Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 128

AC कोच में अपनी सीट पर ही बैठी महिला पकाने लगी मैगी, जब रेलवे तक पहुंची Video तो हुआ ये…

0

नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे की एक ट्रेन में सामने आया एक अजीबो-गरीब मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। AC कोच की अपनी सीट पर बैठी एक महिला ने इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करके मैगी पकाना शुरू कर दिया। वीडियो सामने आते ही यात्रियों और रेलवे अधिकारियों दोनों का ध्यान इस ओर गया, क्योंकि ट्रेन में लगे पावर सॉकेट का इस्तेमाल केवल मोबाइल या लैपटॉप चार्जिंग के लिए किया जाता है, खाना पकाने जैसे कामों के लिए नहीं।

वीडियो वायरल होते ही रेलवे की सख्त चेतावनी

मध्य रेलवे ने इस घटना पर गंभीरता दिखाते हुए बयान जारी किया कि ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। रेलवे ने स्पष्ट कहा कि ऐसा करना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे आग लगने का बड़ा खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसी हरकतें इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट्स को नुकसान पहुंचाती हैं और पूरे कोच की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी तरह के हीटिंग उपकरण, जैसे इलेक्ट्रिक केतली, कॉइल, इंडक्शन या अन्य कुकिंग डिवाइस का उपयोग बिल्कुल न करें। यदि किसी यात्री द्वारा ऐसा कोई काम करते देखा जाए, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दें।सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर खूब टिप्पणी की। कई लोगों ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताया, जबकि अन्य ने पूछना शुरू कर दिया कि कोच अटेंडेंट उस समय कहाँ था। एक यूजर ने लिखा, “यह कोई जुगाड़ नहीं, बल्कि सीधा-सीधा सुरक्षा उल्लंघन है। ऐसे स्टंट कभी भी बड़ा हादसा करा सकते हैं। दूसरे यूजर ने सवाल उठाया, “अगर महिला ट्रेन में ऐसे उपकरण इस्तेमाल कर रही थी, तो अटेंडेंट ने रोक क्यों नहीं दिया। रेलवे स्टाफ को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए था।

 

क्यों है यह खतरा?

➤ इलेक्ट्रिक केतली ट्रेन की वायरिंग पर अतिरिक्त लोड डालती है।

➤ इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

➤ कोच की सुरक्षा प्रणालियों पर असर पड़ता है।

➤ यात्रियों के साथ-साथ पूरी ट्रेन को खतरा हो सकता है।

 

रेलवे की अपील

रेलवे ने दोहराया है कि यात्री यात्रा के दौरान केवल चार्जिंग के लिए ही पावर सॉकेट का उपयोग करें। भोजन से संबंधित जरूरतों के लिए ट्रेन में केटरिंग और अधिकृत सेवाओं का ही इस्तेमाल करें।

सुरक्षा उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

चीनी नागरिकों के लिए खुशखबरी… भारत ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

0

नेशनल डेस्क : अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। इस डील के लागू होने पर टैरिफ दरों में कमी आएगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अमेरिकी बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा बनाए रख सकेंगे। इसी बीच भारत ने अमेरिका के अलावा अन्य देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया है।

विशेषकर चीन के साथ हाल के तनाव और डोकलाम विवाद के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने की दिशा में भारत ने कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में भारत ने चीनी पर्यटकों के लिए अपने पर्यटन दरवाजे खोल दिए हैं। अब चीनी नागरिक दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों के माध्यम से भारत के पर्यटक वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जुलाई 2025 में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा फिर से जारी करना शुरू किया था। इससे पहले यह सुविधा मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में LAC पर सैन्य गतिरोध के बाद निलंबित कर दी गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चीनी नागरिकों को वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। इसके बाद बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास और शंघाई, गुआंगझोउ तथा हांगकांग के वाणिज्य दूतावासों में आवेदन मिलने लगे हैं।

पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन ने अपने संबंधों को स्थिर करने और पटरी पर लाने के लिए कई पहल की हैं। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत, सीधी उड़ानों को पुनः चालू करना, राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना और वीज़ा प्रक्रियाओं को आसान बनाना शामिल है। अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू हो चुकी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन कदमों से भारत-चीन संबंध धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में बढ़ेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

42 करोड़ की कोडीन सिरप पकड़ी गई! जौनपुर में शुभम जायसवाल सिंडिकेट का काला नेटवर्क बेनकाब—FSDA की सबसे बड़ी रेड ने मचा दिया हड़कंप

0

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद के बाद अब जौनपुर में भी इस काले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि विभाग (FSDA) की टीम ने यहां हुए छापे में भारी मात्रा में कोडीन मिश्रित कफ सिरप बरामद किया, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया।

शैली इंटरप्राइजेज के जरिए चल रहा था पूरा खेल

जांच में पता चला कि जौनपुर की 12 दवा कंपनियों को शैली इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के जरिए कोडीन सिरप सप्लाई की जा रही थी। यह फर्म झारखंड के रांची से संचालित होती है और शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारियों के अनुसार, यह फर्म अवैध कोडीन सिरप स्मगलिंग का अहम केंद्र बन चुकी थी, जिसके जरिए लाखों बोतलें यूपी में भेजी जा रही थीं।

 

रिकवरी: 1,89,000 बोतलें—कीमत 42 करोड़ रुपए से ज्यादा

FSDA की टीम ने छापा मारकर 1,89,000 कोडीन मिश्रित कफ सिरप की बोतलें बरामद की हैं। इसकी बाजार कीमत 42 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है। जांच में सामने आया कि इस तस्करी का नेटवर्क यूपी से लेकर झारखंड, बिहार, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ है।

 

12 फर्मों के खिलाफ FIR

ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर जौनपुर कोतवाली में शैली इंटरप्राइजेज समेत 12 दवा कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इन कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने लाखों सिरप बोतलें नकद में खरीदीं, जो कि अवैध तस्करी का हिस्सा था।

 

शुभम जायसवाल है मुख्य मास्टरमाइंड

सूत्रों की मानें तो इस पूरे नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल है। यह सिंडिकेट चीन की तरह कोडीन कफ सिरप को नशे के बाजार में बेचकर करोड़ों रुपए कमाता था। अब एजेंसियां इनकी फाइनेंशियल ट्रेल, बैंक खातों और कनेक्शनों की जांच कर रही हैं, ताकि पूरे गिरोह को पकड़ा जा सके।

लखनऊ यूपी के सभी गांवों की जमीनों के नक्शे होंगे ऑनलाइन सेटेलाइट

0

लखनऊ – यूपी के सभी गांवों की जमीनों के नक्शे होंगे ऑनलाइन सेटेलाइट तकनीक की मदद से होगा कामखेत और घर होंगे ऑनलाइन मैप में टैग।गाटा नंबर डालते ही पहुंचे सीधे खेत, घर तक।57,694 ग्राम पंचायतों का होगा डिजिटलीकरण।अब तक नक्शे सिर्फ लेखपालों के पास रहते थे।15-30 सेमी तक की सटीकता वाले नक्शे बनेंगे।गांव की सीमाओं पर होने वाले विवाद होंगे खत्म।हर गाटा का रकबा भी मैप पर दिखाई देगा।

फर्जी पैन कार्ड मामला: आजम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, रामपुर जेल में ही मिली नेबुलाइजर और मेडिकल सुविधा

0

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत जेल में बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थिति गंभीर होने पर जेल में ही डॉक्टर को दिखाया गया और चिकित्सकीय परामर्श पर उन्हें नेबुलाइजर उपलब्ध कराया गया है। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को फर्जी पैन कार्ड मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी और दोनों वर्तमान में रामपुर जिला जेल में बंद हैं।

अदालत ने दी राहत
रामपुर की विशेष सांसद/विधायक अदालत ने बुधवार को आदेश दिया कि आजम खान और उनके बेटे को रामपुर जिला जेल में ही रखा जाए। अदालत ने निर्देश दिया कि बिना पूर्व अनुमति के दोनों को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। न्यायाधीश शोभित बंसल ने कहा कि आजम के खिलाफ लंबित कई मामले रामपुर में ही सुनवाई हो रहे हैं। इसलिए दोनों को वहीं रखा जाए। साथ ही अदालत ने सुपीरियर क्लास जेल और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
आजम खान और उनके बेटे को अलग-अलग जन्म तिथि के दो पैन कार्ड बनवाने के मामले में सजा सुनाई गई थी। आजम ने रामपुर जेल में ही रखने की मांग की थी, जिसमें उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य और अपने खिलाफ चल रहे 100 से ज्यादा मामलों का हवाला दिया।उनके बेटे के खिलाफ लगभग 45 मामले हैं, जिनमें अधिकांश की सुनवाई रामपुर में हो रही है। इससे पहले आजम खान को सीतापुर जेल में रखा गया था जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में रखा गया था।

अदालत का आदेश और राहत
अदालत का यह आदेश आजम खान के लिए राहत भरा माना जा रहा है। अब दोनों पिता-पुत्र को रामपुर जेल में ही रहने और पूरी चिकित्सा सुविधा मिलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है।

सरोजनीनगर में आज शाम युवा उत्सव, हनी सिंह करेंगे लाइव परफॉर्मेंस,

0

लखनऊ-सरोजनीनगर में आज शाम युवा उत्सव, हनी सिंह करेंगे लाइव परफॉर्मेंस,कार्यक्रम शाम 6 से रात 9 बजे तक,20,000 युवाओं के पहुंचने की उम्मीद.

 

 

 

हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

0

हापुड़- हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,जंगलों में बन रही कच्ची शराब पकड़ी,लगभग 600 किलो लहन बरामद,116 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मिली,
टीम को देखकर फरार हुए शराब माफिया,माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी,गढ़ क्षेत्र के चकलठिरा जंगल में कार्रवाई.

VIP इंटर कॉलेज में विवाद,प्रिंसिपल पर छात्रा को धमकाने का आरोप

0

हापुड़- VIP इंटर कॉलेज में विवाद,प्रिंसिपल पर छात्रा को धमकाने का आरोप,नौवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा,प्रिंसिपल पर कार्रवाई अब तक नहीं,
DIOS ने नोटिस देकर जिम्मेदारी टाली ,पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कदम नहीं,3 दिन से अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप,पिलखुआ स्थित VIP इंटर कॉलेज में बढ़ा तनाव.

लखनऊ युवती ने युवक ऋषि पर गंभीर आरोप युवती ने युवक ऋषि पर गंभीर आरोप

0

लखनऊ-युवती ने युवक ऋषि पर गंभीर आरोप लगाए,फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा किया शोषण ,शादी की बात करने पर युवक के मुकरने का दावा,
युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी की तलाश जारी.

 

दिल्ली में बम विस्फोट का मामला, केस NIA को सौंपे जाने के बाद यूपी ATS की कार्रवाई तेज

0

लखनऊ-दिल्ली में बम विस्फोट का मामला, केस NIA को सौंपे जाने के बाद यूपी ATS की कार्रवाई तेज, NIA इनपुट पर 10 से ज्यादा डॉक्टरों से पूछताछ,
सभी डॉक्टर मुजम्मिल, शाहीन, आदिल के संपर्क में थे- सूत्र,बहराइच, अलीगढ़, नोएडा, सहारनपुर के डॉक्टरों से पूछताछ,अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर के डॉ. से पूछताछ,मुरादाबाद के 3 डॉक्टर संदिग्ध, गतिविधियों की जांच जारी,तीनों डॉक्टरों को ATS मुख्यालय बुलाया गया – सूत्र,तीनों की लोकेशन पिछले माह फरीदाबाद में मिली,ATS ने अब तक कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.