Wednesday, February 18, 2026

Auraiya News: लेनदेन के विवाद में हुई थी सबमर्सिबल मिस्त्री की हत्या

यह भी पढ़े

औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव मोहारी में सबमर्सिबल मिस्त्री की हत्या अवैध संबंधों में रुपयों के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में हुई थी। पुलिस ने मृतक के फोन की सीडीआर से घटना का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को एसपी अभिषेक भारती ने औरैया कोतवाली में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव मोहारी में सबमर्सिबल मिस्त्री सुरेंद्र शर्मा (70) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। सुबह बेटे के दुकान पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद से ही थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम हत्या करने वालों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट पुलिस ने निकलवाई। इसमें शाम 7.17 बजे आखिरी कॉल जिला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को किया गया था। बस यहीं से पुलिस हत्या की कड़ियां जोड़ती चली गई।

एसपी ने बताया कि महिला का मायका औरैया के सहायल थाना क्षेत्र में है। वहीं थाना करहल क्षेत्र के गांव धनसिंह निवासी सुखवीर की ससुराल इटावा सीमा से सटे गांव में है। सुखवीर के माध्यम से ही महिला तीन महीने पहले मृतक के संपर्क में आई थी। इस बीच वह तीन बार सबमर्सिबल मिस्त्री से मिलने रात में दुकान पर आ चुकी थी। इसके लिए उसने पहली बार दो हजार रुपये और दूसरी बार तीन हजार रुपये लिए थे। बुधवार रात को भी वह सुखवीर और आगरा के थाना चित्राहाट निवासी सदाराम के साथ कार से दुकान पर पहुंची थी। रात में महिला मिस्त्री के साथ दुकान के पीछे बने परिसर में रुकी थी। जाने के दौरान महिला व उसके साथियों ने मिस्त्री से आठ हजार रुपये मांगे, जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला और दोनों युवकों ने मिलकर मिस्त्री की हथौड़ा, बसूली और निहाई से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों कार में बैठकर भाग गए।

शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान भीखेपुर चौराहे से ग्राम जैनपुर नहर के निर्माणाधीन पुल के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग की कार और मिस्त्री का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना हथौड़ा, बसूली और निहाई पहले ही बरामद कर लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को मिस्त्री की हत्या के बाद घटनास्थल से टूटी हुईं चूड़ियां और एक कान की बाली भी मिली थी। एसपी ने बताया कि इसके बाद से ही किसी महिला के घटना में शामिल होने का शक गहरा हो गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान मिस्त्री से उनकी हाथापाई भी हुई थी। इसी दौरान महिला की चूड़ियां टूटने के साथ कान की बाली भी खिंच गई थी। इससे महिला के कान में भी चोट आई थी।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे