Wednesday, February 18, 2026

लापरवाही : भाई दूज पर बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग कर दौड़ाईं बाइकें

यह भी पढ़े

बिधूना। गोवर्धन पूजा के साथ कुछ जगहों पर भाई दूज का पर्व भी मनाया गया। बुधवार को बहनें अपने भाइयों को तिलक करने के लिए घरों से निकलीं। इस बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते नजर आए। वो यहीं तक सीमित नहीं रहे। छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ बैठाए हुए थे।

त्योहार पर बिना हेलमेट के सड़कों पर तीन-तीन सवारियां बैठाकर लोग तेजी से बाइकें दौड़ाते दिखे। हालांकि प्रशासन की ओर से पहले ही यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इसका पालन कहीं नहीं दिखा। बुधवार को की गई पड़ताल में पाया गया कि करीब 80 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। चौराहों पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने भी ऐसे बाइक चालकों को नहीं रोका। लोगों का कहना है कि बिना हेलमेट बाइक चलाना न केवल जान जोखिम में डालना है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। जीवन है तो त्योहार हैं, यह बात लोगों को समझनी होगी।

प्रशासन को चाहिए कि वह सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाए ताकि किसी की खुशियों का त्योहार दुर्घटना में न बदल जाए। यातायात प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि ऐसे बाइक चालकों को मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी जागरूक कर रहे हैं। बिना हेलमेट व तीन सवारी पर बाइक चलाना अपराध है। ऐसे में कुछ का चालान किया गया है। (संवाद)
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे