Friday, February 20, 2026

बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 36 मॉडल चयनित:जूनियर-सीनियर वर्ग के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, मंडल स्तर पर जाएंगे

यह भी पढ़े

औरैया के सहार कस्बे के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में आयोजित 53वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में जूनियर और सीनियर वर्ग के 36 मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के 79 छात्र-छात्राओं और 10 शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य और विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने किया। उन्होंने सभी मॉडलों का अवलोकन भी किया।

कॉलेज के प्रबंधक अक्षय पाण्डेय, प्रधानाचार्य किशोर कुमार और कार्यक्रम समन्वयक मोहित सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट किए गए।

निर्णायक मंडल में मनीष कुमार, मोहम्मद आमिर, विकास सक्सेना, गौरव यादव, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, गौरव पाण्डेय और विकास पाण्डेय शामिल थे। उन्होंने मॉडलों का मूल्यांकन कर चयन प्रक्रिया पूरी की।

मंडल स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में घनश्याम, श्वेता, अवनीश, वैभव, दिव्या, अभिषेक, आरुषि, प्रतीक्षा, शिवानी, शीतल, हिमेश, सामीन, अमित कुमार, अंजली, विजय, स्वाति और अमन कुमार प्रमुख हैं।

चयनित शिक्षक संवर्ग में राम जी पोरवाल (राजकीय हाई स्कूल लखुनो), ममता सिंह (राजकीय हाई स्कूल पाता), मोहित सिंह (वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर) और रामेन्द्र सिंह कुशवाहा (स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार) शामिल हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे