उन्नाव में रक्षाबंधन पर डिलीवरी ब्वाय की गर्दन में उलझा मांझा, कट लगने से मौत
उन्नाव:- चाइनीज मांझे का कहर जारी है। सरकार के रोक के बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री की जा रही है। इससे राह चलते लोगों के लिए यह मौत का मांझा बन चुका है। रक्षाबंधन पर्व पर इसी मांझे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। डिलीवरी ब्वाय के गर्दन में मांझा उलझ गया जिससे कट लगने से मौत हो गई।
रक्षाबंधन त्योहार पर घर से निकले डिलीवरी ब्वाय की गर्दन में कांच लगी डोर का मांझा फंस गया। लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने मामला संदिग्ध बता हंगामा किया। पुलिस ने जांच का भरोसा दे सभी को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर क्षेत्र के हिरन नगर निवासी 33 वर्षीय अमर राजपूत ब्लिंक-इट कंपनी में डिलीवरी ब्वाय था। शनिवार को वह बकाया रुपये लेने की बात कह बाइक से निकला था। मोतीनगर स्थित हरदोई पुल के पास दोपहर में पहुंचा ही था कि कांच लगे मांझे की डोर उसकी गर्दन में लिपट गई और गले को काटती चली गई। इससे अमर लहूलुहान हो वहीं गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
स्वजन ने घटना संदिग्ध बता जमकर हंगामा किया। सदर कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बिक्री कर रहा हैं, जांच कर उस पर कार्रवाई की जाएगी
फर्ज़ी इंटरनेशनल पुलिस, IB दफ़्तर पर छापा
नोएडा- फर्ज़ी इंटरनेशनल पुलिस, IB दफ़्तर पर छापा, फर्ज़ी 6 अफसरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस के पैरलल अपना दफ्तर चला रहे थे, दो माह पहले सेक्टर 70 में खोला था दफ्तर, लोगों के वेरिफिकेशन समेत कई कार्य करते थे, मंत्रालयों की मोहरे, आईडी कार्ड, सर्टिफिकेट मिले, फेज-3 पुलिस ने की गिरफ्तारी और बरामदगी
रायबरेली में बंदरों से ग्रामीण परेशान,
रायबरेली- रायबरेली में बंदरों से ग्रामीण परेशान, झुंड बनाकर लोगों पर हमला कर रहे बंदर, फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं बंदर, बंदरों के आतंक से सैकड़ों लोग हो चुके चोटिल, वन विभाग, जिला प्रशासन से कई बार की शिकायत, सिर्फ आश्वासन की पिलाई जा रही घुट्टी- ग्रामीण, बंदरो से नहीं मिली निजात तो कर लेंगे पलायन- ग्रामीण, सरेनी थाना क्षेत्र के सोमवंशी खेड़ा मजरे भोजपुर की घटना

