प्रदेश में पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों ने आग में घी का काम कर दिया। सरकार द्वारा पर्याप्त स्टाक होने के दावों के बावजूद 24 से 26 मार्च के बीच पेट्रोल-डीजल की औसत बिक्री में महज तीन दिनों के भीतर पेट्रोल की औसत बिक्री में 77 फीसदी और डीजल में 75 फीसदी तक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा भार पूर्वोत्तर जिलों गोरखपुर, देवरिया, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ के पंपों पर पड़ा है, जहां मांग दोगुना से भी ज्यादा हो गई। वहीं एलपीजी की सप्लाई बुकिंग की तुलना में 50 फीसदी तक पहुंच गई है। सरकार और प्रशासन के बार-बार यह भरोसा दिलाने के बावजूद कि स्टॉक पर्याप्त है, लोग पंपों पर लंबी कतारें लगा रहे हैं।
UP: अफवाहों से बढ़ी ईंधन की तपिश, तीन दिन में 77% उछली पेट्रोल-डीजल की बिक्री; इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड


