. “`*1.* उत्तराखंडः चमोली में सुरंग के अंदर टकराईं दो लोको ट्रेनें; इंजीनियर्स सहित ओडिशा, बिहार, झारखंड के 100 से अधिक मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर।
*2.* नौकरशाही में केंद्र का बड़ा फेरबदल, IAS लव अग्रवाल को विदेश व्यापार महानिदेशालय की कमान, 25 तबादलों में FCI, वाणिज्य विभाग और पेट्रोलियम मंत्रालय में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां शामिल।
*3.* रवीन्द्र सरोवर थाना इलाके से गांजा तथा ड्रग की टेबलेट सहित गिरीश पार्क निवासी निखिल अग्रवाल तथा जादवपुर का रोनी अधिकारी गिरफ्तार।
*4.* उत्तर 24 परगनाः मतुआ समुदाय का मन जीतने 9 जनवरी को ठाकुरबाड़ी जायेंगे अभिषेक बनर्जी, भाजपा सांसद शान्तनु ठाकुर की चेतावनी-‘नहीं करने दी जायेगी पूजा’, जुलूस निकालकर किया जायेगा प्रतिवाद।
*5.* नव वर्ष पर पर्यटकों से भरे दीघा के उदयपुर में अवैध शराब का भण्डार, किसी ने डीप फ्रिज तो किसी ने ‘गुप्त तहखाने’ में छिपाई, पुलिस ने जब्त की एक हजार से ज्यादा बोतलें, दो विक्रेता गिरफ्तार।
*6.* अस्वस्थ कवि जय गोस्वामी को SIR की सुनवाई के लिए बुलाये जाने पर परिवार की नाराजगी के बाद कविपत्नी को चुनाव आयुक्त ने किया फोन।
*7.* हुमायूं कबीर का बड़ा दावाः 2026 चुनाव में करीब 120 सीटों के साथ BJP होगी प्रथम, सेकेण्ड मेरी पार्टी तथा तीसरे स्थान पर जायेगी TMC, 25-31 जनवरी के मध्य ब्रिगेड सभा का भी एलान।
*8.* अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार से करेगा मुलाकात।
*9.* राजस्थान में चौथी मंजिल से कूदकर छात्रा का सुसाइड केसः CBSE ने जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता की रद्द।
*10.* दिग्गज निवेशक तथा बर्कशायर हैथवे के CEO 95 वर्षीय वॉरेन बफे आज होंगे पद से रिटायर, ग्रेग एबेल संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी।
*11.* कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों से 2026 में भारत-पाक टकराव की आशंका, अमेरिकी विशेषज्ञों ने जताया युद्ध का खतरा।
*12.* यूपीः नए साल में बिना अनुमति नहीं छलकेंगे जाम, पुलिस अलर्ट, बैंक्वेट हॉल-होटल-रेस्टोरेंट की होगी चेकिंग।
*13.* इस साल चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकार्ड, 48.32 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; सुविधाओं में हुआ सुधार।
*14.* जींस के कमरबंद में छिपा रखा था 200 ग्राम सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार।
*15.* इंडिगो पर 458 करोड़ से ज्यादा का GST जुर्माना: आदेश को चुनौती देगी एयरलाइन; वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा मामला।
*16.* चीन से बढ़ते आयात पर लगाम, भारत ने चुनिंदा स्टील उत्पादों पर 11–12% का आयात शुल्क लगाया।
*=========================*


