Monday, February 23, 2026
Home Blog Page 160

कटा लिवर का 22% हिस्सा, 11 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर…. ठीक नहीं है दीपिका कक्कड़ के हालात, दो साल तक झेलना पड़ेगा दर्द

0

नारी डेस्क: दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ महीने से बहादुरी से  स्टेज 2 लिवर कैंसर का सामना कर रही है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में, उन्होंने अपने इलाज और इस दौरान परिवार के मिले प्यार और समर्थन पर खुलकर बात की। जब उनसे पुछा गया कि जब आप शराब या किसी तरह का नशा नहीं करती तो कैंसर कैसे हो गया? इस पर दीपिका ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि इस बीमारी के होने की कोई साफ वजह नहीं बताई जा सकती। हकीकत यह है कि कोई नहीं जानता कि मुझे ये कैसे हुआ।

अब होगा दीपिका का FAPI स्कैन

बातचीत के दौरान, दीपिका ने बताया कि इस हफ़्ते उनका FAPI स्कैन फिर से होगा। उन्होंने बताया कि FAPI स्कैन, CT स्कैन जैसा ही होता है, हालांकि इसे विशेष रूप से शरीर में कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे डॉक्टरों को सर्जरी या इलाज शुरू करने से पहले यह पता लगाने में मदद मिलती है कि कैंसर कितनी दूर तक फैल चुका है। दीपिका ने बताया कि कैसे सर्जरी से कैंसर कोशिकाओं को हटाने में मदद मिली और तब से, वे रक्त और ट्यूमर मार्कर परीक्षणों के माध्यम से उनकी रिकवरी पर नज़र रख रहे हैं।

PunjabKesari
दो साल तक चलेगा इलाज

दीपिका ने बताया था कि सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनके लिवर का करीब 22% हिस्सा और 11 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर हटा दिया था। सर्जरी के बाद अब वह ‘टार्गेटेड थैरेपी’ ले रही हैं। इस इलाज में उन्हें हर दिन दवाई के रूप में टैबलेट लेनी पड़ती है, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। उन्होंने कहा-  यह उपचार दो साल तक चलेगा, इस दौरान हम यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहेंगे कि बीमारी दोबारा न हो। इसलिए हर चीज़ पर नज़र रखने के लिए समय-समय पर स्कैन जरूरी हैं।”

PunjabKesari
दर्द को एसिडिटी  मानते रहे डॉक्टर

कैंसर के कारण के बारे में पूछे जाने पर, दीपिका ने बताया कि मैंने जितने भी डॉक्टरों से सलाह ली, उन सभी ने एक ही बात कही इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी परेशानी पेट दर्द से शुरू हुई थी। उन्हें काफी समय से गॉल ब्लैडर में दर्द हो रहा था, जब उन्होंने रुहान को कंसीव किया था। डिलीवरी के बाद भी जब दर्द होता, तो डॉक्टर इसे एसिडिटी मानकर दवा देते और कुछ दिन में आराम मिल जाता। लेकिन धीरे-धीरे दर्द बढ़ता गया और दोनों तरफ होने लगा। तब उन्होंने शोएब से  ब्लड टेस्ट करवाने काे कहा था।

इंडिगो को आया मेल, 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मिली बम की धमकी

0

नेशनल डेस्क : दिल्ली में हुए हालिया बम धमाके की जांच जारी है, इसी बीच बुधवार दोपहर 3:30 बजे इंडिगो एयरलाइंस को एक ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद एयरपोर्ट का ज़िक्र किया गया था। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और जांच शुरू की गई। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मेल किसने और कहां से भेजा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की अफवाह फैली
दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर बम होने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली थी। जांच के बाद यह खबर अफवाह निकली। यह ईमेल इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर प्राप्त हुआ था, जिसमें दिल्ली, चेन्नई और गोवा एयरपोर्ट का भी उल्लेख था। सभी जगहों पर एहतियातन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को भी मिली धमकी
इसी बीच मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी बीच सफर में बम धमकी मिली। विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बम निरोधक दस्ते ने विमान की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

एयरलाइन का बयान
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि “वाराणसी जाने वाली उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। सरकार द्वारा नियुक्त बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी को तुरंत सूचना दी गई और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। उड़ान सुरक्षित लैंड कर गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।”

देशभर के एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट
दिल्ली धमाके और नई धमकियों के बाद देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ और एयरपोर्ट पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Auraiya News: पांच घंटे देर आई फरक्का एक्सप्रेस, ऊंचाहार भी लेट

0

कंचौसी। ठंड की शुरुआत होते ही ट्रेनों की चाल भी धीमी होना शुरू हो गई है। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा ऊंचाहार समेत दूसरी ट्रेनें भी अपने समय से देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मालूम हो कि ठंड का मौसम शुरू होने से पहले रेलवे सितंबर और अक्टूबर के अंतिम चरण में ट्रैक दुरुस्तीकरण व मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लेता है। ताकि कोहरे और ठंड में ट्रेनों की चाल सुस्त ना हो, लेकिन शुरूआत में ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। इससे विभिन्न स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को इससे घंटों इंतजार करना पड़ जाता है। यात्रियों के मुताबिक भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का कंचौसी आने का रोजाना तड़के चार बजे का समय निर्धारित है। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 9 बजे के बाद स्टेशन पहुंची।

इस ट्रेन में सवार कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, पटना आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को लेट होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। इसी तरह चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से पहुंची। इस कारण कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बिंदकी व ऊंचाहार जाने वाले यात्री परेशान हुए। वहीं, टूंडला कानपुर मेमू एक घंटे और कानपुर इटावा मेमू 20 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे इटावा, अछल्दा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, झीझक जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से लेट चल रहीहैं। ट्रेन लेट होने की जानकारी यात्रियों को पूछताछ केंद्र से दी जा रही है।

भोगनीपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,

0

कानपुर देहात- भोगनीपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार, बदमाशों की गोली से देवीपुर चौकी इंचार्ज घायल, चौकी इंचार्ज अभिषेक चौहान, बदमाश भर्ती हुए, बदमाशों ने बीते दिन महिला से छीनी थे चेन, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को दबोचा, बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक मिली, भोगनीपुर क्षेत्र के भज्जापुर की घटना

 

7.50 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं पकड़ी गईं,

0

कानपुर- 7.50 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं पकड़ी गईं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त का छापा, रोशन जैकब ने कानपुर में कई फर्मों पर छापा मारा, 5 फर्मों और उनके गोदामों से नशीली दवाएं बरामद, बिरहाना रोड पर दवा मार्केट में हुई छापेमारी, अग्रवाल ब्रदर्स, वेदांस फार्मा के गोदामों पर छापा, ईको और मेडिशना के गोदामों में हुई छापेमारी, अग्रवाल ब्रदर्स ने कम्प्यूटर, डॉक्यूमेंट गायब किए, बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई बरामद हुईं

दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ जेल प्रशासन अलर्ट,

0

लखनऊ- दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ जेल प्रशासन अलर्ट, जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, हाई सिक्योरिटी बैरक में 50 बंदी, जिनमें 18 आतंकी, जेल में बाहरी लोगों का प्रवेश अस्थायी रूप से रोका, अंदरूनी बैरकों में चला विशेष तलाशी अभियान, 3650 बंदियों की गतिविधि पर रखी जा रही नजर

आज गुजरात के केवड़िया जाएंगे सीएम योगी,

0

लखनऊ- आज गुजरात के केवड़िया जाएंगे सीएम योगी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को नमन करेंगे, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री योगी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा-CM, जहां राष्ट्रभक्ति, विकास, एकता एक स्वर में गूंजते हैं

187 समीक्षा अधिकारी बने अनुभाग अधिकारी

0

लखनऊ- 187 समीक्षा अधिकारी बने अनुभाग अधिकारीa, सचिवालय के 187 समीक्षा अधिकारियों को प्रमोशन, समीक्षा अधिकारी अनुभाग अधिकारी के पद पर प्रमोट, 17 अक्टूबर की ज्येष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति, कर्मचारी नेताओं ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया, प्रमोशन के बाद सभी अफसरों की नई तैनाती की गई

 

लखनऊ CM के निर्देश पर LDA बनाएगा 5 हजार सस्ते आवास,

0

लखनऊ- CM के निर्देश पर LDA बनाएगा 5 हजार सस्ते आवास, प्रत्येक फ्लैट की कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी तय, नई योजना के लिए जमीन तलाशने में जुटा LDA प्रशासन, डालीबाग में 8184 आवेदकों में 72 को मिला था आवास, 8 हजार से अधिक लोगों की निराशा के बाद LDA का फैसला, अर्जन विभाग को जमीन चिह्नित करने के आदेश जारी, अनंत नगर, नैमिष नगर, वरुण विहार में बनेंगे EWS आवास

 

अब आप खुद ही कर सकेंगे सर्किल रेट की गणना, केवल 3 मानक,

0

लखनऊ- अब आप खुद ही कर सकेंगे सर्किल रेट की गणना, केवल 3 मानक, 15 श्रेणियों से तय होगा सर्किल रेट, पूरे प्रदेश में व्यवस्था लागू, इससे आएगी पारदर्शिता, नगरीय, अर्धनगरीय, ग्रामीण क्षेत्र 3 मानक रखे गए, 45 तरह की श्रेणियों को घटाकर 15 किया गया है, होटल, अस्पताल, पेट्रोल पंप के लिए अलद दर होंगे, सिनेमाहॉल, कोचिंग सेंटर के लिए अलग दर होंगे