लखनऊ, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, आज लखनऊ में बैठक करेंगे नितिन नवीन, लोकसभा, राज्यसभा के सांसद बैठक में रहेंगे, वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में बुलाए गए हैं
ई-रिक्शा को बंद करने वाली दो ऐप्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है..!!
१. ई-रिक्शा को रिमोटली बंद करने वाली दो ऐप्स को डिलीट कर दिया गया है।
२. सरकार ने ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर को इन ऐप्स को डिलीट करने का आदेश दिया था।
*बता दें कि पिछले 2-3 दिन से सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग चाइनीज ऐप की मदद से सड़क चलते ई-रिक्शा को बंद* कर रहे हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक.. सिविल अस्पताल में भर्ती.. सपा मुखिया अखिलेश यादव देखने पहुंचे..
राजेंद्र चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं.. कुछ देर पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा.. आनन फानन उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, राजेंद्र सिंह सपा की संस्थापक टीम में रहे.. पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे.. जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो मुलायम सिंह यादव ने उन्हें साये की तरह अखिलेश के साथ रहने के निर्देश दिए,
इसके बाद से वो एक भी दिन, एक भी घंटे अखिलेश यादव से अलग नहीं हुए,
हमेशा उनके आसपास नजर आते हैं..
अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया..
डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली.. बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..
‘चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में…’ चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक
पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे विनय कटियार ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम पर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक होगा. कटियार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में चंपत राय और गोपाल राव के नाम भी सामने हैं तथा जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है.विनय कटियार ने कहा कि चंपत जी तो…अब क्या कहें हम उनको. जब मैं इधर आया, तीन दिनों के बाद तो हमने कहा चंपत जी, कहां यहां चले आए हो. कारसेवकपुरम में रहो. अगर कुछ करना है तो हमारे घर पर आ जाओ लेकिन उनको बात समझ में नहीं आई, मैं क्या कर सकता हूं. मैंने उनको कहा कि लगता है कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है.उन्होंने कहा कि ‘जब हम जाएंगे तो सबके मुंह इतने-इतने से हो जाएंगे.’ बाबरी ढांचा विध्वंस का जिक्र करते हुए कटियार ने बताया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव उनके मित्र हैं और उनसे बात करने को कहा था. उनके अनुसार, नरसिंह राव लगातार फोन कर हालात की जानकारी ले रहे थे और ढांचा गिरने के बाद उन्होंने कहा था कि ‘अब तो भेजना पड़ेगा ही.’राम मंदिर चढ़ावा और कथित गबन मामले पर विनय कटियार ने कहा कि इस मामले में पैसों का ‘जबरदस्त गबन’ हुआ है और इसकी जांच चल रही है.उन्होंने कहा कि आरोपी अविनाश उस समूह का हिस्सा नहीं थे और यदि उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि एसआईटी एक ही दिन में जांच पूरी नहीं करती, इसमें दो-तीन दिन या उससे अधिक समय लग सकता है.
*काॅपी पेस्ट*
लखनऊ, अलीगंज अग्निकांड पर HC की लखनऊ पीठ सख्त, LDA, बिजली विभाग पर कोर्ट ने जताई नाराजगी, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कोर्ट ने सवाल उठाए, हादसे रोकने के लिए SOP पेश करने के आदेश, पीड़ितों को अलग-अलग मुआवजे पर सवाल उठाए, समान मुआवजा नीति बनाने का कोर्ट ने दिया निर्देश, सभी पक्षों से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा, मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी
लखनऊ, आज से 5 जुलाई तक 9वां उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, आज सीएम योगी आम महोत्सव 2026 का शुभारंभ, IGP में सुबह 10:30 बजे होगा उद्घाटन समारोह, आम महोत्सव 2026 स्मारिका का होगा विमोचन, 800 से अधिक श्रेष्ठ आम किस्मों की प्रदर्शनी, आम उत्पादों, तकनीकी सत्र और प्रतियोगिताएं होंगी, 5 जुलाई को आम महोत्सव का होगा समापन