Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 3

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1.* Petrol Diesel निर्यात: केंद्र ने डीजल शुल्क 14 से घटाकर 8.5 रुपये, ATF 12.5 से घटाकर 7.5 रुपये तथा पेट्रोल शुल्क 1.5 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर किया, आज से नई दरें लागू।

*2.* VV-G रामजी योजना आज से लागू: न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये से कम नहीं, बीबी-जीरामजी योजना आज से लागू: न्यूनतम मजदूरी 300 रुपये से कम नहीं, यूपी, बिहार, झारखंड, म.प्र., छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, असम और बंगाल जैसे कम दिहाड़ी वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा फायदा।

*3.* दिल्ली और असम में 75 करोड़ से ज्यादा का 52 किलो सोना बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार।

*4.* गुंडा दमन बिल’ पर वोटिंग नहीं करने वाले 20 में से 16 विधायकों के नाम जारी, नौशाद सिद्दिकी, कुणाल घोष, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, नयना बंधोपाध्याय, मदन मित्रा, बाबर अली, पुलक राय के नाम शामिल।

*5.* कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम की चेतला अग्रणी दुर्गापूजा का उद्घाटन कर सकते CM शुभेंदु।

*6.* अभिषेक बनर्जी ने अपने घर पर पत्थर फेंकने का CCTV फुटेज जारी कर उठाया सवाल, ‘क्या BJP आश्रित बदमाशों पर भी समान रूप से लागू होगा गुंडा दमन एक्ट?’

*7.* पानीहट्टी के एक 200 वर्ष पुराने मंदिर के सेवायत का आरोप, ‘RGKar पीड़िता के पिता शेखर देवनाथ दान बॉक्स में आए रुपए विधायक पत्नी के घर पर गिनने का दे रहे दबाव’।

*8.* वित्त मंत्री स्वपन मजूमदार की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से केंद्र के विभिन्न मुख्यालय वापस राज्य में लाने की मांग, TMC के शासन काल में हुए स्थानांतरित‌

*9.* अब TMC परिचालित बारासात नगर पालिका के सभी पार्षद दे सकते इस्तीफा, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पहले ही छोड़ चुके पद।

*10.* 10 जुलाई तक खुल जाएंगी बंद पड़ी जगद्दल एवं बरानगर जूट मिल, श्रम मंत्री की मौजूदगी में मालिक पक्ष-श्रमिकों में समझौता।

*11.* ऑडिट के पूर्व KMC का सभी वार्डों के आधार पर निर्माणाधीन G+5 बिल्डिंगों की लिस्ट बनाने का निर्देश।

*12.* राहत सामग्री भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के बावजूद पूर्व मंत्री उज्जवल विश्वास नहीं हो सके रिहा, जमीन से जुड़े एक अन्य केस में फिर गिरफ्तार‌।

*13.* PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर हुई चर्चा‌।

*14.* राम मंदिर में चोरी करने वालों को होगा कैंसर, कुढ़ कुढ़ कर मरेंगे’, यूपी से BJP विधायक अनिल सिंह का बयान‌।

*15.* राजस्थान के भीलवाड़ा में गजब की चोरी: PM मोदी का मास्क लगाकर आया चोर, मोबाइल दुकान से 35-40 स्मार्टफोन उड़ाए।

*16.* यूपी; मीरजापुर में लुटेरी दुल्हन और जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; शादी के नाम पर ऐंठते थे पैसे।

*17.* गुजरात HC बोला- मैरिज सर्टिफिकेट से नहीं मानी जाएगी जाएगी, हिंदू विवाह के लिए रस्में जरूरी, सात फेरे के बिना सिर्फ रजिस्ट्रेशन काफी नहीं।

*18.* दिल्ली: 4.17 करोड़ की निवेश ठगी, 1,000 से ज्यादा लोगों को फंसाने वाले MLM रैकेट के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार।

*19.*‌सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट जाएगा राजा रघुवंशी का परिवार।

*20.* अफगानिस्तान की पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक, ISIS के ठिकानों पर बरसाए ड्रोन।

*21.* यूरोप में हीटवेव के कारण फ्रांस में हालात गंभीर,1000 से अधिक मौतें, शवों को रखने की जगह पड़ी कम, अंतिम संस्कार में देरी।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप विचारों से साहसी नजर आएंगे लेकिन नरम सेहत लगभग सभी कार्यो को अस्त व्यस्त बनायेगी। दिन के आरंभिक भाग में सर्दी अथवा फेफड़ों में संक्रमण के कारण शारीरिक रूप से शिथिल रहेंगे। कार्य क्षेत्र से भी आज ज्यादा आशा ना होने के कारण ज्यादा परवाह नही करेंगे लेकिन किसी से किया वादा पूर्ण ना कर पाने की चिंता मन मे लगी रहेगी। आज कमाया धन किसी न किसी की बीमारी अथवा अन्य अकस्मात खर्च पर लग जायेगा। आर्थिक मामले बनते बनते अंत समय मे बिगड़ने से मन निराश होगा फिर भी किसी से उधार ना ले और ना ही किसी को किसी भी रूप में उधार दे नही तो बाद में वापसी को लेकर अवश्य ही कलह होगी। घर मे वातावरण मिला जुला रहेगा उदासीनता रहने पर शांति बनी रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपकी सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नही करेगा जब भी कार्य करने का मन बनाएंगे तभी शारीरिक समस्या जोर पकड़ेगी आलस्य भी आज प्रत्येक कार्य मे बाधा डालेगा। घरेलू अथवा व्यावसायिक काम काज के लिये अन्य लोगो एवं परिजन के ऊपर निर्भर होना पड़ सकता है। संतानो की छोड़ अन्य सभी का सहयोग मिल जाएगा संताने अपनी मन की चलाएंगी जिस कारण क्रोध में आकर मुह से अपशब्द निकलने से वातावरण दूषित होगा। व्यवसाय से धन की आमद होगी लेकिन चोरी अथवा हेराफेरी से सावधान रहें। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियो के आश्रित ना रहे। धर्म कर्म के प्रति भी अरुचि रहेगी। यात्रा ज्यादा जरूरी होने पर ही सावधानी से करें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन का आरंभ सुखद रहेगा किसी जटिल समस्या का तुरंत समाधान करने पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। घरेलू वातावरण में थोड़ी बहुत नोकझोंक भी होगी लेकिन इस सब पर आप ज्यादा ध्यान नही देंगे। कार्य व्यवसाय से आज आप कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे लेकिन किसी के बीच मे व्यवधान डालने से अंत समय मे लाभ आगे के लिये टलेगा। नौकरी वाले लोग कार्य क्षेत्र पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे सहकर्मी अथवा अन्य किसी व्यक्ति के बड़ाई पाने के लिये कार्यो में दखल देने से थोड़ा दबाव अनुभव होगा फिर भी अपने काम पर ध्यान से लगे रहे धन लाभ तो आशाजनक नही होगा लेकिन सम्मान मिलने में कमी नही रहेगी। व्यावसायिक कारणों से आकस्मिक यात्रा के योग है इससे ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। सेहत थोड़ी बहुत नरम होने पर भी कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके धनधान्य में वृद्धि करेगा। पिछले कुछ दिनों से मन मे चल रही किसी खास योजना को साकर रूप दे पाएंगे कार्य स्थल पर आज अस्थिरता के कारण कुछ सौदे बनते बनते बिगड़ने की संभावना है फिर भी आज पुराने व्यवहार अथवा किसी पुराने जानकार से आकस्मिक लाभ हो सकता है धन की आमद आवश्यकता अनुसार थोड़ी सी भागदौड़ के बाद हो जाएगी। आज आपके दिमाग मे कोई गुप्त शारीरिक समस्या दिन भर बनी रहेगी लेकिन संकोच में किसी से परामर्श लेने में हिचकिचाएंगे यह आये जाकर गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पिता अथवा किसी पैतृक समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। पुश्तैनी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी मानसिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी लेकिन दाम्पत्य में छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा से जोड़कर झगड़ पड़ेंगे। शारीरिक रूप से छोटी मोटी व्याधि को छोड़ चुस्त ही रहेंगे लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता होगी आज दिन भर कई आर्थिक पारिवारिक एवं सामाजिक समस्या लगी रहेगी जो कुछ समय के लिये ही आपको मानसिक रूप से विचलित कर पाएंगी। धर्म कर्म में दिखावा मात्र रुचि रहेगी परोपकार भी मान बड़ाई पाने के लिये ही करेंगे लेकिन व्यस्तता के बाद भी मौज शौक के लिये आवश्यक कार्य छोड़कर उपस्थित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर वाणी के प्रभाव और गुप्त युक्तियों के बल से असम्भव लाभ को भी संम्भव बनाने की योग्यता रखेंगे। घर मे शांति बनाए रखने के लिये आज कम ही बोले। संतान के ऊपर नजर रखें अन्य जगह दिमाग रहने के कारण पढ़ाई में लापरवाही करेंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका स्वभाव छोटी छोटी बात पर गरम होगा। सेहत में भी आज कुछ न कुछ विकार लगा रहेगा जिससे स्वभाव में झुंझलाहट आ सकती है। दिन के आरम्भ में रूखे व्यवहार से परिजन को दुख पहुचायेंगे लेकिन बाहर स्वभाव को नियंत्रण में रखें अन्यथा सम्मान के साथ भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। सन्तानो की गलतियों को क्षमा करने का प्रयास करें। नौकरी व्यवसाय की गति पहले ही धीमी रहेगी ऊपर से आकस्मिक खर्च लगे रहने से कुछ समय के लिये मानसिक संतुलन खो सकते है विवेक से काम ले वरना किसी न किसी से लंबे समय के लिये संबंध में दरार आने की संभावना है। सरकारी कार्यो में ढील ना दे उलझने बढ़ सकती है। संध्या का समय मानसिक रूप से राहत दिलाएगा लेकिन फिजूल खर्ची के बाद ही। व्यसनों से दूर रहें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप दिन भर पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे जल्दी से किसी की बात सुनने के लिये तैयार नही होंगे। वैसे तो आपकी दिनचार्य व्यवस्थित ही रहेगी। आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेंगे पूजा दैनिक पूजा के साथ लघु देव यात्रा करेंगे। घर मे किसी भी धन अथवा अन्य महत्त्व पूर्ण कार्य मे मनमानी व्यवहार कलह करा सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य ज्यादा रहेगा इसकी तुलना में लाभ कम ही होगा फिर भी मेहनत में कमी ना रखे आज की मेहनत कल अवश्य लाभ दिलाएगी। आज भी धन लाभ होगा लेकिन उधारी के कारण बचत नही कर पाएंगे। लाटरी सट्टे में निवेश कर सकते है। सेहत और घर की स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। क्रोध से बचें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन के आरम्भ में आप के ऊपर अकस्मात कार्य भर बढेगा। कुछ समय के लिये दिमाग शून्य जैसा रहेगा मध्यान आते आते ही कार्यो में सामान्य गति आ पायेगी। आज कार्य छोटा हो या बड़ा मेहनत करने में कसर ना रखे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा छोटा काम भी आगे बढ़ी सफलता का मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आपके लिये अधिकांश निर्णय सही साबित होंगे लेकिन जिस कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे पहले से ही प्रतिस्पर्धा रहने और प्रतिस्पर्धी हर विषय मे आपसे आगे रहने के कारण आरम्भ में परेशानी आएगी लेकिन दृढ़ संकल्प यहां लाभ दिला सकता है। घरेलू वातावरण शांत रहेगा परिजन किसी समारोह के कारण व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका दिमाग स्थिर नही रहेगा। पल पल में निर्णय बदलने से स्वयं तो परेशान होंगे साथ वालो को भी असमंजस में डालेंगे। घर मे माता को छोड़ अन्य सभी आपकी मानसिक स्थिति नही समझ पाएंगे। आज जिस कार्य की पूर्ण जानकारी ना हो अथवा संदेह में कोई कार्य ना करें। सन्तानो के उद्दंड व्यवहार की अनदेखी करने पर पति पत्नी के बीच स्नेह संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य व्यवसाय से आज विपरीत फल मिलेंगे जहां से लाभ की संभावना होगी वहां हानि और हानि वाली जगह से कुछ न कुछ लाभ होगा। आर्थिक कोष में निरंतर आ रही गिरावट चिंता बढ़ाएगी। नौकरी करने वाले लोग किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य से दूर रहे अन्यथा मान हानि निश्चित है। भाग दौड़ की जगह कार्यो को सहज रूप से होने दे इसमे सफल होने के आसार ज्यादा बनेंगे। शरीर मे दुर्बलता अनुभव होगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व भीड़ में अलग ही नजर आएगा। सार्वजिनक क्षेत्र पर आपकी पहचान खुशमिजाज व्यक्ति की बनेगी लेकिन आज मन का भेद किसी को ना बताये भावुकता में कुछ बोलने पर अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। काम धंदा कुछ समय के लिये ही गति पकड़ेगा इस समय को व्यर्थ की बहस में ना गवाएं कम लाभ में व्यवसाय करने का लाभ आगे अवश्य दुगुना होकर मिल सकता है। नौकरी वाले लोग कार्यो में आलस्य करेंगे जिससे अधिकारी वर्ग की तीखी नजर में आएंगे। घर का वातावरण थोड़ा उथल पुथल रह सकता है किसी परिजन की सेहत बिगड़ने पर अतिरिक्त भागदौड़ के साथ धन का व्यय भी होगा। सरकारी कार्य आज ना करें धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप राग-द्वेष की भावना से भरे रहेंगे। किसी को आगे बढ़ते हुए देखना पसंद नही आएगा। परिजन आपकी मानसिकता को जानते हुए भी मार्गदर्शन करने की जगह अवहेलना करेंगे जिससे आंतरिक क्रोध बढ़ेगा। आज पिता से संबंध खराब ना करे खराब सेहत के कारण पहले ही चिड़चिड़े रहेंगे आपकी मनमानी आग में घी डालने का काम करेंगी। कार्य व्यवसाय में अनिश्चितता बनी रहेगी मेहनत करने के बाद भी स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी लाभ से दूर रखेगी। मध्यान बाद की स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी पल पल पर नौकरी एवं व्यवसाय की स्थित बदलने के कारण दुविधा में रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अनुभव होगा। चाह कर भी अपने मन की बात परिजनों से नही बांट पाने के कारण मन में दुखी रहेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन दिन के आरम्भ से ही व्यवहार में मृदुता लाने का प्रयास करें अन्यथा जिस भी कार्य की करेंगे उसमे सफलता तो मिलेगी लेकिन जो कार्य आसानी से बन रहा था उसी को पूर्ण करने के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी। नौकरी पेशाओ को अकारण ही अधिकारी वर्ग के गुस्से का सामना करना पड़ेगा कुछ समय मौन रहकर विवाद को बढ़ने से बचा सकते है। पिता के प्रति मन मे हीन भावना रहने के कारण आज कम ही बनेगी। व्यवसायी वर्ग खर्च पर नियंत्रण का कितना भी प्रयास करें सफल नही हो पाएंगे आय से अधिक खर्च संध्या के समय अखरेगा। सन्तानो के कारण किसी परेशानी में फंस सकते है पहले ही नजर रखें। स्त्री वर्ग की रोग प्रतिरोधी क्षमता घटने से छोटी छोटी व्याधि परेशान करेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आदित्यनाथ कल सहारनपुर दौरे पर रहेंगे,

0

आदित्यनाथ कल सहारनपुर दौरे पर रहेंगे, महाराज सिंह कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था को लेकर हाईलेवल बैठक करेंगे, प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

 

हरिद्वार, पुलिस ने जाली नोट गिरोह का किया पर्दाफाश

0

हरिद्वार, पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लगभग 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं, साथ ही प्रिंटर और लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं, गिरोह बाजार में नोट खपाने की योजना बना रहा था।

 

 

रायबरेली, सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर किया बवाल

0

रायबरेली, सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया है, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, और करीब 4 घंटे तक सड़क जाम रही, पुलिस हालात नियंत्रित करने में जुटी रही।

 

 

प्रयागराज, जीआरपी ने शातिर चोर अलहिम शेख को किया गिरफ्तार

0

प्रयागराज, जीआरपी ने शातिर चोर अलहिम शेख को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, यह मामला प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन का है।

 

 

ललितपुर, मानसून के पहले ही दिन शहर की सड़कें जलभराव

0

ललितपुर, मानसून के पहले ही दिन शहर की सड़कें जलभराव से तालाब बन गई हैं, औद्योगिक क्षेत्र में पानी भरने से उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लापरवाही के आरोप भी सामने आए हैं।

 

 

 

शिवसेना ने राम मंदिर को दी चांदी की ईंट, चेक: 2018 में भेंट की गई राशि की जांच की मांग

0

शिवसेना ने राम मंदिर को दी चांदी की ईंट, चेक: 2018 में भेंट की गई राशि की जांच की मांग

रुदौली (अयोध्या)। शिवसेना उत्तर प्रदेश इकाई ने वर्ष 2018 में राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की गई चार किलोग्राम चांदी की ईंट और एक करोड़ रुपये के चेक की वर्तमान स्थिति की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में राज्य उप प्रमुख संतराम यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुदौली के माध्यम से सौंपा गया। साथ ही रुदौली स्थित टीला हनुमान मंदिर में भी हनुमान जी के समक्ष ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि 24 नवंबर 2018 को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव बालासाहब ठाकरे के प्रथम अयोध्या आगमन के दौरान तत्कालीन प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने हजारों शिवसैनिकों एवं संतों की उपस्थिति में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का चेक तथा चार किलोग्राम चांदी की ईंट मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। आरोप है कि इस भेंट के संबंध में ट्रस्ट की ओर से कोई रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई।शिवसेना नेताओं का कहना है कि हाल के दिनों में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और आभूषणों को लेकर सामने आए मामलों के बाद वर्ष 2018 में भेंट की गई चांदी की ईंट और एक करोड़ रुपये के चेक की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

राज्य उप प्रमुख संतराम यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दी गई हर भेंट का पारदर्शी हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। इससे आमजन की आस्था और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान सेना प्रमुख राम सिंह वर्मा, तहसील युवा सेना प्रमुख बृजभान सिंह, जिला प्रमुख रजत पांडे, उप प्रमुख संदीप, रुदौली ब्लॉक सेना प्रमुख राम सिंह, रुदौली ब्लाक प्रमुख पुजारी देवीदीन सहित दर्जनों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1.* भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर मार्च 2026 तक हुआ 762.8 अरब डॉलर रुपये (करीब 72.15 लाख करोड़ रुपये), पिछले वर्ष की तुलना में 26.3 अरब डॉलर अधिक, RBI के नए आंकड़ों ने चौंकाया।

*2.* भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC के चेयरमैन बने पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार, RBI में दी मंजूरी्।

*3.* 6 जुलाई को विश्व बांग्ला कन्वेशन में आयोजित श्यामप्रसाद मुखर्जी जन्म शतवार्षिकी कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह।

*4.* कोलकाता: बेनियापुकुर से मो. नेहालुद्दीन पत्नी नेहा परवीन सहित हत्या के अभियोग में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा होते ही अभियोगकारी महिला की विवाद के बाद मृत्यु।

*5.* KMC के पूर्व TMC पार्षद शम्स इकबाल की 8 घंटे में ही जमानत पर कुणाल घोष ने उठाया सवाल, बोले-‘सेटिंग कैंप में होने के कारण हुई रिहाई, अवैध सम्पत्ति बचाने के लिए BJP में जा रहे लोग’।

*6.* द टेलीग्राफ’ के पूर्व संपादक राजागोपाल के पासपोर्ट की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए केरल CM सतीशन का CM शुभेंदु को पत्र, SIR में नाम है विचाराधीन, कोलकाता के 12 डोभर रोड में है फ्लैट।

*7.* ज़बरन वसूली मामले में अब ED के रडार पर सब्यसाची दत्ता, प्राथमिक जांच पूरी, शीघ्र कदम उठाने जा रही केंद्रीय एजेंसी।

*8.* हुगली: पूर्व TMC MLA असित मजूमदार पहुंचे थाना, अज्ञात परिचय व्यक्ति द्वारा घर आकर CBI से सतर्क रहने का परामर्श देने की शिकायत, कहा-आपकी फाइल दिल्ली में है, भाग जाइए।

*9.* नदिया के रानाघाट में TMC पार्षद बगाई दत्त से बीच सड़क पर मारपीट, क्षुब्ध लोगों ने सिर पर शादी का टोप पहनाकर गले में डाला पोस्टर, लिखा-मैं शादी करने जेल जा रहा हूं, पुलिस ने लिया उद्धार।

*10.* अब TMC की वापस लौटने की ताकत खत्म:, वेणुगोपाल का BJP से लड़ने के लिए कांग्रेस से सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान।

*11.* तारातला हादसा: एक साथ बिल्डिंग विभाग के 5-6 ऑफिसर तथा इंजीनियर लालबाजार तलब, मिट्टी परीक्षण करने वाले विशेषज्ञ को भी बुलाया।

*12.* यूपी: ‘BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन…’, ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!

*13.* पीएम मोदी की आज सभी केंद्रीय सचिवों के साथ हाई लेवल मीटिंग, 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर होगी चर्चा।

*14.* इंडिगो की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान 3 साल का बच्चा बेहोश, समय पर इलाज मिलने से बची जान।

*15.* IPL क्रिकेटर शशांक, उनके IPS पिता पर भोपाल में FIR: अच्छा खाना नहीं बनाने पर कुक को पीटा-गालियां दीं, रोते हुए VIDEO किया जारी।

*16.* ‘…तो हाथ काट देंगे’, सिंधु जल संधि पर हेकड़ी निकली तो अब भारत को गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान।

*17.* अंतिम चरण में भारत-अमेरिका ट्रेड डील, अमेरिकी राजदूत ने कहा-सिर्फ 1 फीसदी काम बाकी।

*18.* तपती गर्मी से ब्रिटेन में हाहाकार… हीटवेव के बीच घरों से AC हटाने पर तुली सरकार।

*19.* PoK नहीं पाकिस्तान का हिस्सा’, हजारों की भीड़ ने रावलाकोट में तालियों से किया समर्थन, राशन रोकने पर भारत से आस।

*००००००००००००००००००००००००००*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द व थकान रह सकती है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय में वृद्धि होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।