Thursday, February 19, 2026

अर्धकुंभ 2027: 14 जनवरी से होगा शुरू, 4 शाही स्नानों सहित 10 मुख्य स्नानों की तिथियां तय

यह भी पढ़े

हरिद्वार (प.स.): उत्तराखंड में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तिथियां तय हो गई हैं। हरिद्वार में होने वाला यह भव्य आयोजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 20 अप्रैल को खत्म होगा। 97 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 4 शाही स्नान और 10 प्रमुख स्नान शामिल हैं।

 

शुक्रवार को यहां गंगा तट पर साधु-संतों के सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने सभी 13 अखाड़ों के महंतों और संतों को सम्मानित भी किया। संतों ने मुख्यमंत्री के फैसले को संस्कृति के संरक्षण के लिए उठाया गया कदम बताते हुए उसकी सराहना की और मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 में जनवरी से अप्रैल तक 4 महीने तक चलेगा।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित किए जाने के आह्वान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार 2027 हरिद्वार अर्धकुंभ के विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण कुंभ की तरह ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि 2021 में आयोजित कुंभ कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण केवल अल्प अवधि के लिए ही आयोजित किया जा सका था और शाही स्नान भी प्रतीकात्मक रूप से ही सम्पन्न हुआ था लेकिन 2027 में होने वाला हरिद्वार अर्धकुंभ कई दृष्टियों से ऐतिहासिक और विशेष महत्व का होगा।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे