Friday, February 13, 2026

Auraiya News: पड़ोसियों ने गर्भवती को पीटा, पांच पर केस

यह भी पढ़े

अयाना। गांव जसवंतपुर में गर्भवती की पिटाई के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने घटना को 19 अगस्त को अंजाम दी थी। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी सरोजनी देवी ने बताया कि 19 अगस्त की रात आठ बजे घर पर थी, तभी पड़ोसी जगदीश, अरुण, रीना, सावित्री व छुन्नी गाली-गलौज कर घर में घुस गए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्भवती बहू अंजना की पिटाई कर दी। इससे बहू का गर्भपात हो गया था। बचाने को आए बेटे दिनेश को भी आरोपियों ने पीट दिया था। हालत बिगड़ने पर बहू को 112 पुलिस सीएचसी अयाना ले गई थी, जहां डॉक्टर ने चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़िता कोर्ट गए।

कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इससे पहले भी आरोपी उसके परिवार पर हमला कर चुके हैं। वह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे