Saturday, March 15, 2025

रूस ने PoK और अक्साई चिन को माना भारत का हिस्सा, चीन-पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

यह भी पढ़े

नई दिल्ली। रूस ने भी जम्मू-कश्मीर, लद्धाख और अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा माना है। रूसी सरकार  के तरफ से जारी किए गए एससीओ सदस्य देशों के नक्शे ने यह साबित कर दिखाया है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, जारी किए गए नक्शे में पाकिस्तान  के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चिन के साथ-साथ पूरे अरुणाचल प्रदेश  को भारत  के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। पाकिस्तान और चीन  के एससीओ के सदस्य देश होने के बावजूद मॉस्को ने यह कदम उठाया है।इस मानचित्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और एससीओ के भीतर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत पक्ष को और मजबूत किया है। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राजदूत ने हाल ही में पीओके की यात्रा की थी। उन्होंने इस इलाके को ‘आजाद कश्मीर’ कहा था। जर्मन विदेश मंत्री ने भी हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका का सुझाव दिया था।चीन ने हाल ही में SCO के लिए जारी किए गए मैप में भारत के कुछ इलाकों को अपने इलाके के हिस्से के तौर पर दिखाकर अपनी विस्तारवाद की नीति को परिभाषित किया था। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि एससीओ के संस्थापक सदस्यों में से एक रूस द्वारा भारत के नक्शे के सही चित्रण ने सीधे रिकॉर्ड स्थापित किया है।

लखनऊ डेस्क संपादक: श्यामजी 

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे