Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 3

एटा पिकअप लदी चोरी की भैंस पकड़ी गई,

0

एटा- पिकअप लदी चोरी की भैंस पकड़ी गई, 3 चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई, पुलिस ने आरोपियों और गाड़ी पकड़ी, जलेसर क्षेत्र के गांव अन्नियां की घटना

अलीगढ़ डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक में देरी,

0

अलीगढ़- डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक में देरी, देरी के चलते कई निरीक्षक प्रमोशन से वंचित, निरीक्षकों, प्रतिसार निरीक्षकों, दलनायकों में रोष, दिसंबर 2025 में प्रस्तावित हुई थी बैठक, अलीगढ़, आगरा समेत कई जिलों के निरीक्षक

हरदोई ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का धावा

0

हरदोई- ज्वैलर्स की दुकान में चोरों का धावा, ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध, शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा की घटना

 

रायबरेली बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद,

0

रायबरेली- बाइक चोरी की वारदात CCTV में कैद, फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना

मथुरा दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष

0

मथुरा- दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष, महिलाओं पर भी बरसाए लाठी-डंडे, दोनों पक्षों से 6 से अधिक घायल, मारपीट करने का वीडियो वायरल, थाना राया पुलिस जांच में जुटी, राया क्षेत्र के नीम गांव की घटना

इटावा दिनदहाड़े बेकरी संचालक के घर चोरी

0

इटावा- दिनदहाड़े बेकरी संचालक के घर चोरी, घर में घुसकर जेवर और नगदी की पार, एटीएम कार्ड से निकाले 18 हजार रुपये, चोरी करते दो युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में, पुलिस समझौता करवाने का कर रही प्रयास, इटावा के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

UP: अफवाहों से बढ़ी ईंधन की तपिश, तीन दिन में 77% उछली पेट्रोल-डीजल की बिक्री; इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड

0

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों ने आग में घी का काम कर दिया। सरकार द्वारा पर्याप्त स्टाक होने के दावों के बावजूद 24 से 26 मार्च के बीच पेट्रोल-डीजल की औसत बिक्री में महज तीन दिनों के भीतर पेट्रोल की औसत बिक्री में 77 फीसदी और डीजल में 75 फीसदी तक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा भार पूर्वोत्तर जिलों गोरखपुर, देवरिया, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के पंपों पर पड़ा है, जहां मांग दोगुना से भी ज्यादा हो गई। वहीं एलपीजी की सप्लाई बुकिंग की तुलना में 50 फीसदी तक पहुंच गई है। सरकार और प्रशासन के बार-बार यह भरोसा दिलाने के बावजूद कि स्टॉक पर्याप्त है, लोग पंपों पर लंबी कतारें लगा रहे हैं।

सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल के जिलों में देखा जा रहा है। देवरिया, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में मांग सामान्य से दो गुनी से भी अधिक (200% से ऊपर) हो गई है। लखनऊ जैसे महानगरों में भी 26 मार्च तक पेट्रोल की खपत सामान्य से 109% अधिक पहुंच गई है।

 

पेट्रोल की सर्वाधिक खपत वाले टॉप-5 जिले

जिला वृद्धि (प्रतिशत में)
देवरिया 222%
कौशाम्बी 222%
गोरखपुर 214%
प्रयागराज 212%
प्रतापगढ़ 205%

डीजल की सर्वाधिक खपत वाले टॉप-5 जिले

जिला वृद्धि (प्रतिशत में)
प्रतापगढ़   230%
देवरिया  226%
श्रावस्ती 189%
महराजगंज  181%
आजमगढ़  177%

लखनऊ में खपत की स्थिति

उत्पाद 24 मार्च  25 मार्च   26 मार्च
पेट्रोल 3% 42% 109%
डीजल 17% 61% 100%

एलपीजी बुकिंग के मुकाबले आधी डिलीवरी

ईंधन के साथ-साथ रसोई गैस की सप्लाई पर भी दबाव दिख रहा है। 26 मार्च को कुल बुकिंग 13.31 लाख सिलेंडर की हुई। जबकि कुल डिलीवरी 7.83 लाख सिलेंडर की हुई। वर्तमान में मांग की तुलना में सप्लाई लगभग 58% के करीब है। इंडियन आयल की डिलीवरी सबसे अधिक 4.32 लाख रही, जबकि भारत पेट्रोलियम और और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के वितरण में काफी अंतर देखा गया।

भदोही, आजमगढ़ और बाराबंकी भी पीछे नहीं

प्रदेश के टॉप-5 जिलों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पेट्रोल-डीजल की मांग ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पेट्रोल में सर्वाधिक मांग वाले जिलों के ठीक बाद भदोही (197%) और श्रावस्ती (192%) में पेट्रोल की बिक्री औसत से लगभग दोगुनी रही। वहीं कुशीनगर और आजमगढ़ में भी 174% की भारी वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के करीब बाराबंकी में भी 168% ज्यादा पेट्रोल बिका।

डीजल के मामले में आजमगढ़ (177%) और जौनपुर (173%) में मांग सबसे अधिक रही। इसके अलावा गोरखपुर (172%), भदोही (169%) और संत कबीर नगर (153%) में भी डीजल की खपत सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गई। आंकड़ों से साफहै कि आजमगढ़ और भदोही ऐसे जिले रहे, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की ही मांग में औसतन 170% से अधिक की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है।

UP: अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ नाम संभव, 12.55 करोड़ फ्रीज; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

0

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में नोटिस पाने वाले 3.26 करोड़ मतदाताओं के पक्ष की सुनवाई का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना है। यह फाइनल सूची 10 अप्रैल को आएगी।एसआईआर के तहत अक्तूबर-2025 में फ्रीज की गईं मतदाता सूचियों में 12.55 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं । इनमें से 1.04 करोड़ लोग वे हैं, जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया था। यानी उनके खुद के नाम या उनके माता- पिता, दादा-दादी और नाना- नानी के नाम से मिलान नहीं हो पाया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ऐसे लोगों से दस्तावेज मांगे गए। सुनवाई घर के पास होने और परिवार के दूसरे सदस्यों को दस्तावेज लेकर सुनवाई पर भेजने का असर हुआ।वहीं, तार्किक विसंगति वाले 2.22 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई घर जाकर बीएलओ ने की। जिसमें मतदाता के नाम व पिता के नाम में गड़बड़ी और माता-पिता से उम्र में 15 साल से कम अंतर था। ऐसे में उनके भी बहुत कम नाम कटने की उम्मीद है। लगभग 97 प्रतिशत से अधिक नाम मतदाता सूची में बने रहने की संभावना है।

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरे गए हैं। मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 3.18 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं । इन स्थितियों में संभावना है कि 13.25 करोड़ से अधिक नाम रहने की उम्मीद है ।

IGI: दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

0

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट ने आपात लैंडिंग की है। अग्निश्मन विभाग के अनुसार, विमान सुरक्षित उतरा है और सभी यात्री भी सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहा था। इंजन में तकनीकी खराबी के चलते विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। इस दौरान रनवे पर फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई थी और सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था। विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विमान में इंजन फेल होने जैसी समस्या हो गई थी।

Live Noida Airport Inauguration Live: ‘विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू’, उद्घाटन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

0

यूपी सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह जो काम हो रहा है न, यह युवाओं के भविष्य को नई उड़ाने देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में से एक हो गया है।

ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है: पीएम मोदी

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, मैं चाहता हूं कि जो भी उपस्थित है, आप सब करें। इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करिए। पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने भी हाथों में मोबाइल लेकर फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, अब यहां उपस्थित हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह आपकी अमानत है, यह आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है। इसलिए एयरपोर्ट का उद्घाटन आप लोग करेंगे। मौजूद जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे।’

पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है।