औरैया। शहर समेत ककोर के चार केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 75 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। चारों केंद्रों पर पंजीकृत 1843 बच्चों के सापेक्ष 1390 ने परीक्षा दी जबकि 453 बच्चे अनुपस्थित रहे। उधर परीक्षा को लेकर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत केंद्र व्यवस्थापक पूरे दिन निगरानी करते रहे। डीआईओएस कार्यालय से भी परीक्षा की निगरानी की गई।
Auraiya News: चार केंद्रों पर 75 फीसदी बच्चों ने दी परीक्षा


