औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से इन दिनों वार्डों की समस्याओं को दूर करने की कवायद गुड मोर्निंग औरैया के साथ शुरू की जा रही है। रोस्टर बनाकर चिह्नित वार्डों में पालिका की रोजाना तड़के दस्तक हो रही है। वार्ड सभासदों व वासियों से उनकी समस्याएं सुनकर दूर किया जा रहा है।पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के नेतृत्व में सफाई, बिजली व जलकल विभाग का अमला रोजाना वार्डों में पहुंच रहा है। कहां कौन सी लाइट खराब है। किस गली की सड़क खराब है। कहां सफाई नहीं हुई। कहां पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इसकी सुध ली जा रही है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार को त्वरित समस्या का समाधान करने के लिए कहा जा रहा है। खास बात तो यह है कि पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद भी सुबह-सुबह वार्डों में पहुंच रहे हैं।


