Friday, February 20, 2026

Grahan Yog November 2025: 12 या 13 नवंबर को कब बन रहा है ग्रहण योग? जानें सही तारीख, समय और राशियों पर असर

यह भी पढ़े

Grahan Yog November 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब राहु या केतु की युति सूर्य या चंद्रमा के साथ होती है, तब ग्रहण योग का निर्माण होता है। यह योग जीवन में उथल-पुथल, मानसिक बेचैनी और निर्णयों में भ्रम लाता है। वहीं जब शुभ ग्रहों के प्रभाव में यह योग बनता है, तो यह राजयोग का भी रूप ले सकता है और व्यक्ति को समृद्धि प्रदान करता है।

 

PunjabKesari Grahan Yog November 2025

 

कब बन रहा है ग्रहण योग नवंबर 2025 में?

पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर 2025 की शाम 6:35 बजे से चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित रहेगा। इन दोनों की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। यह योग 15 नवंबर 2025 की सुबह 3:51 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में चंद्रमा और केतु की संयुक्त ऊर्जा मानसिक, भावनात्मक और वित्तीय क्षेत्र पर असर डाल सकती है।

 

किन राशियों को रहना होगा सावधान?

मेष राशि (Aries): ग्रहण योग के प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट और कार्यस्थल पर तनाव संभव है। किसी भी आर्थिक निवेश या विवाद से दूर रहें।

 

सिंह राशि (Leo): यह ग्रहण आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए सावधानी सबसे अधिक जरूरी है। आत्मविश्वास में कमी और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। व्यवसाय में घाटे के योग हैं, इसलिए सोच-समझ कर निर्णय लें।

 

मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के लिए ग्रहण योग आर्थिक उतार-चढ़ाव लाएगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और आवेश में निर्णय न लें।

 

PunjabKesari Grahan Yog November 2025

 

शुभ उपाय ग्रहण योग से राहत के लिए

12 नवंबर की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

मां लक्ष्मी और भगवान शिव की आराधना करें।

चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें और लाल कपड़े में लपेटकर रख दें।

‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ कें केतवे नमः’ का जाप करें।

ग्रहण योग 12 नवंबर 2025 की शाम से शुरू होकर 15 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। यह समय आत्मनिरीक्षण और सावधानी का है। जिन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, वे धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और ध्यान से ग्रहण दोष को कम कर सकती हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे