लखनऊ। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को लखनऊ में बीते दो माह में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया। आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 31 जुलाई के बीच दो माह में लखनऊ में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग का कहना है कि मानसून के बचे हुए दो महीनों अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बनाया कि 1 जून से लेकर 31 जुलाई के बीच लखनऊ में सामान्य ताैर पर 317.3 मिमी बारिश रिकार्ड की जाती है। इस मानसून में बीते जून और जुलाई में राजधानी में सामान्य से 26 फीसदी कम 234.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि आने वाले दो महीनों अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश के संकेत हैं।
Lucknow News: जून व जुलाई में लखनऊ में सामान्य से 26 फीसदी कम हुई बारिश


