बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। सूरजपुर के युवक साजिद अहमद ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने युवती का 40 अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती प्रेग्नेंट हुई, तो आरोपी ने धमकी देकर गर्भपात करवा दिया।
जानिए पूरा मामला…
टीआई निलेश पांडेय के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा और साजिद अहमद की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई। कुछ समय बाद साजिद ने शादी का झांसा देकर युवती को सरकंडा के किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद साजिद युवती को बहला फुसलाकर कई बार इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, यही नहीं.. युवती से शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह वीडियो भी बनाता था।
शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील वीडियो भी बनाए
युवती ने शिकायत में बताया है कि आरोपी ने करीब 40 अश्लील वीडियो और फोटो अपने फोन पर रिकॉर्ड किए हैं। इस बीच जब एक बार युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो प्रेग्नेंसी के बाद युवक से शादी की बात की, लेकिन साजिद ने गर्भपात करवा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मानसिक और शारीरिक शोषण से परेशान युवती ने अपनी मां को जानकारी दी और 10 अक्टूबर को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
युवती की शिकायत पर 12 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।


