Saturday, March 15, 2025

अब पति परमेश्वर नहीं, सरेआम धज्जियां उड़ाई, बच्चा न होने पर पत्नी को दोस्त के सामने परोसा,

यह भी पढ़े

कानपुर: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन कानपुर जिले में इस रिश्ते की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। संतान न होने पर उसने पत्नी को अपने ही दोस्त के सामने परोस दिया। यही नहीं पति ने पत्नी के साथ.. पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है, लेकिन कानपुर जिले में इस रिश्ते की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। संतान न होने पर उसने पत्नी को अपने ही दोस्त के सामने परोस दिया। यही नहीं पति ने पत्नी के साथ हुए रेप का वीडियो भी खुद इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ घरेलू हिंसा, आपराधिक षड्यंत्र करना, दुष्कर्म आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी को संतान न होने की मिली ऐसी सजा कि…
मामला सचेंडी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पीड़िता का कहना है कि उनके कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर पति आए दिन ताने मारता और मारपीट करता था। वह चुपचाप यह सब बर्दाश्त करती रही। इस दौरान वह घर पर अपने दोस्त को ले आया और जबरन उससे दुष्कर्म करा अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे पति ने ही प्रचलित भी कर दिया। पत्नी के विरोध पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

क्या कहती है पुलिस?
बुधवार सुबह पीड़िता सचेंडी थाने पहुंची और पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ भैलामऊ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। सचेंडी एसओ पीके सिंह का कहना है कि पति के कारनामे से पत्नी बहुत सदमे में है, उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

संवाददाता: मनोज पांडे

 

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे