मधेपुरा- चंद्रशेखर
मानसी- गौतम कृष्णा
पारू- संकर प्रसाद
रघुनाथपुर- ओसामा शहाब
मरहौरा- जितेंद्र कुमार राय
गरखा- सुरेंद्र राम
परसा- करिश्मा
राघोपुर- तेजस्वी प्रसाद यादव
उजियारपुर- आलोक कुमार मेहता
मोरवा- रणविजय शाहु
मटिहानी- नरेंद्र कुमार सिंह
साहेबपुर कमाल- सत्तानंद संबुद्ध
फतुहा- रामानंद यादव
मनेर- भाई विरेंद्र
ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव
जहानाबाद- राहुल कुमार
मकदुमपुर- सुबेंद्र दास
बोधगया- कुमार संजीत
तिकड़ी- अजय कुमार
वारसेलीगंज- अनीता
चकाई- सावित्री देवी
गोह- अमरेंद्र कुमार
बिहार चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत बताते हुए कहा है कि यह प्रचंड जीत गठबंधन को नये संकल्प के साथ जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रचंड जीत के लिये प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि भविष्य में बिहार देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
‘सरकार के काम‘ की जीत’ – गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘ सरकार के काम‘ की जीत बताते हुए कहा है कि तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने वालों को बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है और यह‘विकसित बिहार’में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि यह मुकाबला मुख्य चुनाव आयुक्त और बिहार की जनता के बीच था।


