Saturday, May 4, 2024

गाजियाबाद में एक पिता ने अपनी सगी बेटी से 5 साल तक किया रेप

यह भी पढ़े

UP : गाजियाबाद में एक पिता अपनी सगी बेटी से 5 साल से रेप करता रहा। उसके बाल कटवा दिए, जिससे वो घर से बाहर न जाए। पहली बार प्रेगनेंट हुई तो अबॉर्शन करवा दिया। अब वो दूसरी बार 3 महीने की प्रेगनेंट हो गई है।

पीड़िता 16 अप्रैल 2024 को किसी तरह घर से भागी। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। 17 अप्रैल की सुबह गाजियाबाद कोर्ट में पहुंची। अपनी दुखभरी कहानी सुनाई। 19 अप्रैल को गाजियाबाद पुलिस ने FIR दर्ज की। दरिंदा पिता रामप्रकाश गौतम गिरफ्तार है।

इस लड़की की उम्र 18 साल है। 14 साल की उम्र से उससे रेप हो रहा था। घर में पिता के अलावा सिर्फ छोटा भाई रहता है। उसको खबर थी, लेकिन चुप रहता था। सुबूत के लिए लड़की ने रेप की वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को दिखाई, लेकिन सब चुप रहे। इसलिए पुलिस ने FIR में लड़की के भाई, चाचा, ताऊ को भी आरोपी बनाया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे