Thursday, February 12, 2026

Auraiya News: करवाचौथ की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़

यह भी पढ़े

बिधूना। करवाचौथ में दो दिन बाकी हैं। ऐसे में कस्बे की बाजार में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साड़ी व कॉस्मेटिक अन्य रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर महिलाएं नए परिधान, साड़ियां, चुनरी, शृंगार सामग्री व गहनों की खरीदारी में व्यस्त दिखीं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार महिलाओं में डिजाइनर व बनारसी साड़ियों का क्रेज देखने को मिल रहा है।

करवाचौथ के लिए महिलाएं साड़ी, चूड़ी आदि के साथ साज-सज्जा की वस्तुओं की खरीदारी भी कर रही हैं। बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। महिलाओं ने बताया कि सुहाग का यह पावन पर्व पति की दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। इसलिए हर साल नई साड़ी पहनकर और शृंगार करके व्रत रखने की तैयारी जोरों पर है।स्थानीय व्यापारी मुनव्वर सिद्दीकी ने बताया कि इस बार उनकी दुकान पर कई डिजाइन, बनारसी व सी-फोन फैब्रिक समेत अन्य डिजाइनों की साड़ियों के साथ लहंगा की बिक्री जोरों पर है। उन्होंने कहा कि महिलाएं त्योहार को लेकर बहुत उत्साहित हैं और नई डिजाइन की साड़ियों को लेकर विशेष पसंद दिखा रही हैं। कपड़ा व्यापारी शशिकांत भदौरिया ने बताया कि पारंपरिक व ट्रेंडी साड़ियां खरीदने को महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं।

दुकानदारों के अनुसार इस बार 500 से लेकर 2000 रुपये तक की साड़ियों की सबसे अधिक मांग है। कुछ ग्राहक 5 हजार से 11,000 रुपये तक की साड़ियां भी खरीद रही हैं। महिलाओं ने बताया कि करवाचौथ पर्व पर नई साड़ी पहनना शुभ माना जाता है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे