Monday, April 21, 2025

धन वर्षा गिरोह: तंत्र क्रिया गैंग का एक और सदस्य पकड़ा, मोबाइल पर मिली थी महिलाओं की वीडियो, करते थे याैन शोषण

यह भी पढ़े

पुलिस ने धन वर्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य बबलू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तांत्रिक क्रिया और महिलाओं के कई वीडियो मिले। गिरोह के सदस्य गरीब परिवारों के लड़कों और लड़कियों की तस्करी कर यौन शोषण और वन्य जीव तस्करी करते थे।

धन वर्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। आरोपी के पास से मिले मोबाइल में धनवर्षा तांत्रिक क्रिया के लिए लड़कियों की फीते से नापते हुए वीडियो व धनवर्षा कराते हुए की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो का आदान प्रदान और कई वीडियो रिकॉर्डिंग पाई गई हैं।पैरों का मिलान, हाथों का मिलान करते जैसे कई वीडियो मिली हैं। आरोपी खेती छोड़ अधिक पैसा कमाने के लालच में धन वर्षा गिरोह से जुड़ा था। 21 मार्च को थाना धनारी पर राजपाल द्वारा सूचना दी गई कि 11 मार्च को वह अपनी मां की कमर दर्द का इलाज कराने के लिए लाखन के पास गया था।पैरों का मिलान, हाथों का मिलान करते जैसे कई वीडियो मिली हैं। आरोपी खेती छोड़ अधिक पैसा कमाने के लालच में धन वर्षा गिरोह से जुड़ा था। 21 मार्च को थाना धनारी पर राजपाल द्वारा सूचना दी गई कि 11 मार्च को वह अपनी मां की कमर दर्द का इलाज कराने के लिए लाखन के पास गया था।झांसा देकर लाखन व रिंकू, अजय सिंह व दुर्जन नरौरा ले गए। जहां वह लोग एटा में संतोष व शिवम के साथ जबरन आगरा में अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उसके हाथ पैर बांध कर तांत्रिक क्रिया की जा रही थी। इसी दौरान वह किसी तरह वहां से निकल कर दो दिन बाद घर पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया।जांच के दौरान पुलिस ने नामजद सहित 14 आरोपियों में रिंकू, अजय, संतोष, दुर्जन से जब पूछताछ की गई व उनके मोबाइल खंगाले तो यह पाया गया कि सभी अंतरराज्यीय धन-वर्षा ठगी गिरोह के सदस्य हैं जो कि तांत्रिक क्रिया से धन वर्षा (नोटों की बारिश) का झांसा देकर भोले भाले गरीब परिवार की लड़कियों व लड़कों की तस्करी कर यौन शोषण करते हैं और वन्य जीव की तस्करी भी करते हैं।

पुलिस ने मंगलवार को बबलू उर्फ सुनील ठाकुर गांव खुशालपुर थाना अवागढ़ जनपद एटा को गिरफ्तार किया। जिसके पास से मिले मोबाइल में लड़कियों की फीते से नापते हुए वीडियो व रिकॉर्डिंग आदि मिली है। प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने बताया कि आरोपी बबलू को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

धन वर्षा गिरोह में शामिल सोलह लोग जा चुके जेल

धन वर्षा के गिरोह में शामिल 16 लोगों को अब तक पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बबलू उर्फ सुनील ठाकुर से पहले 15 को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अभी पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी बबलू के खिलाफ एटा में भी गंभीर धाराओं में कई मुकदमा दर्ज हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे

09:09