Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 3

चंदौली पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची।

0

चंदौली: पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची। आशा देवी ने पति कमलेश पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डबरिया गांव पहुंचकर पति दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामला सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का है।

 

बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई।

0

बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई। महिला प्रेमी के लिए ठाठ-बाठ छोड़कर आई थी। सऊदी में काम करने वाले नदीम से उसे प्यार हुआ था। 18 साल के बेटे और शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंची। यहां आने पर पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है। 6 माह के बच्चे को लेकर आई शबाना ने प्रेमी की सच्चाई पता चलने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोककर कस्टडी में लिया है। शबाना तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली है। मामला थाना जरवल इलाके के रेलवे स्टेशन का है।

लखनऊ बुद्धेश्वर में नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला

0

लखनऊ: बुद्धेश्वर में नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला हुआ है। आवारा पशु पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर दबंगों ने पथराव कर दिया। पथराव में चौकी प्रभारी विनय पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं। 4 सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।

लखनऊ: गोमती नगर जी20 रोड पर तेज रफ्तार का कहर

0

लखनऊ: गोमती नगर जी20 रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। डिवाइडर फांदकर कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। एयरबैग खुलने से सवारों की जान बच गई। टक्कर मारने वाली कार का चालक फरार हो गया। चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। गोमती नगर विस्तार पुलिस जांच में जुटी है।

 

शाहजहांपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी लुटेरे से मुठभेड़

0

शाहजहांपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी लुटेरे से मुठभेड़ की है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश की पहचान चंदन के रूप में हुई है। वह लखीमपुर में लूट के मामले में वांछित था। मुठभेड़ थाना जैतीपुर पुलिस से हुई।

 

अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत

0

अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत मामले में एसपी प्राची सिंह का बयान आया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ हुई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। घर के भीतर IPS की मां का शव मिला था। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा का है।

उन्नाव पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला आया सामने

0

उन्नाव: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग का आरोप है। फायरिंग में दो युवकों को गोलियां लगी हैं। दो गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। मामला गंगाघाट क्षेत्र के सहजनी चौराहे का है।

आगरा: नकली जूते बनाने का हुआ खुलासा

0

आगरा: नकली जूते बनाने का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बनाए जा रहे थे। पुलिस ने 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर छापेमारी की। दोनों यूनिटों से 354 जोड़ी नकली जूते बरामद हुए हैं। पहली यूनिट से 180 जोड़ी जूते और 86 अपर बरामद हुए। पहली यूनिट में अरुणजीत नामक व्यक्ति मिला। दूसरी यूनिट से 174 जोड़ी जूते बरामद हुए। दूसरी यूनिट में राजकुमार नामक व्यक्ति मिला। कंपनी प्रतिनिधियों की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फतेहपुर: महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया

0

फतेहपुर: महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बीच सड़क युवक ने महिला को पीटा। महिला ने भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिश्ते में युवक महिला का भतीजा बताया जा रहा है। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर टेकारी का है।

बांदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0

बांदा: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुआ था। 14 अगस्त को कोर्ट परिसर से भागा था। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी संजय फरार हुआ था। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। कार्रवाई चिल्ला और तिंदवारी थाना पुलिस ने की है।