Tuesday, April 22, 2025

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला नाम! तैयार हुआ नया बोर्ड… जानिए अब किस नाम से जानी जाएगी मस्जिद

यह भी पढ़े

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में संभल जिले की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का विषय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा भेजा गया एक नया साइन बोर्ड है जिसमें मस्जिद का नाम ‘जुमा मस्जिद’ लिखा गया है। उम्मीद है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ है।

शाही जामा मस्जिद पर लगे साइन बोर्ड को बदल सकता है ASI
मिली जानकारी के मुताबिक, एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार बनाया गया है।

मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का लगा हुआ है नीला बोर्ड
शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला बोर्ड लगा हुआ है। एएसआई ने अभी तक इस बारे में कोई समय सीमा नहीं बताई कि बोर्ड कब तक लगाया जाएगा। पिछले साल 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में गोलीबारी के कारण 4 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे

02:39