Wednesday, February 18, 2026

अजीतमल वाहन की टक्कर से महिला मौत

यह भी पढ़े

अजीतमल। कानपुर निवासी बेटी के पास से गांव लौट रही मां को वाहन ने हाईवे पर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।क्षेत्र के गांव बिलावा निवासी शकुंतला देवी (52) के दो राहुल व गौरव दिल्ली में अपनी बहन के पास रहते हैं। बड़ा बेटा राहुल उर्फ बाउआ का परिवार गांव में रहता है। मंगलवार को शकुंतला अपनी बड़ी बेटी रत्ना जो कानपुर में रहती है के पास से अपने गांव बिलावा जा रही थी। कानपुर-इटावा हाइवे पर बिलावा पुलिया पर उतर गई तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की टक्कर से एक महिला को मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे