Bihar News: बिहार पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेर जिले में सक्रिय तीन इनामी नक्सलियों ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में दो कुख्यात नक्सली ऐसे हैं जिन पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण सरकार की सरेंडर-कम-रीहैबिलिटेशन पॉलिसी, लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों और स्थानीय लोगों के सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है।
RSK कॉलेज कैंपस में हुआ सशस्त्र आत्मसमर्पण
मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित RSK कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान तीनों नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
कौन-कौन नक्सली हुए गिरफ्तार?
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है
- नारायण कोड़ा: जोनल कमांडर, 23 नक्सली मामलों में फरार
- बहादुर कोड़ा: जोनल कमांडर, 24 नक्सली कांडों में वांछित
- बिनोद कोड़ा: दस्ता सदस्य, 3 नक्सली मामलों में फरार
इन सभी पर लंबे समय से पुलिस की नजर थी।


