के जश्न की तस्वीरें
बरेली में नए साल के जश्न ने ठंड का घमंड तोड़ दिया। यूं तो जश्न का दौर शाम से ही शुरू हो गया था, लेकिन आधी रात को जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां आपस में मिलीं- फिजा में हैप्पी न्यू ईयर गूंज उठा। आसमान आतिशबाजी से सतरंगी हो गया। माहौल की गर्माहट से सर्दी दूर भाग गई। नए साल के स्वागत में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। देर रात तक युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे। एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने का सिलसिला भोर तक चलता रहा।
UP: सोने-चांदी की ईंट और गहने, अफसरों ने जमा कर ली थी अकूत संपत्ति; घर के फर्नीचर देख दंग रह गई सीबीआई
झांसी में सेंट्रल जीएसटी अफसरों ने अपनी तैनाती के दौरान अकूत संपत्ति जमा कर ली थी। उनके आलीशान मकान एवं रहन-सहन देख सीबीआई टीम भी दंग रह गई। छापे के दौरान सीबीआई ने 1.60 करोड़ रुपये समेत सोने-चांदी की ईंट एवं जेवरात बरामद किए। घरों में नकदी बिस्तर में छिपाकर रखी गई थी। गद्दे फाड़ने के बाद रकम बरामद हो सकी। भारी मात्रा में मिलनी नकदी को गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गईं।बुधवार सुबह सीबीआई टीम सबसे पहले सेवाराम मिल कंपाउंड निवासी अनिल तिवारी के यहां पहुंची। अनिल के यहां महंगे फर्नीचर समेत पूरे घर में लग्जरी वस्तुएं थीं। एक से एक महंगे आइटमों का घर की सजावट में इस्तेमाल हुआ था।सीबीआई को यहां से कई गोपनीय फाइल भी मिली। टीम इसे अपने साथ ले गई। यहां से नकदी भी बरामद हुई। सीबीआई को बताया गया कि अनिल झांसी में करीब ढाई दशक से तैनात हैं।
UP: ‘बेटी के पेट में जिन्न…’, नाबालिग के साथ तांत्रिक ने किया ऐसा कांड; परिवार से हड़प लिए तीन लाख रुपये
तुम्हारी बेटी छह माह की गर्भवती है, उसके पेट में जिन्न का बच्चा है, बेटी की जान को भी खतरा है….. इस तरह की भ्रामक बातों से डराकर तांत्रिक ने परिवार वालों के साथ आई नाबालिग को कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत की। डरा धमका कर दो दिन तक परिवार को मंदिर में रोके रखा, उनसे तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। आगे ब्लैकमेल करने के लिए नाबालिग की अश्लील वीडियो बना ली। जब परिवार को बात झूठी होने का पता चला और उन्होंने रुपये वापस मांगे तो अपने साथी को दरोगा बनाकर धमकी दिलवाई। थाना जगदीशपुरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।पीड़ित फतेहपुसीकरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह कुछ समय से शास्त्रीपुरम क्षेत्र में रह रहा है। कुछ समय से उसके पिता का संपर्क संतोषी उर्फ भैरव बाबा से हुआ था। संतोषी ने पिता को अंधविश्वास भरी बातों में फंसा लिया। परिवार पर जिन्न की बुरी नजर होने का डर दिखाया। इलाज के बहाने जगदीशपुरा के अमरपुरा स्थित भैरव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए बुलाया।
AMU: पूर्व विधायक के दामाद शिक्षक की हत्या का हुआ खुलासा, पकड़े गए हत्यारोपी ने बताई मर्डर करने की वजह
एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल में कंप्प्यूटर शिक्षक रॉव दानिश अली की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने अमिर निशा गोस्त वाली गली बीबी बिल्डिंग निवासी सलमान पुत्र मुतीक कुरैशी को गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपी फरार हैं। पूछताछ में अभियुक्त सलमान ने बताया कि वर्ष 2018 में साबेज पुत्र अजमत की हत्या हुई थी, जिसमें अभियुक्त सलमान के साथी जेल गये थे । सलमान व उसके साथियों को मृतक एएमयू शिक्षक राव दानिश पर मुखबिरी करने का शक था । जिसका बदला लेने के लिए अभियुक्त फहाद, यासिर उर्फ यासर व सलमान ने राव दानिश की हत्या की योजना बनाई थी।
ऐसे की हत्या
पूछताछ में अभियुक्त सलमान ने बताया कि वर्ष 2018 में साबेज पुत्र अजमत की हत्या हुई थी, जिसमें अभियुक्त सलमान के साथी जेल गये थे । जिसमें सलमान व उसके साथियों को मृतक एएमयू शिक्षक राव दानिश पर मुखबिरी करने का शक था। जिसका बदला लेने के लिए अभियुक्त फहाद, यासिर उर्फ यासर व सलमान ने राव दानिश की हत्या की योजना बना । 23 दिसंबर को अभियुक्त सलमान ने अपने साथी फहाद पुत्र रफतउल्लाह, यासिर उर्फ यासर पुत्र रफथ उल्लाह निवासी ग्राम नौसा थाना बरला अलीगढ हाल निवासी औखला दिल्ली को अलीगढ़ बुलाया था, जो अपने साथ पहले से ही पिस्टल लेकर आए। सलमान ने इन्हें अपने फ्लैट में रखा था ।
24 दिसंबर को सलमान ने फहाद व यासिर को राव दानिश की हत्या करने के लिये मेडीकल रोड पर अपनी गाड़ी से छोड़ दिया । इसके बाद फहाद व यासिर ने एएमयू की कैन्टीन के पास राव दानिश की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों वहां से स्कूटी पर बैठकर पुरानी चुंगी वाले पुल पर आ गए, जहां पहले से मौजूद सलमान ने फहाद को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। यासिर स्कूटी से गभाना टोल तक गया । गभाना टोल से पहले वह स्कूटी यासिर ने सड़क के किनारे खाई में फेंक दी। तीनों कार से ओखला दिल्ली भाग गए। अभियुक्त सलमान का साथी जुबैर पुत्र रफत उल्लाह जो अपराधिक किस्म का व्यक्ति है, राव दानिश की हत्या की घटना की भूमिका के सम्बन्ध में उसके और अन्य साथियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना प्रचलित है ।
यह हुई घटना
शिक्षक रॉव दानिश अली (45) की 24 दिसंबर देर शाम एएमयू परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार नकाबपोश दो शूटरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वे लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में दो साथियों संग टहल रहे थे। घटनाक्रम देर शाम 8:45 बजे का है। मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के रहने वाले रॉव दानिश अली का परिवार कई दशक से अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के पास रहता है। उनके पिता एएमयू में कर्मचारी रहे हैं, जबकि मां शिक्षिका रही हैं।
एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद रॉव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक का जॉब मिल गया। उनके ससुर फिजा उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक रहे थे। रोजाना की तरह शाम को वे एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। दो अन्य साथी भी थे। तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे और उनके पीछे से कनपटी के सहारे पिस्टल से गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: धारदार हथियार से वार, फिर जिंदा जलाने की कोशिश; तालाब में कूद बचाई जान
बांग्लादेश के शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बाजार बंद कर घर लौट रहे एक कारोबारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पहले बेरहमी से पिटाई की गई, फिर धारदार हथियार से वार किया गया और आखिर में शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर हालत में कारोबारी को ढाका रेफर किया गया है।घायल कारोबारी की पहचान 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है। वह केनश्वर यूनियन के केउरभंगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर वह दिन की कमाई लेकर सीएनजी ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दामुद्या-शरियतपुर रोड पर केउरभंगा बाजार के पास बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और उन पर हमला कर दिया।
घर लौटते समय रोका ऑटो, फिर किया हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने पहले खोकन चंद्र दास की पिटाई की। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यहीं नहीं रुके हमलावर, बल्कि उन्होंने खोकन के सिर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
तालाब में कूदकर बचाई जान
जान बचाने के लिए खोकन चंद्र दास सड़क किनारे स्थित एक तालाब में कूद गए। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और रात करीब 10 बजे शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें उसी रात ढाका भेज दिया गया।
पत्नी का आरोप: पहचान छिपाने के लिए जलाया
घायल की पत्नी सीमा दास ने बताया कि उनके पति रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पति ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है और किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था, फिर भी इस तरह का हमला क्यों हुआ, यह समझ से बाहर है।
डॉक्टरों की रिपोर्ट: पेट में गंभीर चोट
शरियतपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर नज़रुल इस्लाम ने बताया कि खोकन चंद्र दास के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पेट में गंभीर चोट है, जिसकी वजह से उन्हें ढाका रेफर किया गया। इसके अलावा उनके चेहरे, सिर के पिछले हिस्से और हाथों पर जलने के निशान भी पाए गए हैं।
पुलिस जांच में जुटी, दो आरोपी चिन्हित
दामुद्या थाने के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद रबीउल हक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में दो आरोपियों की पहचान की गई है, जिनके नाम रब्बी और सोहाग बताए गए हैं। दोनों स्थानीय निवासी हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल था।

