Thursday, February 19, 2026

21 नवंबर का मैसेज और कांप उठा पूरा घर, पाकिस्तान की जेल से बांदा के 4 युवकों की रहस्यमयी पुकार; अब परिजन बोले— ”मोदीजी, हमारे बच्चों को जिंदा वापस लाओ!

यह भी पढ़े

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के 4 युवक पिछले 2021 से पाकिस्तान की लांधी जेल में बंद हैं। हाल ही में घरवालों को उनका एक व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें युवकों ने बताया कि वे बहुत बीमार हैं, हालत लगातार खराब होती जा रही है और जेल में इलाज की सही व्यवस्था नहीं है। यह सुनते ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

कैसे पहुंचे पाकिस्तान की जेल में?

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ये सभी युवक अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए गुजरात के पोरबंदर में मजदूरी करते थे। वहीं वे मछली पकड़ने का काम भी करते थे। मछली पकड़ते समय नाव गलती से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चली गई और पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया। तब से वे 2021 से वहीं बंद हैं।

 

21 नवंबर को आया दर्द भरा मैसेज

परिवार वालों के मुताबिक, 21 नवंबर को युवकों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर बताया कि वे बहुत बीमार हैं, जेल में डर और तनाव में हैं और उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल रहा। यह संदेश मिलते ही परिवार की हालत बिगड़ गई। घरवालों ने खाना-पीना छोड़ दिया और लगातार रो रहे हैं।

 

परिवार ने डीएम से लगाई गुहार

मैसेज मिलने के बाद परिजन तुरंत डीएम जे. रिभा से मिले और अपने बेटों की रिहाई की मांग की। परिवार का कहना है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। वे दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं और वही हमारे बच्चों को जिंदा वापस ला सकते हैं। डीएम ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

 

PMO, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा पत्र

एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि डीएम आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), गृह मंत्रालय, और विदेश मंत्रालय को इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजेंगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार पूरी कोशिश करेगी कि बच्चे सुरक्षित भारत वापस लौट सकें।फिलहाल, परिजन लगातार रो रहे हैं और अपने बच्चों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे