Tuesday, February 17, 2026

फफूंद रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक व टीआरडी के बीच हुई तनातनी मामले में दर्ज हुए बयान दर्ज

यह भी पढ़े

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक व टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूटर) के बीच मेमो रिसीव करने में हुई तनातनी मामले में दोनों पक्षों को टूंडला तलब किया गया। बताया जा रहा है कि वहां अधिकारी ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया है। विवाद के बाद जीआरपी व आरपीएफ के जवान स्टेशन पर सतर्क रहे।टॉवर वैगन ऑफ कराने के लिए टीआरडी के एक रेलवे कर्मचारी ने फफूंद रेलवे स्टेशन मास्टर कार्यालय में रविवार को एक मेमो दिया गया था। इसमें खामियों का हवाला देते हुए स्टेशन मास्टर उसे रिसीव नहीं किया। इसके बाद वहां तनातनी शुरू हो गई। टीआरडी के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन पर एकत्र हो रही कर्मचारियों की भीड़ को लेकर आरपीएफ व जीआरपी भी सक्रिय हो गई थी। इस तनातनी के बीच दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी शुरू हो गया। चर्चा यहां तक रही कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर लिखी गई लेकिन जीआरपी चौकी तक यह तहरीर नहीं पहुंची थी।वहीं, यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा गया। जानकारी के बाद इटावा व कानपुर के अधिकारी जांच करने पहुंचे और दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर चले गए। सोमवार को दोनों पक्षों को टूंडला तलब किया गया। वहां अधिकारियों ने दोबारा दोनों के बयान दर्ज किए। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए प्रयागराज मंडल के डीआरएम ने एक जांच कमेटी कठित की है। स्टेशन अधीक्षक फफूंद अजय राय का कहना है कि टूंडला कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज हुए है। अधिकारी ने न्याय का आश्वासन दिया है।

वहीं आूल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष इंद्रसेन ने बताया कि पूरे विवाद में अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। जांच में दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। अधीक्षक का व्यवहार जनता व यात्रियों को भी रास नहीं आ रहा है। कई बार जनता से अधीक्षक की झड़प हो चुकी है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे