Monday, February 16, 2026

बैंक कैशियर की हार्ट अटैक से मौत, सोते वक्त चली गई जान, पूरी कहानी जानकर हैरान हो जाएंगे

यह भी पढ़े

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को दहला दिया है। जिले के करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में रहने वाले त्रिभुवन शर्मा (54) की रात में सोते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। त्रिभुवन पिछले तीन वर्षों से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद वे बैंक परिसर में ही नियमित रूप से आराम करते थे।

 

हार्ट अटैक का पता कैसे चला

एडीओ सहकारिता विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार को भी ड्यूटी खत्म होने के बाद वह सामान्य रूप से सोने चले गए। शनिवार सुबह करीब 8 बजे तक वह नहीं उठे। ऐसे में बैंक रसोईया पवन गोड़ ने उन्हें जगाने के लिए गेट से आवाज लगाई। त्रिभुवन की ओर से कोई जवाब न मिलने पर पवन ने ग्रील से डंडे की मदद से उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह फिर भी नहीं उठे। जिससे बैंक जिस भवन से संचालित होता है उसके मकान मालिक को शक हुआ।

 

उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक और परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक सूर्यजीत यादव मौके पर पहुंचे। सूर्यजीत ने अपनी दूसरी चाबी से ताला खोलकर बैंक में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेड पर त्रिभुवन शर्मा निर्जीव पड़े थे। जांच के बाद निजी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को निजी वाहन से पैतृक गांव चाड़ीपुर ले गए।

 

वहीं मरदह थानाध्यक्ष तारावती ने कहा कि उन्हें घटना की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक त्रिभुवन शर्मा किसी गंभीर बीमारी की दवा लेते थे। वह पहले से ही बीमार चल रहे थे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे