Wednesday, February 11, 2026

मैनहट्टन में अंधाधुंध गोलीबारी: 4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, Video आई सामने

यह भी पढ़े

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन स्थित एक 44 मंजिला बिल्डिंग में सोमवार (28 जुलाई) शाम एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय शेन तामुरा नामक शख्स शाम करीब 6:30 बजे बंदूक के साथ इस 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया। बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे 4 लोग मौके पर ही मारे गए। इसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली। शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला था और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था।

PunjabKesari

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट को सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से गोली लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया।

अमेरिका में 2025 में 254वीं गोलीबारी की घटना

आंकड़ों के अनुसार मिडटाउन मैनहट्टन की इमारत में हुई यह घातक गोलीबारी इस साल अमेरिका में हुई 254वीं गोलीबारी की घटना है जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है। यह आंकड़ा देश में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं को दर्शाता है।

 

PunjabKesari

मेयर ने की थी लोगों से सावधानी बरतने की अपील

घटना के दौरान न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए न्यूयॉर्क वासियों से अपील की थी। उन्होंने कहा, “न्यूयॉर्क वासियों, मिडटाउन में एक्टिव शूटर को लेकर जांच चल रही है। कृपया सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में हैं तो बाहर नहीं निकलें।” हालांकि अब हमलावर की मौत हो चुकी है और पुलिस क्राइम सीन की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे